Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 महीनों से गायब फेसबुक आईडी आते ही खुशी से झूम रहे दोनों क्रिएटर: जो फेसबुक आईडी 3 महीनों से गायब था वह आज आ गया है जिसके खुशी से झूम रहे दोनों क्रिएटर|
BN Chitranjan
3 महीनों से गायब फेसबुक आईडी आते ही खुशी से झूम रहे दोनों क्रिएटर: जो फेसबुक आईडी 3 महीनों से गायब था वह आज आ गया है जिसके खुशी से झूम रहे दोनों क्रिएटर|
More news from बिहार and nearby areas
- मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लौटाए गए 118 मोबाइल पूर्वी चंपारण जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहतृ मोतिहारी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग करते हुए कुल 118 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। इन बरामद फोन को पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा, जिनमें छात्र, गृहणी, किसान और सरकारी व निजी कर्मचारी शामिल हैं। विशेष टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 21 मोबाइल 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत और 97 मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए हैं। इस अभियान में जिला आसूचना इकाई के प्रभारी धर्म प्रकाश कुमार, निक्कु कुमार सिंह, ललन कुमार और निर्मला कुमारी सहित जिले के सभी थानाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोतिहारी पुलिस अब तक 19 चरणों में कुल 1857 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत 3 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के चेहरे पर खुशी लाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- जो फेसबुक आईडी 3 महीनों से गायब था वह आज आ गया है जिसके खुशी से झूम रहे दोनों क्रिएटर|1
- Post by Tabarak Ansari1
- बिजली विभाग के गलत रवैया से परेशान जनता अपना प्रतिक्रिया दीजिए आप लोग?1
- बेतिया में वाहन चेकिंग के समय सख्ती बिना हेलमेंट और पेपर के घर से बाहर ना निकले - नहीं तो कट सकता है चालान1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया रमपुरवा सड़क में रमपुरवा पुल के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुरवा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने बाइक सवार राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति हाईवा के कुचलने से बाइक सवार व्यक्ति का सर सहित आधा वदन पूरी तरह कुचलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा ट्रक चालक को बंधक बनाकर कर रोष व्यक्त कर रहे थे।साथ ही हाईवा का भी तोड़ फोड़ किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया । साथ ही हाईवा चालक को ग्रामीणों से छुड़ा कर पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मृतक बढ़ईयां टोला निवासी साहेब हुशौन अंसारी के पुत्र अमीउल्लाह अंसारी है। बरहाल मृतक के परिजनों के आवेदन मिलते ही होगी प्राथमिक होगी दर्ज।4
- बेतिया में बड़ी चोरी से हड़कंप: सुनसान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कालीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुदरत चौक, हजारी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी राजवीर पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।1
- दिल्ली जाने से पहले 6 लाखों शिक्षकों को 'गिफ्ट' देंगे CM नीतीश कुमार! करोड़ों बच्चों को भी मिलेगी राहत1