शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़ दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़ दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला
व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज
की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए
कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
- दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, एसडीएम ने राजकीय एवं दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर दुद्धी, सोनभद्र। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में हिंदी दिवस गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी एवं राजकीय कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया। समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेस क्लब संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, ओम प्रकाश रावत, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया।4
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🌳 58 पौधों से दी गई अनूठी श्रद्धांजलि डाला में पं. ओम प्रकाश तिवारी की स्मृति में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने 58 छायादार-फलदार पौधे लगाए। 🌱 कार्यक्रम में ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान मुख्य अतिथि रहे। ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। #Sonbhadra #Dala #Plantation #पर्यावरण #श्रद्धांजलि1
- सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।1
- Delhi दिल्ली के नयोडा मे प्रोजेक्ट मेट्रो स्टेशन रोड काम जोरो से चल रहा है l दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में इस समय मेट्रो के विस्तार के लिए फेज 4 (Phase 4) और नोएडा मेट्रो फेज 2 (Aqua Line Extension) पर तेजी से काम चल रहा है। [1, 2] इस पूरे प्रोजेक्ट और इसमें काम कर रही प्रमुख कंपनियों (ठेकेदारों) की पूरी जानकारी नीचे दी गई है: 1. दिल्ली मेट्रो फेज 4 (Delhi Metro Phase 4) दिल्ली और एनसीआर (जिसमें नोएडा की कनेक्टिविटी भी शामिल है) को जोड़ने के लिए फेज 4 का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कॉरिडोर्स पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ हिस्से इसी साल (2026) के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है: [1, 2, 3] गोल्डन लाइन (Golden Line - पूर्व में सिल्वर लाइन): यह तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी तक बन रही है। आगे चलकर फेज 5A में इसका विस्तार कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक होगा, जो नोएडा को सीधा फायदा पहुँचाएगा। [1, 2, 3] मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (Magenta Line Extension): जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग। [1] पिंक लाइन एक्सटेंशन (Pink Line Extension): मजलिस पार्क से मौजपुर। [1] 2. नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (Noida Metro Aqua Line Phase 2) नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासियों के लिए नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत दो महत्वपूर्ण नए रूटों को मंजूरी मिली है: [1, 2] बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142: यह लाइन दिल्ली मेट्रो की ब्लू/मैजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन) को नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 142 से जोड़ेगी। [1, 2] ग्रेटर नोएडा डिपो से बोराकी (MMTH): 2.6 किलोमीटर का यह छोटा विस्तार है। [1] सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क-V (ग्रेटर नोएडा वेस्ट): इस रूट के शुरुआती हिस्से को भी कैबिनेट और रेलवे बोर्ड से आवश्यक स्वीकृतियां (NOC) मिल चुकी हैं। [1, 2] काम करने वाली प्रमुख कंपनियां (Contractors) इन मेट्रो कॉरिडोर्स के सिविल कंस्ट्रक्शन, डिजाइनिंग और सिग्नलिंग के लिए अलग-अलग बड़ी कंपनियों को ठेके (टेंडर) दिए गए हैं: प्रोजेक्ट / कॉरिडोरकाम पाने वाली प्रमुख कंपनीकाम का विवरणनोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और डिपो से बोराकी)L&T (लार्सन एंड टुब्रो)हाल ही में NMRC ने L&T को करीब ₹1,234 करोड़ (कुल प्रोजेक्ट वैल्यू ₹2,670 करोड़) का सिविल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कंपनी एलिवेटेड वायडक्ट और 10 नए स्टेशनों का निर्माण करेगी।दिल्ली मेट्रो फेज 4 (विभिन्न कॉरिडोर्स और टनलिंग)KEC International, YFC Projects, और SAM India Builtwellदिल्ली मेट्रो (DMRC) के फेज 4 के कई एलिवेटेड वायडक्ट और स्टेशनों के निर्माण का काम इन कंपनियों के पास है।अंडरग्राउंड टनल और ट्रैक (फेज 4)Afcons Infrastructure और L&T Constructionफेज 4 के मुश्किल अंडरग्राउंड (सुरंग) और बड़े सिविल स्ट्रक्चर्स का काम इन दोनों बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिला है।सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टमAlstom Transport और Hitachi (Ansaldo STS)मेट्रो की सिग्नलिंग, ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल और टेलीकम्युनिकेशन का जिम्मा मुख्य रूप से इन ग्लोबल कंपनियों के पास है।प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंटDMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)नोएडा मेट्रो के फेज 2 के निर्माण की देखरेख और जनरल कंसलटेंट की भूमिका खुद DMRC निभा रही है।1
- *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-* *थाना बभनी पुलिस द्वारा पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन एवं ठगी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-*1
- ग्रामीणों एवं बच्चे की सुविधा के लिए पूर्व मुखिया मालती देवी ने निजी खर्च से बनवाई 500 मीटर कच्ची सड़क इस संबंध में आज मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी ने अपने निजी खर्च से गौरा टिकर विद्यालय से बबनदह अखाड़ा तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सोनदाग पंचायत के विभिन्न गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरा टिकर विद्यालय से बबनदाहा अखाड़ा तक 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। मालती देवी ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का प्रयास जारी रहेगा।1
- हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत,दुद्धी के मंदिरों में उमड़ी आस्था दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे में हरतालिका तीज का पर्व आज सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की तथा पति की दीर्घायु, परिवार की सुख समृद्धि और उन्नति की मंगल कामना की। व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और पूजा स्थलों पर विधि विधान से भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया। इस दौरान बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल फूल प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने अपने इच्छा अनुसार सुबह और सायं हरतालिका तीज की कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद लिया। मां काली मंदिर,शिवाला शिव मंदिर ,प्राचीन हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को भी महिलाओं ने पूजा अर्चना कथा का श्रवण कर व्रत की रस्में पूरी कीं। पूरे दिन मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। व्रती महिलाएं मंगलवार सुबह व्रत का पारण करेंगी।3
- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने कसी कमर, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के सेक्टर नंबर-10 भवरा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम, मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम प्रजापति, पिछड़ा भाईचारा संयोजक, श्याम बिहारी भारती, वासुदेव यादव, मुखदेव बौद्ध, वासुदेव भारती, सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप कुमार भारती, सेक्टर सचिव तथा सेक्टर अध्यक्ष विनोद भारती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, लाल जी भारती और जगन्नाथ सहित रायसिंह गोंड, गणेश राम गुर्जर, रामप्रवेश भारती, रामवृक्ष गोंड, देवशरण सिंह गोंड, रामबरन अगरिया, रामदयाल अगरिया और राम लगन सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में कुमारी प्रियंका गौतम, सविता सिंह गोंड, मीनाक्षी गोंड, शैल कुमारी और सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हरितालिका तीज पर रंका में महिलाओं ने विधि-विधान से किया व्रत, पति की दीर्घायु की कामना रंका प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक हरितालिका तीज का व्रत रखा तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बताते चलें कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे से विभिन्न धर्मस्थलों पर महिलाओं ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान व्रती महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचीं। जहां पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा कर हरितालिका तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती को फल, फूल, बेलपत्र, अक्षत, धूप-दीप और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन भगवान की आराधना की। व्रती महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज उनके लिए आस्था और सुहाग का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन वे पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार में सुख-शांति की कामना करती हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।1