logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खुलेआम लात-घूंसे और हाथापाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक कलह और उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बाहर हुई मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच हो रही हाथापाई साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

19 hrs ago
user_Munna Ansari
Munna Ansari
निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खुलेआम लात-घूंसे और हाथापाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक कलह और उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बाहर हुई मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच हो रही हाथापाई साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

More news from Maharajganj and nearby areas
  • निचलौल थाने में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां, विशाल भंडारे का आयोजन
    1
    निचलौल थाने में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां, विशाल भंडारे का आयोजन
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    6 hrs ago
  • एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खुलेआम लात-घूंसे और हाथापाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक कलह और उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बाहर हुई मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच हो रही हाथापाई साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
    1
    एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खुलेआम लात-घूंसे और हाथापाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक कलह और उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बाहर हुई मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच हो रही हाथापाई साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कटहरा खास रोड पर टेंपो की ठोकर, पैदल जा रहा युवक गंभीर महराजगंज: कटहरा खास रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🛑 कटहरा खास रोड पर टेंपो की ठोकर, पैदल जा रहा युवक गंभीर महराजगंज: कटहरा खास रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जीतन पासवान पुत्र चंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीतन पासवान सड़क से पैदल गुजर रहे थे, तभी सामने से आए टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। ⚠️ सड़क पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। 📍 कटहरा खास, महराजगंज 🔴 आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए — Public Maharajganj News #BreakingNews #MaharajganjNews #Maharajganj #कटहराखास #सड़कहादसा #RoadAccident #TempoAccident #AccidentNews #महराजगंजन्यूज #UPNews #LocalNews #ViralNews #PublicMaharajganjNews
    1
    कटहरा खास रोड पर टेंपो की ठोकर, पैदल जा रहा युवक गंभीर
महराजगंज: कटहरा खास रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🛑 कटहरा खास रोड पर टेंपो की ठोकर, पैदल जा रहा युवक गंभीर
महराजगंज: कटहरा खास रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जीतन पासवान पुत्र चंदर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जीतन पासवान सड़क से पैदल गुजर रहे थे, तभी सामने से आए टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
⚠️ सड़क पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
📍 कटहरा खास, महराजगंज
🔴 आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए — Public Maharajganj News
#BreakingNews #MaharajganjNews #Maharajganj #कटहराखास #सड़कहादसा #RoadAccident #TempoAccident #AccidentNews #महराजगंजन्यूज #UPNews #LocalNews #ViralNews #PublicMaharajganjNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस मामले की कर रही है जांच महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के गिरगिटिया साधु टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित राम केवल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के रामाज्ञा निषाद ने सार्वजनिक खड़ंजे वाले रास्ते को हटाकर वहां शौचालय बना लिया था। विरोध करने पर बुधवार रात रामाज्ञा ने अपने बेटों और साथियों गोविंदा, राजू, गोपाल के साथ मिलकर राम केवल की जमीन पर बनी पुरानी दीवार गिरा दी। गुरुवार शाम इसी विवाद को लेकर मामला और बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने घर की महिलाओं संजू और प्रमिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को सिर, हाथ-पैर में चोटें आईं। तीन माह की गर्भवती प्रमिला के पेट में लात मारने से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों घायलों को सीएचसी पनियरा पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में प्रमिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस मामले की कर रही है जांच
महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के गिरगिटिया साधु टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित राम केवल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि गांव के रामाज्ञा निषाद ने सार्वजनिक खड़ंजे वाले रास्ते को हटाकर वहां शौचालय बना लिया था। विरोध करने पर बुधवार रात रामाज्ञा ने अपने बेटों और साथियों गोविंदा, राजू, गोपाल के साथ मिलकर राम केवल की जमीन पर बनी पुरानी दीवार गिरा दी।
गुरुवार शाम इसी विवाद को लेकर मामला और बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने घर की महिलाओं संजू और प्रमिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को सिर, हाथ-पैर में चोटें आईं। तीन माह की गर्भवती प्रमिला के पेट में लात मारने से खून बहने लगा।
सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों घायलों को सीएचसी पनियरा पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में प्रमिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महराजगंज में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट | जिला अस्पताल में 6 बेड का डेंगू वार्ड तैयार महराजगंज जिले में डेंगू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिला अस्पताल में डेंगू के संभावित मरीजों के लिए 6 बेड का अलग वार्ड आरक्षित किया गया है। अस्पताल में जांच, दवाओं, ऑक्सीजन और इलाज की व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। तेज बुखार, शरीर में दर्द या कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की गई है।
    1
    महराजगंज में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट | जिला अस्पताल में 6 बेड का डेंगू वार्ड तैयार
महराजगंज जिले में डेंगू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। 
जिला अस्पताल में डेंगू के संभावित मरीजों के लिए 6 बेड का अलग वार्ड आरक्षित किया गया है। 
अस्पताल में जांच, दवाओं, ऑक्सीजन और इलाज की व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। 
तेज बुखार, शरीर में दर्द या कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की गई है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिसवा मनीराज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात जन्मोत्सव का इंतजार सिसवा मनीराज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात जन्मोत्सव का इंतजार **बंजारी पट्टी।** क्षेत्र के **सिसवा मनीराज गांव** में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों और बच्चों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्ति स्थापित की और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कीं। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और सजावट में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव **रात्रि 12 बजे** विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय श्रद्धालु जयकारे लगाएंगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही सिसवा मनीराज में उत्सव का माहौल और भी भक्तिमय हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच उत्साह बना रहेगा।
    3
    सिसवा मनीराज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात जन्मोत्सव का इंतजार
सिसवा मनीराज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात जन्मोत्सव का इंतजार
**बंजारी पट्टी।** क्षेत्र के **सिसवा मनीराज गांव** में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों और बच्चों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्ति स्थापित की और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कीं।
मूर्ति स्थापना के बाद पूजा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और सजावट में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव **रात्रि 12 बजे** विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय श्रद्धालु जयकारे लगाएंगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही सिसवा मनीराज में उत्सव का माहौल और भी भक्तिमय हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच उत्साह बना रहेगा।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नेपाल में आई आपदा के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अब दूषित पानी और उससे फैल रही दुर्गंध ने लोगों की चिंता बढ़ा कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में एसडीआरएफ और पुलिस वाहनों के हूटर बजते ही ग्रामीणों के दिलों की धड़कन तेज हो जाती है। लोगों को आशंका रहती है कि कहीं पानी का प्रवाह और तेज होकर गांवों की ओर न बढ़ जाए। उधर, नेपाल से पानी के साथ बहकर आए इंसानों और जानवरों के शवों, सीवरेज और अन्य दूषित सामग्री ने पूरे क्षेत्र में दुर्गंध पैदा कर दी है। खड्डा के अलावा सेवरही, दुदही और महाराजगंज के निचलौल व शिकारपुर क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही दुर्गंध और दूषित पानी के कारण कई लोगों के बीमार पड़ने की शिकायत सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में हैजा जैसी गंभीर बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है। दूषित पानी का असर खेतों में लगी सब्जियों पर भी पड़ रहा है। खड्डा निवासी वधु कुमार का कहना है कि क्षेत्र में भिंडी की फसल ठीक-ठाक मात्रा में है, लेकिन खेतों में पानी भरने के कारण इसके दूषित होने की आशंका है। इसे खाने वाले कुछ लोगों को पेट दर्द, उल्टी, डायरिया और बुखार की शिकायत हो रही है। वहीं, पिछले दिनों बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई मछलियों को लोगों ने बड़ी संख्या में पकड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, मछली खाने के बाद भी कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद क्षेत्र में मछली खाने पर रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दूषित पानी की निकासी, शवों और अन्य दूषित सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। बाढ़ की मार झेल रहे सीमांत क्षेत्र में अब दूषित पानी, दुर्गंध और बीमारी का खतरा लोगों के लिए नई चिंता बन गया है।
