प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल
बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं
ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की
प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
- साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार रामदास को वापस मिले पूरे ₹1 लाख संतकबीरनगर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को शत-प्रतिशत राहत दिलाई है। थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम डेडूआ निवासी रामदास के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,00,000 रुपये विधिक प्रक्रिया पूरी कर वापस उनके खाते में जमा करा दिए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क किया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पूरी रकम पीड़ित को वापस दिला दी गई। पीड़ित रामदास ने बताया कि मोबाइल खो जाने के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने 20 अप्रैल 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित व उनके परिजनों ने थाना मेंहदावल पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की2
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- चीफ़ जस्टिस आफ ईरान का डेलिगेशन पहुंचा दिल्ली की एतिहासिक जामा मस्ज़िद अदा किया... जुमे की नमाज़, शाही इमाम सैय्यद शाहबान बुखारी ने गर्मजोशी से किया इस्तक़बाल दिल्ली पुलिस के थे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम.1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया। #YogiAdityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 सितंबर की रात गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया। #YogiAdityanath1
- गोरखपुर के वार्ड नंबर 23, आजाद नगर बिछिया स्थित शिव सिंह क्षेत्रीय मार्ग पर बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कर सड़क से पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए।1
- गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 10 शिक्षक और 2 शिक्षाविद होंगे सम्मानित | Kayastha Vikas Parishad1
- एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप संतकबीर नगर जिले के एसपी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश गुरुवार दोपहर एक बजे जारी किया गया। निलंबन के दौरान चारों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से अटैच रहेंगे। एसपी ने निर्देश दिया है कि वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही, मनमानी और काम में ढिलाई बरतने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी बस्ती जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान दुधारा थाने के मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव की ड्यूटी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगाई गई थी। लेकिन ये पुलिसकर्मी अपने तय ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे। इन पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के तहत निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।1
- ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस टीम ने दिलाई राहत, संपूर्ण राशि मिली वापस - पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा थाना मेंहदावल पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़ित आवेदक का मोबाइल खो जाने के बाद पीड़ित आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी , ठगी के शिकार हुए पीड़ित को शत-प्रतिशत एक लाख रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण – पीड़ित का मोबाइल खो जाने के बाद आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, पीड़ित रामदास पुत्र तेजई निवासी ग्राम डेडूआ, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर से फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । जिसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33104260086772 दिनांक 20.04.2026 को पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गयी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है । इस बाबत पुलिस की साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस की आम जनता से अपील - 1. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । 2. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। 3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं। 4. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।1
- सपा से जुड़े राजनीतिक परिवार पर संकट? रे*प के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से हड़कंप... #Gorakhpur #GorakhpurNews #Belipar #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #ChauriChaura #SamajwadiParty #SPNews #AnupYadav #RapeCase #PoliceAction #BreakingNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #UPNewsHindi #GorakhpurLive #UPPolitics1