साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार रामदास को वापस मिले पूरे ₹1 लाख संतकबीरनगर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को शत-प्रतिशत राहत दिलाई है। थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम डेडूआ निवासी रामदास के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,00,000 रुपये विधिक प्रक्रिया पूरी कर वापस उनके खाते में जमा करा दिए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क किया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पूरी रकम पीड़ित को वापस दिला दी गई। पीड़ित रामदास ने बताया कि मोबाइल खो जाने के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने 20 अप्रैल 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित व उनके परिजनों ने थाना मेंहदावल पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की
साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार रामदास को वापस मिले पूरे ₹1 लाख संतकबीरनगर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को शत-प्रतिशत राहत दिलाई है। थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम डेडूआ निवासी रामदास के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,00,000 रुपये विधिक प्रक्रिया पूरी कर वापस उनके खाते में जमा करा दिए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क किया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पूरी
रकम पीड़ित को वापस दिला दी गई। पीड़ित रामदास ने बताया कि मोबाइल खो जाने के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने 20 अप्रैल 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित व उनके परिजनों ने थाना मेंहदावल पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की
- जर्जर सड़क पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने दिखाई दरियादिली, राबिस-गिट्टी डालकर बनाया आवागमन योग्य गड्ढों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली अस्थायी राहत, स्थायी निर्माण की उठी मांग संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवबखरी में पुलिया से जोगाराजा होते हुए सिदाही तक जाने वाली पिच सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत शिवबखरी के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने समाजसेवियों के सहयोग से सड़क के गड्ढों में राबिस और गिट्टी डलवाकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनवाया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को आवागमन में विशेष दिक्कत होती थी। प्रधान प्रतिनिधि की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क के स्थायी निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से राहत तो मिली है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इस दौरान बीडीसी सोनू, संजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, राजू यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।2
- जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान ब्यूरो संतकबीरनगर | अश्विनी कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्व के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।2
- सरयू घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ में डूबे*** संत कबीर नगर जनपद में घाघरा सरजू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे नदी के किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है और कई गांव पूरी तरह जल से चारों तरफ घिर गए है। कंचनपुर दुलमा ढोल बजा गायघाट रामपुर दौलतपुर इत्यादि गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।1
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह जी जिंदाबाद1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया।1
- गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाल गोपालों संग योगी आदित्यनाथ जी ने मनाया उत्सव गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर मुख्यमंत्री की तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, टॉफी और उपहार दिए। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेह उस समय और अधिक भावुक कर देने वाला रहा, जब उन्होंने कुछ बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर स्वयं चॉकलेट खोलकर खिलाई और उनसे प्यार-दुलार किया। इस दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भावनात्मक हो उठा। जन्माष्टमी समारोह के दौरान भजन-संध्या और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। रात होते-होते श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जैसे ही घड़ी की सुई रात्रि 12 बजे पर पहुंची, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास चारों ओर छा गया। शंखनाद, घंटियों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सोहर गीतों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने झूमते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समूचा गोरखनाथ मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान रहा और भव्य जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।1
- जय राज तोमर को हाई कोर्ट से बड़ी राहत | 11 महीने बाद बहाली | वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप1
- प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।4