ग्रामीणों एवं बच्चे की सुविधा के लिए पूर्व मुखिया मालती देवी ने निजी खर्च से बनवाई 500 मीटर कच्ची सड़क इस संबंध में आज मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी ने अपने निजी खर्च से गौरा टिकर विद्यालय से बबनदह अखाड़ा तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सोनदाग पंचायत के विभिन्न गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरा टिकर विद्यालय से बबनदाहा अखाड़ा तक 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। मालती देवी ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का प्रयास जारी रहेगा।
ग्रामीणों एवं बच्चे की सुविधा के लिए पूर्व मुखिया मालती देवी ने निजी खर्च से बनवाई 500 मीटर कच्ची सड़क इस संबंध में आज मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी ने अपने निजी खर्च से गौरा टिकर विद्यालय से बबनदह अखाड़ा तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सोनदाग पंचायत के विभिन्न गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरा टिकर विद्यालय से बबनदाहा अखाड़ा तक 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। मालती देवी ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का प्रयास जारी रहेगा।
- Delhi दिल्ली के नयोडा मे प्रोजेक्ट मेट्रो स्टेशन रोड काम जोरो से चल रहा है l दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में इस समय मेट्रो के विस्तार के लिए फेज 4 (Phase 4) और नोएडा मेट्रो फेज 2 (Aqua Line Extension) पर तेजी से काम चल रहा है। [1, 2] इस पूरे प्रोजेक्ट और इसमें काम कर रही प्रमुख कंपनियों (ठेकेदारों) की पूरी जानकारी नीचे दी गई है: 1. दिल्ली मेट्रो फेज 4 (Delhi Metro Phase 4) दिल्ली और एनसीआर (जिसमें नोएडा की कनेक्टिविटी भी शामिल है) को जोड़ने के लिए फेज 4 का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कॉरिडोर्स पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ हिस्से इसी साल (2026) के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है: [1, 2, 3] गोल्डन लाइन (Golden Line - पूर्व में सिल्वर लाइन): यह तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी तक बन रही है। आगे चलकर फेज 5A में इसका विस्तार कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक होगा, जो नोएडा को सीधा फायदा पहुँचाएगा। [1, 2, 3] मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (Magenta Line Extension): जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग। [1] पिंक लाइन एक्सटेंशन (Pink Line Extension): मजलिस पार्क से मौजपुर। [1] 2. नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (Noida Metro Aqua Line Phase 2) नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासियों के लिए नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत दो महत्वपूर्ण नए रूटों को मंजूरी मिली है: [1, 2] बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142: यह लाइन दिल्ली मेट्रो की ब्लू/मैजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन) को नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 142 से जोड़ेगी। [1, 2] ग्रेटर नोएडा डिपो से बोराकी (MMTH): 2.6 किलोमीटर का यह छोटा विस्तार है। [1] सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क-V (ग्रेटर नोएडा वेस्ट): इस रूट के शुरुआती हिस्से को भी कैबिनेट और रेलवे बोर्ड से आवश्यक स्वीकृतियां (NOC) मिल चुकी हैं। [1, 2] काम करने वाली प्रमुख कंपनियां (Contractors) इन मेट्रो कॉरिडोर्स के सिविल कंस्ट्रक्शन, डिजाइनिंग और सिग्नलिंग के लिए अलग-अलग बड़ी कंपनियों को ठेके (टेंडर) दिए गए हैं: प्रोजेक्ट / कॉरिडोरकाम पाने वाली प्रमुख कंपनीकाम का विवरणनोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और डिपो से बोराकी)L&T (लार्सन एंड टुब्रो)हाल ही में NMRC ने L&T को करीब ₹1,234 करोड़ (कुल प्रोजेक्ट वैल्यू ₹2,670 करोड़) का सिविल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कंपनी एलिवेटेड वायडक्ट और 10 नए स्टेशनों का निर्माण करेगी।दिल्ली मेट्रो फेज 4 (विभिन्न कॉरिडोर्स और टनलिंग)KEC International, YFC Projects, और SAM India Builtwellदिल्ली मेट्रो (DMRC) के फेज 4 के कई एलिवेटेड वायडक्ट और स्टेशनों के निर्माण का काम इन कंपनियों के पास है।अंडरग्राउंड टनल और ट्रैक (फेज 4)Afcons Infrastructure और L&T Constructionफेज 4 के मुश्किल अंडरग्राउंड (सुरंग) और बड़े सिविल स्ट्रक्चर्स का काम इन दोनों बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिला है।सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टमAlstom Transport और Hitachi (Ansaldo STS)मेट्रो की सिग्नलिंग, ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल और टेलीकम्युनिकेशन का जिम्मा मुख्य रूप से इन ग्लोबल कंपनियों के पास है।प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंटDMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)नोएडा मेट्रो के फेज 2 के निर्माण की देखरेख और जनरल कंसलटेंट की भूमिका खुद DMRC निभा रही है।1
- शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़ दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।4
- हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरनाकछार, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलीया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में मालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे के निर्देशन में हरतालिका तीज व्रत का धार्मिक आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-शांति की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार मलीया नदी के तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरतालिका तीज के अवसर पर हरनाकछार की पावन धरती पर कई गांवों से महिलाएं पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करती हैं। भाद्रपद मास में मनाए जाने वाले इस प्रमुख व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पर्व मनाया।4
- मनोहर चाय एवं कैफे अब आप के रेणुकूट में वी मार्ट के पास शुगर फ्री चाय , अब डायबिटीज से ग्रसित लोग भी चाय का आनंद ले सकेंगे क्योंकि अब उपलब्ध है गुड से बनी शुद्ध चाय एक बार जरूर विजिट करे1
- झरिया डैम पुल के पास सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत सफाई कर्मी हुआ घायल,PCR वैन पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल लातेहार नगर पंचायत, लातेहार का सफाई कर्मी रामेश्वर उरांव उम्र (33) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह चंदवा थाना क्षेत्र के बनहरदी ग्राम पंचायत का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ रहा था।उसकी बेटी महुआडांड़ में एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है। जैसे ही वह लातेहार झरिया डैम पुल के पास पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही एक कार (जेएच-01इइ- 5586) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गये। इस दुर्घटना में रामेश्वर उरांव के चेहरे पर काफी चोंटे आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो को सदर अस्तपताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया।और परिजनो को इसकी सूचना दी। बेटी को आंशिक चोटें आयी है।टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रामेश्वर की मोपेड भी क्षति ग्रस्त हो गयी। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है।1
- प्रखंड मुख्यालय महुआडार में करमा पूजा मनाने को लेकर तैयारी पूरी यह जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सरना समिति महुआडार ने दिया। जिसे लेकर सरना भवन महुआडार में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक सोमवार को की गई है ।जहां यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सरना भवन के प्रांगण में धूमधाम से करमा पूजा मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित होने की अपील सरना समिति महुआडार ने की है।1
- दुद्धी में गणेश चतुर्थी प्राचीन हनुमान व पंचदेव मंदिर में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, दो दिवसीय पूजन का आयोजन दुद्धी (सोनभद्र)।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर एवं पंचदेव मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पूजा की तैयारियों में जुटे रहे और पंडाल को भव्य एवं आकर्षक बनाने का कार्य किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ पूजन पूजन अर्चन का कार्य स्थानीय विद्वान पंडित देवेंद्र मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरागत रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई पूजा के मुख्य यजमान अनिल कुमार उर्फ गोलू रहे, जबकि इस धार्मिक आयोजन में पवन सिंह, विकास अग्रहरि उर्फ भोलू, संजय कुमार, राजू, शिवम, अमरजीत सहित अन्य भक्तगण भी शामिल रहे। प्रतिमा स्थापना के उपरांत बप्पा का श्रृंगार, भोग एवं आरती संपन्न की गई। शाम होते ही संध्या आरती में स्थानीय माताएं बहनें व पुरुष बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से गणपति बप्पा की आराधना की। भक्तों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूजा समिति ने बताया कि यह पूजन अर्चन दो दिवसीय रहेगा, जिसके अंतर्गत विशेष पूजन, भजन कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में पंचदेव मंदिर में भी विधिपूर्वक भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई, जहां श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से आरती और पूजन अर्चन में भाग लिया।धार्मिक उत्सव को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और शांति वातावरण में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया।2
- दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी की गूंज, पत्रकारों का हुआ सम्मान हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, एसडीएम ने राजकीय एवं दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर दुद्धी, सोनभद्र। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में हिंदी दिवस गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी एवं राजकीय कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया। समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेस क्लब संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, ओम प्रकाश रावत, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और दैनिक जीवन में इसके अधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया।4
- खनन खनिज विधेयक 2026 के विरोध में आगामी 19 सितंबर को गारू प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो के कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन । यह जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे गारु प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तोकिर मियां एवं प्रखंड सचिव अजय टोप्पो ने संयुक्त रूप से दिया है ।वही बताया कि विरोध प्रदर्शन का आयोजन खनन खनिज विधायक 2026 को रद्द करने के उद्देश्य किया जा रहा है साथ ही बताया कि झारखंड की खनिज संपदा पर झारखंडियों का अधिकार है मगर इस केंद्र की भाजपा सरकार हड़पना चाहती है।1