logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आगामी 18 मार्च को आमजन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उतरेगा सड़कों पर* *कोटा में होगा जंगी प्रदर्शन* *आपदा में अवसर तलाश रही डबल इंजन सरकार : गुंजल* *आगामी 18 मार्च को आमजन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उतरेगा सड़कों पर* *कोटा में होगा जंगी प्रदर्शन* *आपदा में अवसर तलाश रही डबल इंजन सरकार : गुंजल* कोटा : कोटा देश में बढ़ती महंगाई, गैस की कीमतो, शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आगामी 18 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेगा। यह घोषणा आज नयापुरा स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में गैस की किल्लत व बढ़ते दामों, बढ़ती महंगाई व शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आमजन में गुस्सा है । गुंजल ने कहा देश में हर तबके का नागरिक परेशान है उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में पूरा देश एकजुट है लेकिन एक और सरकार में बैठे जिम्मेदार नुमाइंदे कह रहे हैं कि गैस व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है वहीं दूसरी और गैस के लिए देशभर में लग रही लंबी-लंबी कतारे कुछ और ही बयां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब 5 रुपए भी सिलेंडर पर बढ़ा दिए जाते थे तो भाजपा के नेता धरने प्रदर्शन करने लग जाते थे वहीं भाजपा ने डबल इंजन सरकार के चलते एक साथ सिलेंडर पर 60 रुपए बढ़कर आमजन की कमर तोड़ दी है। गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण पूर्व में भी कई बार पूरे देश को लाइनों में लगना पड़ा है और आज भी देश लाइनों में लग रहा है और सरकार बेखबर है, लोगो को राहत दिलाने ले लिए सरकार के पास कोई योजना भी नजर नहीं आ रही हैं। *शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले गुंजल* प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रदेश व शहर की कानून व्यवस्था किसी से छिपी हुई नहीं है शहर में चाकूबाजी व हत्याएं आम बात हो रही हैं उन्होंने कहा कि हमने पूर्व में भी कहा था कि जब सरकार में जुड़े लोग, पुलिस व गुंडे एक साथ बैठेंगे और योजनाएं बनाएंगे तो कानून व्यवस्था का यही हाल होना है।उन्होंने कहा कि जब गुंडे शराब पीकर सरेआम थानों में गाली गलौच करेंगे और पुलिस उन्हें समझती हुई दिखेगी, इसी दोगले रवैय्ये के चलते शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है । गुंजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी इस डबल इंजन सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए सड़कों पर उतरने का आव्हान किया। *18 मार्च को रैली के रूप में जायेंगे कलेक्ट्री* प्रहलाद गुंजल ने बताया कि 18 मार्च बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कार्यकर्ता नयापुरा कार्यालय पर इकट्ठा होकर रैली के रूप में कलेक्ट्री तक जायेंगे जहां रैली सभा में परिवर्तित होगी। इससे पहले बैठक को कांग्रेस नेताओं, पूर्व पार्षदों, जिला पदाधिकारीयो ने संबोधित किया। बैठक का संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद बृजेश शर्मा नीटू ने दिया। बैठक में ओबीसी संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष टीकम सुमन, जिला महामंत्री विपिन बरथुनियां, राजू पहाड़िया, हिमांशु शर्मा, प्रशांत सक्सेना, अजयभान सिंह शक्तावत, पूर्व सेवादल अध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, मंजू चौधरी, प्रमोद त्रिपाठी, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, देहात जिला महामंत्री हेमंत झाला, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता,आसिफ मिर्जा, इरफान घोसी, शीतल मीणा, मो इसरार, डिंपल प्रजापति, सोनू अब्बासी, अशोक गौतम, बलविंदर सिंह बिल्लू, धनराज चेची, सोनू भील, दुष्यंत सिंह तोषी, शार्लेट शामू, डॉक्टर हीरालाल मीणा, गोपाल महेश्वरी, धर्मा गौचर, सार्थक शर्मा, रेनू नरवाला, राधा सोनी, बुलबुल पंवार, बीटा स्वामी, विनोद शर्मा, सत्य प्रकाश लोधा, सुलतानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, धन्नालाल मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

12 hrs ago
user_Jitendra Kumar
Jitendra Kumar
Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल -कोटा में सड़कों पर उतरेंगे आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता कोटा। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। 18 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेंगे और कोटा में एक जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा नयापुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जहां जनता महंगाई और गैस की किल्लत से परेशान है, वहीं सरकार आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। गुंजल ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी कमी, खुलेआम कालाबाजारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोटा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। चाकूबाजी और हत्याएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। ऐसी स्थिति में हम चुप नहीं बैठ सकते। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से नयापुरा कार्यालय से शुरू होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है और जनता का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी और लगातार दबाव बनाए रखेगी। सिलेंडर की निकाली जाएगी अर्थी पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने, चूल्हे पर रोटियां सेंकने जैसे सांकेतिक विरोध कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि हाल के दिनों में अन्य जिलों में देखा गया है। यह प्रदर्शन न केवल कोटा बल्कि पूरे प्रदेश में महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
    1
    महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल 
-कोटा में सड़कों पर उतरेंगे आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता
कोटा।
बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। 
18 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेंगे और कोटा में एक जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा नयापुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जहां जनता महंगाई और गैस की किल्लत से परेशान है, वहीं सरकार आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। गुंजल ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी कमी, खुलेआम कालाबाजारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोटा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। चाकूबाजी और हत्याएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। ऐसी स्थिति में हम चुप नहीं बैठ सकते। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से नयापुरा कार्यालय से शुरू होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है और जनता का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी और लगातार दबाव बनाए रखेगी।
सिलेंडर की निकाली जाएगी अर्थी
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने, चूल्हे पर रोटियां सेंकने जैसे सांकेतिक विरोध कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि हाल के दिनों में अन्य जिलों में देखा गया है। यह प्रदर्शन न केवल कोटा बल्कि पूरे प्रदेश में महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 min ago
  • कोटा में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक जलदाय विभाग (PHED) की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर दोनों हाथ हिलाकर हंगामा करने लगा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर RPF, GRP व पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे तैसे एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक सकुशल नीचे उतर गया। घटना भी भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की रात 11 बजे के आसपास की है। युवक मंदबुद्धि बताया गया। जानकारी के अनुसार युवक ने हाफ पेंट पहन रखी थी। रात 11 बजे करीब युवक रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। और करीब 1 घंटे तक नीचे नहीं उतरा वो पुलिस, RPF व GRP को छकाता रहा।
    2
    कोटा में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक जलदाय विभाग (PHED) की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर दोनों हाथ हिलाकर हंगामा करने लगा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना पर RPF, GRP व पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे तैसे एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक सकुशल नीचे उतर गया। घटना भी भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की रात 11 बजे के आसपास की है। युवक मंदबुद्धि बताया गया।
जानकारी के अनुसार युवक ने हाफ पेंट पहन रखी थी। रात 11 बजे करीब युवक रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। और करीब 1 घंटे तक नीचे नहीं उतरा वो पुलिस, RPF व GRP को छकाता रहा।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • लड़के ने जब मैसेज का सच जानना चाहा और सफाई मांगी तो लड़की के पास कोई जवाब नहीं था। उसकी वो खामोशी चीख-चीखकर बेवफाई की कहानी बयां कर रही थी। सालों का भरोसा एक पल में चकनाचूर हो गया। दर्द और गुस्से में बेकाबू होकर लड़के ने अपना मोबाइल दीवार पर दे मारा। आजकल डिजिटल दौर में जहां रिश्ते मोबाइल से शुरू होते हैं, वहीं एक मैसेज पर खत्म भी हो जाते हैं। क्या सोशल मीडिया की इस दुनिया में अब सच्चा प्यार सिर्फ दिखावा रह गया है Photo ai
    1
    लड़के ने जब मैसेज का सच जानना चाहा और सफाई मांगी
तो लड़की के पास कोई जवाब नहीं था। 
उसकी वो खामोशी चीख-चीखकर बेवफाई की कहानी बयां कर रही थी। 
सालों का भरोसा एक पल में चकनाचूर हो गया। 
दर्द और गुस्से में बेकाबू होकर लड़के ने अपना मोबाइल दीवार पर दे मारा। 
आजकल डिजिटल दौर में जहां रिश्ते मोबाइल से शुरू होते हैं, 
वहीं एक मैसेज पर खत्म भी हो जाते हैं। 
क्या सोशल मीडिया की इस दुनिया में अब सच्चा प्यार सिर्फ दिखावा रह गया है 
Photo ai
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 🚩 हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत – आओ मिलकर सनातन संस्कृति की शक्ति और एकता का उत्सव मनाएं! #hindunavvarsh #sanatandharm #kotacity #hadotikisherni #hadoti
    1
    🚩 हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत – आओ मिलकर सनातन संस्कृति की शक्ति और एकता का उत्सव मनाएं!
#hindunavvarsh
#sanatandharm
#kotacity
#hadotikisherni
#hadoti
    user_Hadoti ki sherni
    Hadoti ki sherni
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा। शहर के मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शिशु का शव बाहर पड़ा हुआ था, जिसे आवारा जानवर नोच रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह शिशु किसका है और उसे वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    1
    कोटा। शहर के मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शिशु का शव बाहर पड़ा हुआ था, जिसे आवारा जानवर नोच रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह शिशु किसका है और उसे वहां कौन छोड़कर गया।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जंग का आज 18 वां दिन: ईरान में Iris Dena के हताहत नौसैनिकों के अंतिम संस्कार की तैयारी...
    1
    जंग का आज 18 वां दिन: ईरान में Iris Dena के हताहत नौसैनिकों के अंतिम संस्कार की तैयारी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.