    1
    नेपाल में आई आपदा के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अब दूषित पानी और उससे फैल रही दुर्गंध ने लोगों की चिंता बढ़ा
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में एसडीआरएफ और पुलिस वाहनों के हूटर बजते ही ग्रामीणों के दिलों की धड़कन तेज हो जाती है। लोगों को आशंका रहती है कि कहीं पानी का प्रवाह और तेज होकर गांवों की ओर न बढ़ जाए।
उधर, नेपाल से पानी के साथ बहकर आए इंसानों और जानवरों के शवों, सीवरेज और अन्य दूषित सामग्री ने पूरे क्षेत्र में दुर्गंध पैदा कर दी है। खड्डा के अलावा सेवरही, दुदही और महाराजगंज के निचलौल व शिकारपुर क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात बताए जा रहे हैं।
लगातार बढ़ रही दुर्गंध और दूषित पानी के कारण कई लोगों के बीमार पड़ने की शिकायत सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में हैजा जैसी गंभीर बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है।
दूषित पानी का असर खेतों में लगी सब्जियों पर भी पड़ रहा है। खड्डा निवासी वधु कुमार का कहना है कि क्षेत्र में भिंडी की फसल ठीक-ठाक मात्रा में है, लेकिन खेतों में पानी भरने के कारण इसके दूषित होने की आशंका है। इसे खाने वाले कुछ लोगों को पेट दर्द, उल्टी, डायरिया और बुखार की शिकायत हो रही है।
वहीं, पिछले दिनों बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई मछलियों को लोगों ने बड़ी संख्या में पकड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, मछली खाने के बाद भी कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद क्षेत्र में मछली खाने पर रोक लगा दी गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से दूषित पानी की निकासी, शवों और अन्य दूषित सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
बाढ़ की मार झेल रहे सीमांत क्षेत्र में अब दूषित पानी, दुर्गंध और बीमारी का खतरा लोगों के लिए नई चिंता बन गया है।
    user_प्रेम चन्द्र सिंह
    प्रेम चन्द्र सिंह
    Newspaper advertising department खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ की तैयारी 🥳🪈 📍 गोरखपुर | कैंपियरगंज ग्राम सभा मछलीगांव बरगदही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। 🎉 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव शंकर ब्लॉगर और प्रसिद्ध यूट्यूबर बबलू यादव के द्वारा अपने घर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 🏺🪈 कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर आयोजन में शामिल होने और श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मिल-जुलकर धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की है। 🙏❤️ 🕉️ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏 जय श्री कृष्ण 🙏 🎥 शिव शंकर ब्लॉगर और बबलू यादव ने क्या कहा? आयोजन की क्या हैं तैयारियां? देखिए पूरी खबर... #BreakingNews #KrishnaJanmashtami #Janmashtami2026 #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #MatkiPhod #मटकीफोड़ #Gorakhpur #Campierganj #कैम्पियरगंज #Machhligांव #बरगदही #ShivShankarBlogger #BabluYadav #PublicMaharajganjNews #MaharajganjNews #UPNews #ViralNews
    1
    🚨 BREAKING NEWS | जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ की तैयारी 🥳🪈
📍 गोरखपुर | कैंपियरगंज
ग्राम सभा मछलीगांव बरगदही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। 🎉
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव शंकर ब्लॉगर और प्रसिद्ध यूट्यूबर बबलू यादव के द्वारा अपने घर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 🏺🪈
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर आयोजन में शामिल होने और श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मिल-जुलकर धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की है। 🙏❤️
🕉️ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏
🎥 शिव शंकर ब्लॉगर और बबलू यादव ने क्या कहा? आयोजन की क्या हैं तैयारियां? देखिए पूरी खबर...
#BreakingNews #KrishnaJanmashtami #Janmashtami2026 #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #MatkiPhod #मटकीफोड़ #Gorakhpur #Campierganj #कैम्पियरगंज #Machhligांव #बरगदही #ShivShankarBlogger #BabluYadav #PublicMaharajganjNews #MaharajganjNews #UPNews #ViralNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.