Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीण लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े हो गए और रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल की मरम्मत की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए SDM ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मौके पर स्कूल का निरीक्षण करते हुए भवन को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा लाठी लेकर SDM का काफिला रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटेलिजेंट गुरु
Dadu pandey
सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीण लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े हो गए और रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल की मरम्मत की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए SDM ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मौके पर स्कूल का निरीक्षण करते हुए भवन को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा लाठी लेकर SDM का काफिला रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटेलिजेंट गुरु
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीण लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े हो गए और रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल की मरम्मत की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए SDM ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मौके पर स्कूल का निरीक्षण करते हुए भवन को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा लाठी लेकर SDM का काफिला रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटेलिजेंट गुरु1
- देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।1
- बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव एवं बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। घायल रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर एवं प्राणघातक प्रकृति का बताए जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव (49 वर्ष) और अंकित नामदेव (25 वर्ष), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां, को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक श्याम विहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और आरक्षक राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- Post by Bipvin Kumar Bipvin kumar1
- सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।1
- लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा 14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह2
- चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर की बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 8 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (60 वर्ष) ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली, जहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।1