logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूटी दुर्घटना में महिला हुई घायल समाजसेवी ने कराया इलाज मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी अख्तर अंसारी ने घायल महिला को अपने निजी वाहन में बैठकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाए जहां पर घायल का इलाज किया गया

11 hrs ago
user_Abhay Kumar
Abhay Kumar
मनिका, लातेहार, झारखंड•
11 hrs ago

स्कूटी दुर्घटना में महिला हुई घायल समाजसेवी ने कराया इलाज मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी अख्तर अंसारी ने घायल महिला को अपने निजी वाहन में बैठकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाए जहां पर घायल का इलाज किया गया

More news from झारखंड and nearby areas
  • स्कूटी दुर्घटना में महिला हुई घायल समाजसेवी ने कराया इलाज मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी अख्तर अंसारी ने घायल महिला को अपने निजी वाहन में बैठकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाए जहां पर घायल का इलाज किया गया
    1
    स्कूटी दुर्घटना में महिला हुई घायल समाजसेवी ने कराया इलाज
मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी अख्तर अंसारी ने घायल महिला को अपने निजी वाहन में बैठकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाए  जहां पर घायल का इलाज किया गया
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • लातेहार स्टेशन के नवरंग चौक ⚽ फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी
    1
    लातेहार स्टेशन के नवरंग चौक ⚽ फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    9 hrs ago
  • बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया सोमवार की सुबह 11:00 बजे। इस मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। वहीं विधि व्यवस्था के संधारण के लिए बरवाडीह पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी।
    1
    बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया सोमवार की सुबह 11:00 बजे।
इस मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। वहीं विधि व्यवस्था के संधारण के लिए बरवाडीह पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *मासियतू में आजाद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना उरांव ने फीता काट कर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला* *बालूमाथ (लातेहार)।* बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मासियतू पंचायत में *आजाद क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।* प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि *झामुमो महिला मोर्चा लातेहार जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना उरांव ने फीता काटकर किया।* उद्घाटन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं युवा मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर रीना उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जब अलग-अलग समुदाय के लोग एकजुट होकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं, तो इससे सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। रीना उरांव ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
    4
    *मासियतू में आजाद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना उरांव ने  फीता काट कर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला*

*बालूमाथ (लातेहार)।*

 बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मासियतू पंचायत में *आजाद क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।* प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि *झामुमो महिला मोर्चा लातेहार जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना उरांव ने फीता काटकर किया।*

उद्घाटन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं युवा मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका हौसला अफजाई किया।

