Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 🚨 भारत-नेपाल सीमा से 55 बोरी यूरिया बरामद | SSB-कस्टम-पुलिस संयुक्त अभियान महराजगंज के सोनौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। सोनौली पुलिस, कस्टम और 66वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने हरदीडाली के टोला मुरदहिया में नो-मैन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Aapan Maharajganj
महराजगंज में खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 🚨 भारत-नेपाल सीमा से 55 बोरी यूरिया बरामद | SSB-कस्टम-पुलिस संयुक्त अभियान महराजगंज के सोनौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। सोनौली पुलिस, कस्टम और 66वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने हरदीडाली के टोला मुरदहिया में नो-मैन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 BREAKING NEWS | जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ की तैयारी 🥳🪈 📍 गोरखपुर | कैंपियरगंज ग्राम सभा मछलीगांव बरगदही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। 🎉 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव शंकर ब्लॉगर और प्रसिद्ध यूट्यूबर बबलू यादव के द्वारा अपने घर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 🏺🪈 कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर आयोजन में शामिल होने और श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मिल-जुलकर धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की है। 🙏❤️ 🕉️ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏 जय श्री कृष्ण 🙏 🎥 शिव शंकर ब्लॉगर और बबलू यादव ने क्या कहा? आयोजन की क्या हैं तैयारियां? देखिए पूरी खबर... #BreakingNews #KrishnaJanmashtami #Janmashtami2026 #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #MatkiPhod #मटकीफोड़ #Gorakhpur #Campierganj #कैम्पियरगंज #Machhligांव #बरगदही #ShivShankarBlogger #BabluYadav #PublicMaharajganjNews #MaharajganjNews #UPNews #ViralNews1
- फरेंदा के प्रेम पोखरा पर हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आनन्दनगर / महराजगंज। जिले के आदर्श नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड नंबर नौ में स्थित ऐतिहासिक प्रेम पोखरा पर इस वर्ष भी सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर प्रेम पोखरा परिसर में विशेष आयोजन होंगे। इस दौरान दों दिनों तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वही 4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन सहित देश के विभिन्न क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।बताया जाता है कि प्रेम पोखरा पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लेते हैं।मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टीम भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी और पुलिसकर्मी लगातार पूरे परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखेंगे। महिलाओं के साथ अभद्रता या उत्पात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। #Maharajganj #phrendha #police #माखन #चोर #श्रीकृष्ण #जन्मोत्सव1
- एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खुलेआम लात-घूंसे और हाथापाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक कलह और उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बाहर हुई मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच हो रही हाथापाई साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।1
- *बरेली ब्रेकिंग न्यूज़...* *कलयुगी मां बरेली के जिला अस्पताल में मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गई* बरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रोते-बिलखते इस मासूम की चीखें हर किसी का कलेजा चीर रही हैं। आंखों में आंसू और जुबान पर सिर्फ एक पुकार—‘मम्मी’। दरअसल, दो बच्चों के साथ भर्ती हुई एक कलयुगी मां एक बच्चे को साथ ले गई और इस मासूम को बेसहारा छोड़ फरार हो गई। सुबह से भूख-प्यास से तड़प रहे बच्चे को देख अस्पताल का स्टाफ आगे आया। नर्सिंग स्टाफ ने उसे दूध-बिस्किट खिलाया और नए कपड़े पहनाकर चुप कराया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार महिला और बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है। *बरेली ब्रेकिंग न्यूज़...* *कलयुगी मां बरेली के जिला अस्पताल में मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गई* बरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रोते-बिलखते इस मासूम की चीखें हर किसी का कलेजा चीर रही हैं। आंखों में आंसू और जुबान पर सिर्फ एक पुकार—‘मम्मी’। दरअसल, दो बच्चों के साथ भर्ती हुई एक कलयुगी मां एक बच्चे को साथ ले गई और इस मासूम को बेसहारा छोड़ फरार हो गई। सुबह से भूख-प्यास से तड़प रहे बच्चे को देख अस्पताल का स्टाफ आगे आया। नर्सिंग स्टाफ ने उसे दूध-बिस्किट खिलाया और नए कपड़े पहनाकर चुप कराया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार महिला और बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है।1
- बच्चों को सांता क्लॉज़ नहीं, सुदर्शनचक्रधारी योगेश्वर श्रीकृष्ण का आदर्श दीजिए। लीलाधर के साथ धर्मरक्षक कृष्ण का संस्कार दीजिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। अपने बच्चों को सांता क्लॉज़ नहीं, सुदर्शनचक्रधारी योगेश्वर श्रीकृष्ण का आदर्श दीजिए। लीलाधर के साथ धर्मरक्षक कृष्ण का संस्कार दीजिए। आप सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।1
- अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन अखंड रामायण पाठ के समापन पर गूंजे वैदिक मंत्र, प्रभारी निरीक्षक ने परिवार संग किया हवन बांसी,सिद्धार्थनगर।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांसी कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुक्रवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समापन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आयोजित हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता की। आचार्यों एवं विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच प्रभारी निरीक्षक व उनके परिवार ने यज्ञकुंड में आहुतियां प्रदान कीं और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। हवन के दौरान प्रज्वलित सुगंध और वैदिक ऋचाओं के गुंजन से पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय एवं धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्णाहुति के पश्चात भगवान शिव एवं प्रभु श्रीराम की विशेष आरती कर सभी के मंगल की प्रार्थना की गई। अनुष्ठान के संपन्न होने पर पुलिसकर्मियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित आम नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, अभय सिंह, सुनील कुमार निषाद, सुनील दुबे, योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अखंड रामायण पाठ एवं हवन-पूजन के आयोजन से कोतवाली परिसर में दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रही। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने धार्मिक सहभागिता के साथ सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया।1
- महराजगंज में खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 🚨 भारत-नेपाल सीमा से 55 बोरी यूरिया बरामद | SSB-कस्टम-पुलिस संयुक्त अभियान महराजगंज के सोनौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। सोनौली पुलिस, कस्टम और 66वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने हरदीडाली के टोला मुरदहिया में नो-मैन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है।1
- कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजने लगे मंदिर, देर रात तक होंगे विविध कार्यक्रम महराजगंज। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले के सदर ब्लॉक क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर सहित आसपास के गांवों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। गांवों में स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। श्रद्धालु मंदिरों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है। वहीं भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप झांकी, पालना और विभिन्न धार्मिक सजावट की तैयारियां भी की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, जन्माष्टमी की रात मंदिरों में भजन-कीर्तन, श्री कृष्ण लीला, धार्मिक झांकियां, आरती एवं अन्य विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर महिलाएं, बच्चे और युवा भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंदिरों में देर रात भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होगा। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बनने की उम्मीद है। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां भी की जा रही हैं।4
- श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान एक खंभे से टकरा गया. हादसे में विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं1