logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन... मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन...

5 hrs ago
user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन... मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन... मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन...
    1
    मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन...
मुरादाबाद SSP Office का हुआ रिनोवेशन DIG मुनिराज जी ने उद्घाटन...
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बबुरहवा गांव का रहस्यमय गोलीकांड: राम बाहल यादव की मौत पर सुलगते सवाल, कब थमेगी प्रशासनिक लीपापोती? अजीत मिश्रा (खोजी) छावनी थाना क्षेत्र में सनसनी: घर में सुरक्षित नहीं आम आदमी, पुलिसिया दावों की खुली पोल बबुरहवा गांव का रहस्यमय गोलीकांड: राम बाहल यादव की मौत पर सुलगते सवाल, कब थमेगी प्रशासनिक लीपापोती? क्या घरों तक पहुंच चुके हैं अवैध हथियार? बस्ती में हुई संदिग्ध मौत ने खड़े किए गंभीर सुरक्षा संबंधी प्रश्न बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरहवा गांव में हुई राम बाहल यादव की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर स्थानीय कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। घर जैसी सुरक्षित चारदीवारी के भीतर एक अधेड़ व्यक्ति को गोली लग जाना और पुलिस का यह रटा-रटाया बयान सामने आना कि "मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है," प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। घटना गुरुवार शाम की है, लेकिन यह सवाल अपने आप में गंभीर है कि आखिर पचास वर्षीय राम बाहल यादव के घर में रहस्यमय परिस्थितियों में गोली चली कैसे? क्या ग्रामीण इलाकों में अवैध हथियारों की पहुंच इतनी आसान हो गई है कि अब लोग अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं? जब घर के भीतर इस तरह की सनसनीखेज वारदातें होने लगें, तो पुलिस के चौबीसों घंटे गश्त और सुरक्षा के दावे केवल कागजी जुमले साबित होते हैं। क्षेत्राधिकारी के स्तर से यह बयान आना कि "वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चलेगा," महज़ लीपापोती की शुरुआत प्रतीत होती है। आखिर कब तक पुलिस हर बड़ी घटना के बाद केवल औपचारिकताएं पूरी करती रहेगी? यदि खुफिया तंत्र और स्थानीय पुलिस का खौफ अपराधियों के मन में होता, तो इस तरह सरेआम या घर के भीतर गोलियां चलने की हिम्मत किसी की नहीं होती। बबुरहवा गांव में इस घटना को लेकर दबी जुबान से चल रही तरह-तरह की चर्चाएं इस बात की गवाही दे रही हैं कि जनता में भय और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अविश्वास गहराता जा रहा है। अब जरूरत इस बात की है कि पुलिस महकमा इस मामले को महज एक और 'संदिग्ध मौत' मानकर फाइलों में बंद करने की भूल न करे। घटना के पीछे छिपी असल सच्चाई, हथियारों के स्रोत और इसके वास्तविक कारणों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जाना चाहिए। यदि इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह प्रशासनिक विफलता जनता का कानून से बचा-कुचा भरोसा भी पूरी तरह तोड़ देगी।
    2
    बबुरहवा गांव का रहस्यमय गोलीकांड: राम बाहल यादव की मौत पर सुलगते सवाल, कब थमेगी प्रशासनिक लीपापोती?
अजीत मिश्रा (खोजी)
छावनी थाना क्षेत्र में सनसनी: घर में सुरक्षित नहीं आम आदमी, पुलिसिया दावों की खुली पोल
बबुरहवा गांव का रहस्यमय गोलीकांड: राम बाहल यादव की मौत पर सुलगते सवाल, कब थमेगी प्रशासनिक लीपापोती?