इस अवसर पर रीना उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जब अलग-अलग समुदाय के लोग एकजुट होकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं, तो इससे सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।
रीना उरांव ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • चंदवा का राजा गणपति बप्पा पधारो मारो गांव ,खूब पूजा अर्चना और फूल मालाओं से हुआ स्वागत, गणपती बप्पा पधारो मारो गांव,चंदवा भक्ति भाव में डूबा चंदवा,लातेहार विभूति नाथ सिंह पूरे नगर का राजा सोमवार को कंचन नगरी स्थित महावीर मंडल प्रांगण में विराजे ,वृंदावन से आए पुरोहितों की टोली ने वेदमंत्रोचार के बीच पूजा सम्पन्न कराया ,पूरी चंदवा की प्रजा ने अपने आराध्य राजा की आराधना की आरती की और भक्ति में सराबोर हो गए , महिला ,बच्चे बूढ़े और नवयुवकों की भारी भीड़ बप्पा के दर्शन के लिए आए, आयोजकों ने बप्पा का प्रसाद भक्तों को वितरित किया ,शाम सात बजे से वृंदावन से आई कथा वाचिका सुश्री मानसी किशोरी जी के द्वारा प्रवचन किया गया ,भक्तों में गजब का उत्साह था ,गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा कंचन नगरी गुंजायमान हो गया , यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा ,पूरा शहर पांचों दिन भक्ति में डूबा रहेगा ,सभी सनातनी भगवान गणपति की महिमा और उनके गुणगान को सुन कृतार्थ होंगे ,
    2
    चंदवा का राजा गणपति बप्पा पधारो मारो गांव ,खूब पूजा अर्चना और फूल मालाओं से हुआ स्वागत,
गणपती बप्पा पधारो मारो गांव,चंदवा भक्ति भाव में डूबा
चंदवा,लातेहार
विभूति नाथ सिंह
पूरे नगर का राजा सोमवार को कंचन नगरी स्थित महावीर मंडल प्रांगण में विराजे ,वृंदावन से आए पुरोहितों की टोली ने वेदमंत्रोचार के बीच पूजा सम्पन्न कराया ,पूरी चंदवा की प्रजा ने अपने आराध्य राजा की आराधना की आरती की और भक्ति में सराबोर हो गए ,
महिला ,बच्चे बूढ़े और नवयुवकों की भारी भीड़ बप्पा के दर्शन के लिए आए,
आयोजकों ने बप्पा का प्रसाद भक्तों को वितरित किया ,शाम सात बजे से वृंदावन से आई कथा वाचिका सुश्री मानसी किशोरी जी के द्वारा प्रवचन किया गया ,भक्तों में गजब का उत्साह था ,गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा कंचन नगरी गुंजायमान हो गया ,
यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा ,पूरा शहर पांचों दिन भक्ति में डूबा रहेगा ,सभी सनातनी भगवान गणपति की महिमा और उनके गुणगान को सुन कृतार्थ होंगे ,
    user_विभूति नाथ सिंह
    विभूति नाथ सिंह
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • पश्चिमी जिला परिषद संग्राम सिंह में भोले स्वीट फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन *पश्चिमी जिला परिषद संग्राम सिंह में भोले स्वीट फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन* पाटन के ब्लॉक रोड में सोमवार को पश्चिमी जिला परिषद जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने भोले स्वीट फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला परिषद ने कहा कि रेस्टोरेंट खुल जाने से अब लोगो इस फैमिली रेस्टोरेंट में पहुंचकर अच्छा भोजन कर पाएंगे। ग्राहकों के देखते हुए इस फैमिली रेस्टोरेंट , शाकाहारी एवं मांसाहारी की सुविधा उपलब्ध है। वही रेस्टोरेंट के संचालक भोलू गुप्ता,राजू गुप्ता एवं प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के लिए एकमात्र ऐसा रेस्टोरेंट है जहां शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन उपलब्ध है जो अपने पूरे परिवार के साथ इस रेस्टोरेंट में पहुंचकर खाना खा सकते है । इस रेस्टोरेंट में पहुंचकर पूरे फैमिली के साथ पार्टी फंक्शन का भी आनंद ले पाएंगे। साथ ही शादी विवाह में भी बुकिंग के सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर पाटन थाना एसआई आदित्य प्रसाद, अशोक सोनी, अजय सोनी, ग्रामीण बैंक से विकास कुमार,गुड्डू सोनी, अमित कुमार,रिकी कुमार नीरज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पश्चिमी जिला परिषद संग्राम सिंह में भोले स्वीट फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन
*पश्चिमी जिला परिषद संग्राम सिंह में भोले स्वीट फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन*
पाटन के ब्लॉक रोड में  सोमवार को पश्चिमी जिला परिषद जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने भोले स्वीट फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।
जिला परिषद ने कहा कि रेस्टोरेंट खुल जाने से अब लोगो इस फैमिली रेस्टोरेंट में पहुंचकर अच्छा भोजन कर पाएंगे। ग्राहकों के देखते हुए इस फैमिली रेस्टोरेंट , शाकाहारी एवं मांसाहारी की सुविधा उपलब्ध है।
वही रेस्टोरेंट के संचालक भोलू गुप्ता,राजू गुप्ता एवं प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के लिए एकमात्र ऐसा रेस्टोरेंट है जहां शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन उपलब्ध है जो अपने पूरे परिवार के साथ इस रेस्टोरेंट में पहुंचकर खाना खा सकते है ।
इस रेस्टोरेंट में पहुंचकर पूरे फैमिली के साथ पार्टी फंक्शन का भी आनंद ले पाएंगे। साथ ही शादी विवाह में भी बुकिंग के सुविधा उपलब्ध है।
इस मौके पर पाटन थाना एसआई आदित्य प्रसाद, अशोक सोनी, अजय सोनी, ग्रामीण बैंक से विकास कुमार,गुड्डू सोनी, अमित कुमार,रिकी कुमार नीरज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हरितालिका तीज पर रंका में महिलाओं ने विधि-विधान से किया व्रत, पति की दीर्घायु की कामना रंका प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक हरितालिका तीज का व्रत रखा तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बताते चलें कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे से विभिन्न धर्मस्थलों पर महिलाओं ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान व्रती महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचीं। जहां पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा कर हरितालिका तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती को फल, फूल, बेलपत्र, अक्षत, धूप-दीप और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन भगवान की आराधना की। व्रती महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज उनके लिए आस्था और सुहाग का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन वे पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार में सुख-शांति की कामना करती हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    हरितालिका तीज पर रंका में महिलाओं ने विधि-विधान से किया व्रत, पति की दीर्घायु की कामना


रंका प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक हरितालिका तीज का व्रत रखा तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बताते चलें कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे से विभिन्न धर्मस्थलों पर महिलाओं ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान व्रती महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचीं। जहां पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा कर हरितालिका तीज की कथा सुनी।
पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती को फल, फूल, बेलपत्र, अक्षत, धूप-दीप और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन भगवान की आराधना की।
व्रती महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज उनके लिए आस्था और सुहाग का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन वे पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार में सुख-शांति की कामना करती हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी डालडा फैक्ट्री कैंप में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सोमवार की सुबह 11:00 बजे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय में उपस्थित समस्त बालकर्मियों को अधिक से अधिक हिंदी प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा एवं हिंदी और हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्यों को उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित बालकर्मियों को बताया साथ ही बालकर्मियों को हिंदी की गरिमा बरकरार रखने के लिए हमेशा शुद्ध हिंदी में बातचीत करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
    1
    सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी डालडा फैक्ट्री कैंप में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सोमवार की सुबह 11:00 बजे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय में उपस्थित समस्त बालकर्मियों को अधिक से अधिक हिंदी प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा एवं हिंदी और हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्यों को उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित बालकर्मियों को बताया साथ ही बालकर्मियों को हिंदी की गरिमा बरकरार रखने के लिए हमेशा शुद्ध हिंदी में बातचीत करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.