logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 2 2026 शिकायत है ! आकाशवाणी, 👉🏾 नमामि गंगे , *पेयजल ग्रामीण क्षेत्र *! नमामि गंगे ;- भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के अंतर्गत सभी गांव में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना है । "हर घर जल हर घर नल" हर घर जल , ऐसा नारा भारत सरकार ने दिया है । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,यह पानी का स्टेशन ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए बनाया गया है। ✍️ ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह पानी का स्टेशन पिछले 2 साल से बन रहा है । इसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है । आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है । किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है । 🔻शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए ! ऐसा क्यों हो रहा है ? पानी क्यों नहीं हर घर में पहुंच रहा है?

3 hrs ago
user_Kamalakant tiwari
Kamalakant tiwari
Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

18 2 2026 शिकायत है ! आकाशवाणी, 👉🏾 नमामि गंगे , *पेयजल ग्रामीण क्षेत्र *! नमामि गंगे ;- भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के अंतर्गत सभी गांव में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना है । "हर घर जल हर घर नल" हर घर जल , ऐसा नारा भारत सरकार ने दिया है । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,यह पानी का स्टेशन ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए बनाया गया है। ✍️ ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह पानी का स्टेशन पिछले 2 साल से बन रहा है । इसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है । आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है । किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है । 🔻शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए ! ऐसा क्यों हो रहा है ? पानी क्यों नहीं हर घर में पहुंच रहा है?

