Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं
Mulayam Singh Yadav
श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माधव बाबू तिराहे पर गूंजा भाजपाइयों का जोश, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे का हुआ भव्य स्वागत सिद्धार्थनगर जिले के बांसी के माधव बाबू तिराहे पर नवनियुक्त भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे के स्वागत में भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका पूजा पाल के नेतृत्व में भव्य समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत राजेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किया जाएगा। समारोह के बाद राजेंद्र पांडे ने पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।आरक्षण और यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह विपक्ष की चाल है। विपक्ष नहीं चाहता कि भारतीय जनता पार्टी की गौरव गाथा लिखी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर समय-समय पर उपद्रव कराने का प्रयास करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे मुद्दों पर संयम और एकजुटता के साथ संगठन के पक्ष को जनता के सामने रखने की अपील की। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, रामकुमार कुंवर, फूलचंद जायसवाल, विष्णु जायसवाल, बजरंगी वर्मा, प्रतिमा वर्मा, जितेंद्र भट्ट, शिवेंद्रधर द्विवेदी, अमरनाथ पांडे, रामकिंकर मिश्रा, जयंती मिश्रा, ध्रुव त्रिपाठी, विकास रस्तोगी, मनीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण गौड़, दिग्विजय राय, विष्णु मिश्रा, सुरेश कुमार, सदानंद चौधरी, संदीप निषाद, अजय निषाद, सदाबृक्ष चौधरी, सतीश शुक्ला, अभिषेक सिंह, मनीष निषाद, जया निषाद, प्रीति निषाद, सच्चिदानंद पांडे, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, उमेश मिश्रा,अमरनाथ सिंह, अनिल राय, राहुल चौधरी, जनार्दन चौधरी, सागर, प्रिंस शर्मा, अमरेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सोनौली में ₹35.18 लाख का सार्वजनिक शौचालय 2 साल से बंद! राहगीर और ट्रक चालक परेशान महराजगंज के सोनौली नगर पंचायत में ₹35.18 लाख की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय करीब दो साल बाद भी आम जनता के लिए शुरू नहीं हो सका। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार के बीच चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के ईओ ने जल्द शौचालय चालू कराने के निर्देश दिए हैं।1
- #थानाध्यक्ष के #विरोध में #अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पत्रकार #दिल्ली के बाद महराजगंज में पत्रकार के साथ उत्पीड़न का मामला! #Maharajganj #police #पत्रकार #उत्पीडन1
- ठूठीबारी में अनिश्चितकालीन धरना, व्यापार मंडल अध्यक्ष व पत्रकार दिनेश रौनियार से अधिकारियों ने की वार्ता ठूठीबारी कोतवाली के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार से नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने वार्ता की। अधिकारियों ने धरनारत दिनेश रौनियार से बातचीत कर उनकी मांगों और संबंधित मामले की जानकारी ली। धरने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास किया।1
- ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस टीम ने दिलाई राहत, संपूर्ण राशि मिली वापस - पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा थाना मेंहदावल पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए पीड़ित आवेदक का मोबाइल खो जाने के बाद पीड़ित आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी , ठगी के शिकार हुए पीड़ित को शत-प्रतिशत एक लाख रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण – पीड़ित का मोबाइल खो जाने के बाद आवेदक के खाते से एक लाख रूपए की धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, पीड़ित रामदास पुत्र तेजई निवासी ग्राम डेडूआ, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर से फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । जिसमें पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33104260086772 दिनांक 20.04.2026 को पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि एक लाख रुपये वापस करा दी गयी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है । इस बाबत पुलिस की साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस की आम जनता से अपील - 1. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । 2. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें। 3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं। 4. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in पर दर्ज करें ।1
- महराजगंज में खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 🚨 भारत-नेपाल सीमा से 55 बोरी यूरिया बरामद | SSB-कस्टम-पुलिस संयुक्त अभियान महराजगंज के सोनौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। सोनौली पुलिस, कस्टम और 66वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने हरदीडाली के टोला मुरदहिया में नो-मैन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है।1
- फरेंदा के प्रेम पोखरा पर हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आनन्दनगर / महराजगंज। जिले के आदर्श नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड नंबर नौ में स्थित ऐतिहासिक प्रेम पोखरा पर इस वर्ष भी सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर प्रेम पोखरा परिसर में विशेष आयोजन होंगे। इस दौरान दों दिनों तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वही 4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन सहित देश के विभिन्न क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।बताया जाता है कि प्रेम पोखरा पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लेते हैं।मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टीम भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी और पुलिसकर्मी लगातार पूरे परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखेंगे। महिलाओं के साथ अभद्रता या उत्पात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। #Maharajganj #phrendha #police #माखन #चोर #श्रीकृष्ण #जन्मोत्सव1
- देवीपाटन मंदिर से अयोध्या धाम के लिए तीन बसें रवाना, 108 श्रद्धालु हुए शामिल* *देवीपाटन मंदिर से अयोध्या धाम के लिए तीन बसें रवाना, 108 श्रद्धालु हुए शामिल* तुलसीपुर, संवाददाता। प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर से बृहस्पतिवार को अयोध्या धाम के लिए तीन तीर्थयात्री बसों को देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र ध्वज दिखाकर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ रवाना किया। भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा के कुशल नेतृत्व में मानसी से आए 108 श्रद्धालुओं का यह विशेष दल तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ है। इस पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने जय श्रीराम और मां पाटेश्वरी के जयकारों से पूरे प्रांगण को धर्ममय बना दिया। यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने अपने संदेश में कहा कि अयोध्या धाम केवल एक दर्शन स्थल नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, मर्यादा और राष्ट्र चेतना का जागृत केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय दिव्य यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी, जहां तीर्थयात्री न केवल प्रभु श्री रामलला के भव्य दर्शन करेंगे, बल्कि त्रेतायुगीन इतिहास और मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को भी गहराई से समझ सकेंगे। इस दौरान उपस्थित अरुण कुमार गुप्ता, रितेश कुमार द्विवेदी, पंकज सिंह, श्याम सुंदर तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।1
- गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जानकीनगर प्राथमिक विद्यालय के कमरे में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। युवक के हाथ पर ललित कुमार नाम लिखा मिला, जबकि नाक से खून निकलने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। #Gonda #GondaBreaking #GondaPolice #BreakingNews #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs . गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जानकीनगर प्राथमिक विद्यालय के कमरे में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। युवक के हाथ पर ललित कुमार नाम लिखा मिला, जबकि नाक से खून निकलने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। #Gonda #GondaBreaking #GondaPolice #BreakingNews #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs .1