भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय मंत्री बने कन्हैया पासवान, प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार जिला मुख्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को हाइड्रिल तिराहे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत समारोह में रवि जायसवाल ने कन्हैया पासवान को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। महेश वर्मा, निशांत पांडेय, राकेश दत्त त्रिपाठी, अनिल पासवान, अरविंद उपाध्याय, रवि शर्मा, मंगल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे। नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी ने लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनका संकल्प है। वह पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। कन्हैया पासवान ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की 62 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना उनकी टीम के साथ मिलकर प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा।

- श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं1
- #थानाध्यक्ष के #विरोध में #अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पत्रकार #दिल्ली के बाद महराजगंज में पत्रकार के साथ उत्पीड़न का मामला! #Maharajganj #police #पत्रकार #उत्पीडन1
- ठूठीबारी में अनिश्चितकालीन धरना, व्यापार मंडल अध्यक्ष व पत्रकार दिनेश रौनियार से अधिकारियों ने की वार्ता ठूठीबारी कोतवाली के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार से नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने वार्ता की। अधिकारियों ने धरनारत दिनेश रौनियार से बातचीत कर उनकी मांगों और संबंधित मामले की जानकारी ली। धरने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास किया।1
- मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन... मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन...1
- जर्जर सड़क पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने दिखाई दरियादिली, राबिस-गिट्टी डालकर बनाया आवागमन योग्य गड्ढों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली अस्थायी राहत, स्थायी निर्माण की उठी मांग संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवबखरी में पुलिया से जोगाराजा होते हुए सिदाही तक जाने वाली पिच सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत शिवबखरी के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने समाजसेवियों के सहयोग से सड़क के गड्ढों में राबिस और गिट्टी डलवाकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनवाया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को आवागमन में विशेष दिक्कत होती थी। प्रधान प्रतिनिधि की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क के स्थायी निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से राहत तो मिली है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इस दौरान बीडीसी सोनू, संजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, राजू यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।2
- जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान ब्यूरो संतकबीरनगर | अश्विनी कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्व के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।2
- फरेंदा के प्रेम पोखरा पर हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आनन्दनगर / महराजगंज। जिले के आदर्श नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड नंबर नौ में स्थित ऐतिहासिक प्रेम पोखरा पर इस वर्ष भी सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर प्रेम पोखरा परिसर में विशेष आयोजन होंगे। इस दौरान दों दिनों तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वही 4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन सहित देश के विभिन्न क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।बताया जाता है कि प्रेम पोखरा पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लेते हैं।मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टीम भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी और पुलिसकर्मी लगातार पूरे परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखेंगे। महिलाओं के साथ अभद्रता या उत्पात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। #Maharajganj #phrendha #police #माखन #चोर #श्रीकृष्ण #जन्मोत्सव1
- प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।4
- साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार रामदास को वापस मिले पूरे ₹1 लाख संतकबीरनगर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को शत-प्रतिशत राहत दिलाई है। थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम डेडूआ निवासी रामदास के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,00,000 रुपये विधिक प्रक्रिया पूरी कर वापस उनके खाते में जमा करा दिए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क किया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पूरी रकम पीड़ित को वापस दिला दी गई। पीड़ित रामदास ने बताया कि मोबाइल खो जाने के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने 20 अप्रैल 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित व उनके परिजनों ने थाना मेंहदावल पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की2