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • Post by Ashwini Kumar Pandey
    2
    Post by Ashwini Kumar Pandey
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    48 min ago
  • संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 450 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 20 फरवरी को प्रदेश भर में “विरोध दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों, परियोजनाओं एवं कार्यस्थलों पर बिजली कर्मी शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि “विरोध दिवस” के अंतर्गत सभी ऊर्जा निगमों के नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत अपने-अपने कार्यस्थलों पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बिजली कर्मियों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से अपील की है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा विधानसभा में स्पष्ट रूप से यह कह चुके हैं कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, तो ऐसी स्थिति में निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रबंधन को अपनी झूठी प्रतिष्ठा की जिद छोड़ते हुए निजीकरण की समस्त प्रक्रिया तत्काल निरस्त करनी चाहिए, ताकि ऊर्जा निगमों में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित हो सके। संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों के विरुद्ध लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इसके बावजूद बिजली कर्मी पूरी निष्ठा के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं और आंदोलन के दौरान भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उपभोक्ता हित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन वास्तव में विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना चाहता है, तो निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त कर बिजली कर्मियों के मनोबल को बढ़ाए, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ व्यवस्था को मजबूत बना सकें। आज आंदोलन के 447वें दिन प्रदेश के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में हुए प्रदर्शन में श्रवण प्रजापति, सूरज प्रजापति, संजय यादव, धीरेन्द्र यादव, रंजन कुमार, आशीष कुमार, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 450 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 20 फरवरी को प्रदेश भर में “विरोध दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों, परियोजनाओं एवं कार्यस्थलों पर बिजली कर्मी शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि “विरोध दिवस” के अंतर्गत सभी ऊर्जा निगमों के नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत अपने-अपने कार्यस्थलों पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बिजली कर्मियों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से अपील की है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा विधानसभा में स्पष्ट रूप से यह कह चुके हैं कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, तो ऐसी स्थिति में निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रबंधन को अपनी झूठी प्रतिष्ठा की जिद छोड़ते हुए निजीकरण की समस्त प्रक्रिया तत्काल निरस्त करनी चाहिए, ताकि ऊर्जा निगमों में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित हो सके।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों के विरुद्ध लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इसके बावजूद बिजली कर्मी पूरी निष्ठा के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं और आंदोलन के दौरान भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उपभोक्ता हित सर्वोपरि रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन वास्तव में विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना चाहता है, तो निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त कर बिजली कर्मियों के मनोबल को बढ़ाए, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ व्यवस्था को मजबूत बना सकें।
आज आंदोलन के 447वें दिन प्रदेश के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में हुए प्रदर्शन में श्रवण प्रजापति, सूरज प्रजापति, संजय यादव, धीरेन्द्र यादव, रंजन कुमार, आशीष कुमार, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 18 2 2026 शिकायत है ! आकाशवाणी, 👉🏾 नमामि गंगे , *पेयजल ग्रामीण क्षेत्र *! नमामि गंगे ;- भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के अंतर्गत सभी गांव में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना है । "हर घर जल हर घर नल" हर घर जल , ऐसा नारा भारत सरकार ने दिया है । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,यह पानी का स्टेशन ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए बनाया गया है। ✍️ ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह पानी का स्टेशन पिछले 2 साल से बन रहा है । इसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है । आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है । किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है । 🔻शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए ! ऐसा क्यों हो रहा है ? पानी क्यों नहीं हर घर में पहुंच रहा है?
    1
    18 2 2026 
शिकायत है !
आकाशवाणी, 
👉🏾 नमामि गंगे ,
*पेयजल ग्रामीण क्षेत्र *!
नमामि गंगे  ;- भारत सरकार की एक  महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के अंतर्गत सभी गांव में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना है । 
"हर घर जल हर घर नल" हर घर जल ,
ऐसा नारा भारत सरकार ने दिया है । 
जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,यह पानी का स्टेशन ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए बनाया गया है। 
✍️ ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह पानी का स्टेशन पिछले 2 साल से बन रहा है । इसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है । आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है । किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है । 
🔻शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए !
ऐसा क्यों हो रहा है ?
पानी क्यों नहीं हर घर में पहुंच रहा है?
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विकास पुरुष एके शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश
    1
    विकास पुरुष एके शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी : मु. इसहाक अंसारी* *2027 विधानसभा चुनाव में PDA के तहत 64 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की मांग, संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम में उठी आवाज* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। ओबीसी श्रेणी के पसमांदा एवं दलित मुस्लिम समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर आयोजित “जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम” में समाज के नेताओं ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा है। जब तक वंचित तबकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है। इस उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाकर समाज को संगठित करने की जरूरत है। प्रेस वार्ता के दौरान मु. इसहाक अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हम समाजवादी विचारधारा के साथ हैं और रहेंगे, लेकिन हमें हमारी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तहत पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में कम से कम 64 सीटों पर चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़े बिना सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी है। यदि समाज को निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व मिलेगा, तभी उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पसमांदा और दलित मुस्लिम समाज को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों को संगठित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।
    1
    *पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी : मु. इसहाक अंसारी*
*2027 विधानसभा चुनाव में PDA के तहत 64 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की मांग, संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम में उठी आवाज*
✍️ *आशु सिंह*
संतकबीरनगर।
ओबीसी श्रेणी के पसमांदा एवं दलित मुस्लिम समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर आयोजित “जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम” में समाज के नेताओं ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा है। जब तक वंचित तबकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है। इस उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाकर समाज को संगठित करने की जरूरत है।
प्रेस वार्ता के दौरान मु. इसहाक अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हम समाजवादी विचारधारा के साथ हैं और रहेंगे, लेकिन हमें हमारी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तहत पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में कम से कम 64 सीटों पर चुनाव लड़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़े बिना सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी है। यदि समाज को निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व मिलेगा, तभी उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पसमांदा और दलित मुस्लिम समाज को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों को संगठित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    18 hrs ago
  • भावनाओं का विज्ञान
    1
    भावनाओं का विज्ञान
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by KAMLESHKUMAR
    1
    Post by KAMLESHKUMAR
    user_KAMLESHKUMAR
    KAMLESHKUMAR
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संत कबीर नगर,।धर्मसिंहवा संतकबीरनगर की पावन भूमि पर विष्णु महायज्ञ के रजत जयंती वर्ष (25वें वर्ष) के अवसर पर आयोजित महोत्सव का भव्य शुभारंभ विराट कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक एवं अलौकिक आयोजन में नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आबालवृद्ध नर-नारी, संत-महात्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगान करती हुई चल रही थीं, वहीं भक्तों का उमड़ा सैलाब ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर झूमता-नाचता हुआ जयकारे लगाते हुए अद्भुत और दिव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह भव्य शोभा यात्रा प्राचीन काली मंदिर से प्रारंभ होकर गौरीराई स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करती हुई ऐतिहासिक मंशा पोखरा पहुंची, जहां वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत वरुण पूजन एवं यज्ञ से संबंधित आवश्यक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से चैतन्य महाप्रभु परंपरा की सुप्रसिद्ध आचार्य साध्वी निकुंज मंजरी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का सुमधुर वाचन किया जाएगा। वहीं प्रत्येक रात्रि 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अयोध्याधाम के प्रसिद्ध रामलीला मंडल द्वारा श्रीराम चरित का सजीव मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। राजेश त्रिपाठी जी ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों में समय से पहुंचकर कथा का अमृतपान करें एवं रात्रिकालीन रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से समृद्ध बनाएं।
    1
    संत कबीर नगर,।धर्मसिंहवा
संतकबीरनगर की पावन भूमि पर विष्णु महायज्ञ के रजत जयंती वर्ष (25वें वर्ष) के अवसर पर आयोजित महोत्सव का भव्य शुभारंभ विराट कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक एवं अलौकिक आयोजन में नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आबालवृद्ध नर-नारी, संत-महात्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगान करती हुई चल रही थीं, वहीं भक्तों का उमड़ा सैलाब ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर झूमता-नाचता हुआ जयकारे लगाते हुए अद्भुत और दिव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह भव्य शोभा यात्रा प्राचीन काली मंदिर से प्रारंभ होकर गौरीराई स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करती हुई ऐतिहासिक मंशा पोखरा पहुंची, जहां वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत वरुण पूजन एवं यज्ञ से संबंधित आवश्यक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से चैतन्य महाप्रभु परंपरा की सुप्रसिद्ध आचार्य साध्वी निकुंज मंजरी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का सुमधुर वाचन किया जाएगा। वहीं प्रत्येक रात्रि 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अयोध्याधाम के प्रसिद्ध रामलीला मंडल द्वारा श्रीराम चरित का सजीव मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
राजेश त्रिपाठी जी ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों में समय से पहुंचकर कथा का अमृतपान करें एवं रात्रिकालीन रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से समृद्ध बनाएं।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.