कंपनी परिसर में घुसकर हमला तथा तोड़फोड़ मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने आधा दर्जन आरोपियों पर कसा शिकंजा *आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी इनोवा तथा 2 डंडे बरामद।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में मुंडकटी थाना अंतर्गत बंचारी गांव स्थित कंपनी परिसर के समीप दो युवकों पर हमला तथा तोड़फोड़ मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने सभी आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव बंचारी निवासी कृष्णा, प्रशांत गौरव, बबली, देवेंद्र और योगेश के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार मामले में डकौरा गांव के रहने वाले भगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च को वह और उनका छोटा भाई मनोज कुमार बंचारी पंचायत भवन के पास स्थित अर्निका हेल्थटेक कंपनी के बाहर बैठे थे। तभी एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार से सात-आठ युवक उतरे। उनके हाथों में तमंचा, तलवार, राड और हाकी स्टिक जैसे हथियार थे। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने शांति बनाने की बात कही, तो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए मनोज कंपनी परिसर के अंदर भागा, लेकिन हमलावर जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। वहां उन्होंने मनोज को फावड़े और राड से पीटा। पूरी वारदात कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हमले के बाद आरोपितों ने बाहर खड़ी मनोज की ग्रैंड विटारा कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया तथा धमकी देकर फरार हो गए। आगे प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल ने बताया कि मामले में क्राइम ब्रांच पलवल के एएसआई श्रीचंद की जांच इकाई ने दिनांक 30 मार्च 2026 को गांव बंचारी निवासी कृष्णा और प्रशांत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके उपरांत आज आरोपी गौरव, बबली, देवेंद्र और योगेश गिरफ्तार किए गए है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी इनोवा तथा 2 डंडे आदि बरामद किए है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल किठवाड़ी चौक स्थिति एक दुकान से दो व्यक्तियों ने कुछ सामान लिया सामान के पैसे देने में इनकार किया वहां से झगड़ा शुरू होता है जब वह दलित परिवार को पैसे नहीं मिले तो आपस में मारपीट हो गई और दोनों ने अपनी अपनी F I R किठवाड़ी पुल चौकी को दी। जब दलित परिवार ने अपनी गुहार भीम आर्मी संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नकुल छज्जू नगर को लगाई तो तो भीम आर्मी के कुछ लोग किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी पहुंचे, और आपस में समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से अजय नाम के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर जेल पहुंचाने का कार्य पुलिस ने किया तो भीम आर्मी संगठन के कुछ लोगों ने श्री वरुण सिंगला sp पलवल से मिले और न्याय की गुहार लगाई। और एसपी महोदय ने जांच करा कर न्याय का आश्वासन दिया।3
- Post by Haryana Voice Palwal1
- Post by मुकेश1
- मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो थाना के पास चोटी वाला पर चलता मिला देह व्यापार का धंधा पुलिस ने की छापा मार करवाई क्या युवक युवती गिरफ्तार1
- भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- #मथुरा- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की झड़प का वीडियो वायरल 👉 मामला छाता थाने क्षेत्र के नौगाँव का बताया जा रहा है 👉 प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को पकड़ने गई थी छाता पुलिस उस दौरान तीखी नोंख जोख हो गई 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #मथुरा1
- बाजना कट पर एक चलती हुई बस में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के बाद बस में आग लग गई, ड्राइवर ने बस को साइड लगाया उसके बाद सवारी का समान उतार दिया और सवारियों को भी बस से सुरक्षित निकाला किसी भी सवारी का कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, ड्राइवर ने अपनी सूझ बूझ से सभी सवारियों को सुरक्षित बस से उतारा।4