क्या घरों तक पहुंच चुके हैं अवैध हथियार? बस्ती में हुई संदिग्ध मौत ने खड़े किए गंभीर सुरक्षा संबंधी प्रश्न
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरहवा गांव में हुई राम बाहल यादव की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर स्थानीय कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। घर जैसी सुरक्षित चारदीवारी के भीतर एक अधेड़ व्यक्ति को गोली लग जाना और पुलिस का यह रटा-रटाया बयान सामने आना कि "मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है," प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
घटना गुरुवार शाम की है, लेकिन यह सवाल अपने आप में गंभीर है कि आखिर पचास वर्षीय राम बाहल यादव के घर में रहस्यमय परिस्थितियों में गोली चली कैसे? क्या ग्रामीण इलाकों में अवैध हथियारों की पहुंच इतनी आसान हो गई है कि अब लोग अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं? जब घर के भीतर इस तरह की सनसनीखेज वारदातें होने लगें, तो पुलिस के चौबीसों घंटे गश्त और सुरक्षा के दावे केवल कागजी जुमले साबित होते हैं।
क्षेत्राधिकारी के स्तर से यह बयान आना कि "वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चलेगा," महज़ लीपापोती की शुरुआत प्रतीत होती है। आखिर कब तक पुलिस हर बड़ी घटना के बाद केवल औपचारिकताएं पूरी करती रहेगी? यदि खुफिया तंत्र और स्थानीय पुलिस का खौफ अपराधियों के मन में होता, तो इस तरह सरेआम या घर के भीतर गोलियां चलने की हिम्मत किसी की नहीं होती। बबुरहवा गांव में इस घटना को लेकर दबी जुबान से चल रही तरह-तरह की चर्चाएं इस बात की गवाही दे रही हैं कि जनता में भय और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अविश्वास गहराता जा रहा है।
अब जरूरत इस बात की है कि पुलिस महकमा इस मामले को महज एक और 'संदिग्ध मौत' मानकर फाइलों में बंद करने की भूल न करे। घटना के पीछे छिपी असल सच्चाई, हथियारों के स्रोत और इसके वास्तविक कारणों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जाना चाहिए। यदि इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह प्रशासनिक विफलता जनता का कानून से बचा-कुचा भरोसा भी पूरी तरह तोड़ देगी।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जर्जर सड़क पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने दिखाई दरियादिली, राबिस-गिट्टी डालकर बनाया आवागमन योग्य गड्ढों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली अस्थायी राहत, स्थायी निर्माण की उठी मांग संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवबखरी में पुलिया से जोगाराजा होते हुए सिदाही तक जाने वाली पिच सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत शिवबखरी के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने समाजसेवियों के सहयोग से सड़क के गड्ढों में राबिस और गिट्टी डलवाकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनवाया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को आवागमन में विशेष दिक्कत होती थी। प्रधान प्रतिनिधि की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क के स्थायी निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से राहत तो मिली है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इस दौरान बीडीसी सोनू, संजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, राजू यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    जर्जर सड़क पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने दिखाई दरियादिली, राबिस-गिट्टी डालकर बनाया आवागमन योग्य



गड्ढों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली अस्थायी राहत, स्थायी निर्माण की उठी मांग
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवबखरी में पुलिया से जोगाराजा होते हुए सिदाही तक जाने वाली पिच सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत शिवबखरी के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने समाजसेवियों के सहयोग से सड़क के गड्ढों में राबिस और गिट्टी डलवाकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनवाया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को आवागमन में विशेष दिक्कत होती थी। प्रधान प्रतिनिधि की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
हालांकि ग्रामीणों ने सड़क के स्थायी निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से राहत तो मिली है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इस दौरान बीडीसी सोनू, संजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, राजू यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान ब्यूरो संतकबीरनगर | अश्विनी कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्व के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
    2
    जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान खलीलाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान
ब्यूरो संतकबीरनगर | अश्विनी कुमार पाण्डेय
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्व के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस टीम ने दिलाई राहत, संपूर्ण राशि मिली वापस - पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा थाना मेंहदावल पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़ित आवेदक का मोबाइल खो जाने के बाद पीड़ित आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी , ठगी के शिकार हुए पीड़ित को शत-प्रतिशत एक लाख रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण – पीड़ित का मोबाइल खो जाने के बाद आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, पीड़ित रामदास पुत्र तेजई निवासी ग्राम डेडूआ, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर से फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । जिसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33104260086772 दिनांक 20.04.2026 को पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गयी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है । इस बाबत पुलिस की साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस की आम जनता से अपील - 1. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । 2. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। 3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं। 4. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।
