ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस टीम ने दिलाई राहत, संपूर्ण राशि मिली वापस - पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा थाना मेंहदावल पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़ित आवेदक का मोबाइल खो जाने के बाद पीड़ित आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी , ठगी के शिकार हुए पीड़ित को शत-प्रतिशत एक लाख रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण – पीड़ित का मोबाइल खो जाने के बाद आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, पीड़ित रामदास पुत्र तेजई निवासी ग्राम डेडूआ, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर से फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । जिसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33104260086772 दिनांक 20.04.2026 को पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गयी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है । इस बाबत पुलिस की साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस की आम जनता से अपील - 1. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । 2. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। 3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं। 4. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।

- ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस टीम ने दिलाई राहत, संपूर्ण राशि मिली वापस - पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा थाना मेंहदावल पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़ित आवेदक का मोबाइल खो जाने के बाद पीड़ित आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी , ठगी के शिकार हुए पीड़ित को शत-प्रतिशत एक लाख रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण – पीड़ित का मोबाइल खो जाने के बाद आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, पीड़ित रामदास पुत्र तेजई निवासी ग्राम डेडूआ, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर से फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । जिसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33104260086772 दिनांक 20.04.2026 को पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गयी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है । इस बाबत पुलिस की साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस की आम जनता से अपील - 1. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । 2. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। 3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं। 4. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।1
- जर्जर सड़क पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने दिखाई दरियादिली, राबिस-गिट्टी डालकर बनाया आवागमन योग्य गड्ढों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली अस्थायी राहत, स्थायी निर्माण की उठी मांग संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवबखरी में पुलिया से जोगाराजा होते हुए सिदाही तक जाने वाली पिच सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत शिवबखरी के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने समाजसेवियों के सहयोग से सड़क के गड्ढों में राबिस और गिट्टी डलवाकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनवाया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को आवागमन में विशेष दिक्कत होती थी। प्रधान प्रतिनिधि की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क के स्थायी निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से राहत तो मिली है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इस दौरान बीडीसी सोनू, संजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, राजू यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।2
- #थानाध्यक्ष के #विरोध में #अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पत्रकार #दिल्ली के बाद महराजगंज में पत्रकार के साथ उत्पीड़न का मामला! #Maharajganj #police #पत्रकार #उत्पीडन1
- ठूठीबारी में अनिश्चितकालीन धरना, व्यापार मंडल अध्यक्ष व पत्रकार दिनेश रौनियार से अधिकारियों ने की वार्ता ठूठीबारी कोतवाली के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार से नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने वार्ता की। अधिकारियों ने धरनारत दिनेश रौनियार से बातचीत कर उनकी मांगों और संबंधित मामले की जानकारी ली। धरने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास किया।1
- जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान ब्यूरो संतकबीरनगर | अश्विनी कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्व के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।2
- अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन बांसी,सिद्धार्थनगर।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांसी कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुक्रवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समापन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आयोजित हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता की। आचार्यों एवं विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच प्रभारी निरीक्षक व उनके परिवार ने यज्ञकुंड में आहुतियां प्रदान कीं और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। हवन के दौरान प्रज्वलित सुगंध और वैदिक ऋचाओं के गुंजन से पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय एवं धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्णाहुति के पश्चात भगवान शिव एवं प्रभु श्रीराम की विशेष आरती कर सभी के मंगल की प्रार्थना की गई। अनुष्ठान के संपन्न होने पर पुलिसकर्मियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित आम नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, अभय सिंह, सुनील कुमार निषाद, सुनील दुबे, योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अखंड रामायण पाठ एवं हवन-पूजन के आयोजन से कोतवाली परिसर में दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रही। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने धार्मिक सहभागिता के साथ सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया।1
- भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय मंत्री बने कन्हैया पासवान, प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार जिला मुख्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को हाइड्रिल तिराहे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत समारोह में रवि जायसवाल ने कन्हैया पासवान को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। महेश वर्मा, निशांत पांडेय, राकेश दत्त त्रिपाठी, अनिल पासवान, अरविंद उपाध्याय, रवि शर्मा, मंगल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे। नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी ने लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनका संकल्प है। वह पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। कन्हैया पासवान ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की 62 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना उनकी टीम के साथ मिलकर प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा।1
- प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।4