    1
    ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस टीम ने दिलाई राहत, संपूर्ण राशि मिली वापस
- पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा थाना मेंहदावल पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी 
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़ित आवेदक का मोबाइल खो जाने के बाद पीड़ित आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी , ठगी के  शिकार हुए पीड़ित को शत-प्रतिशत एक लाख रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
पीड़ित का मोबाइल खो जाने के बाद आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, पीड़ित रामदास पुत्र तेजई निवासी ग्राम डेडूआ, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर से फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । जिसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33104260086772 दिनांक 20.04.2026 को पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गयी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है । 
इस बाबत पुलिस की साइबर सेल टीम 
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। 
पुलिस की आम जनता से अपील -
1. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर   अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें ।
2. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें।
3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं।
4. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत  तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सरयू घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ में डूबे*** संत कबीर नगर जनपद में घाघरा सरजू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे नदी के किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है और कई गांव पूरी तरह जल से चारों तरफ घिर गए है। कंचनपुर दुलमा ढोल बजा गायघाट रामपुर दौलतपुर इत्यादि गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।
    1
    सरयू घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ में डूबे***
संत कबीर नगर जनपद में घाघरा सरजू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे नदी के किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है और कई गांव पूरी तरह  जल से चारों तरफ घिर गए है। कंचनपुर दुलमा ढोल बजा गायघाट रामपुर दौलतपुर इत्यादि गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
  • अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन बांसी,सिद्धार्थनगर।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांसी कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुक्रवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समापन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आयोजित हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता की। आचार्यों एवं विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच प्रभारी निरीक्षक व उनके परिवार ने यज्ञकुंड में आहुतियां प्रदान कीं और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। हवन के दौरान प्रज्वलित सुगंध और वैदिक ऋचाओं के गुंजन से पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय एवं धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्णाहुति के पश्चात भगवान शिव एवं प्रभु श्रीराम की विशेष आरती कर सभी के मंगल की प्रार्थना की गई। अनुष्ठान के संपन्न होने पर पुलिसकर्मियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित आम नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, अभय सिंह, सुनील कुमार निषाद, सुनील दुबे, योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अखंड रामायण पाठ एवं हवन-पूजन के आयोजन से कोतवाली परिसर में दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रही। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने धार्मिक सहभागिता के साथ सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया।
    1
    अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन

अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन
बांसी,सिद्धार्थनगर।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांसी कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुक्रवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समापन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आयोजित हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता की।
आचार्यों एवं विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच प्रभारी निरीक्षक व उनके परिवार ने यज्ञकुंड में आहुतियां प्रदान कीं और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। हवन के दौरान प्रज्वलित सुगंध और वैदिक ऋचाओं के गुंजन से पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय एवं धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूर्णाहुति के पश्चात भगवान शिव एवं प्रभु श्रीराम की विशेष आरती कर सभी के मंगल की प्रार्थना की गई। अनुष्ठान के संपन्न होने पर पुलिसकर्मियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित आम नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, अभय सिंह, सुनील कुमार निषाद, सुनील दुबे, योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अखंड रामायण पाठ एवं हवन-पूजन के आयोजन से कोतवाली परिसर में दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रही। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने धार्मिक सहभागिता के साथ सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया।
    user_Ajeet kumar maurya
    Ajeet kumar maurya
    Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
    4
    प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गौरा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी



भजन-कीर्तन व आकर्षक झांकियों ने बांधा समां, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव
संत कबीर नगर । ग्राम पंचायत गौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा।
जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ खुशी मनाई। पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.