कोटा: आपदा में अवसर तलाश रही डबल इंजन सरकार: प्रहलाद गुंजल महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल -कोटा में सड़कों पर उतरेंगे आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता कोटा। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। 18 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेंगे और कोटा में एक जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा नयापुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जहां जनता महंगाई और गैस की किल्लत से परेशान है, वहीं सरकार आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। गुंजल ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी कमी, खुलेआम कालाबाजारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोटा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। चाकूबाजी और हत्याएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। ऐसी स्थिति में हम चुप नहीं बैठ सकते। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से नयापुरा कार्यालय से शुरू होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है और जनता का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी और लगातार दबाव बनाए रखेगी। सिलेंडर की निकाली जाएगी अर्थी पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने, चूल्हे पर रोटियां सेंकने जैसे सांकेतिक विरोध कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि हाल के दिनों में अन्य जिलों में देखा गया है। यह प्रदर्शन न केवल कोटा बल्कि पूरे प्रदेश में महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

- मथुरा जनपद की कोसीकला में जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा चले ईट पत्थर लाठी डंडे जिसको वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल1
- Post by Mahendar.merotha1
- *आगामी 18 मार्च को आमजन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उतरेगा सड़कों पर* *कोटा में होगा जंगी प्रदर्शन* *आपदा में अवसर तलाश रही डबल इंजन सरकार : गुंजल* कोटा : कोटा देश में बढ़ती महंगाई, गैस की कीमतो, शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आगामी 18 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेगा। यह घोषणा आज नयापुरा स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में गैस की किल्लत व बढ़ते दामों, बढ़ती महंगाई व शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आमजन में गुस्सा है । गुंजल ने कहा देश में हर तबके का नागरिक परेशान है उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में पूरा देश एकजुट है लेकिन एक और सरकार में बैठे जिम्मेदार नुमाइंदे कह रहे हैं कि गैस व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है वहीं दूसरी और गैस के लिए देशभर में लग रही लंबी-लंबी कतारे कुछ और ही बयां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब 5 रुपए भी सिलेंडर पर बढ़ा दिए जाते थे तो भाजपा के नेता धरने प्रदर्शन करने लग जाते थे वहीं भाजपा ने डबल इंजन सरकार के चलते एक साथ सिलेंडर पर 60 रुपए बढ़कर आमजन की कमर तोड़ दी है। गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण पूर्व में भी कई बार पूरे देश को लाइनों में लगना पड़ा है और आज भी देश लाइनों में लग रहा है और सरकार बेखबर है, लोगो को राहत दिलाने ले लिए सरकार के पास कोई योजना भी नजर नहीं आ रही हैं। *शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले गुंजल* प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रदेश व शहर की कानून व्यवस्था किसी से छिपी हुई नहीं है शहर में चाकूबाजी व हत्याएं आम बात हो रही हैं उन्होंने कहा कि हमने पूर्व में भी कहा था कि जब सरकार में जुड़े लोग, पुलिस व गुंडे एक साथ बैठेंगे और योजनाएं बनाएंगे तो कानून व्यवस्था का यही हाल होना है।उन्होंने कहा कि जब गुंडे शराब पीकर सरेआम थानों में गाली गलौच करेंगे और पुलिस उन्हें समझती हुई दिखेगी, इसी दोगले रवैय्ये के चलते शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है । गुंजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी इस डबल इंजन सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए सड़कों पर उतरने का आव्हान किया। *18 मार्च को रैली के रूप में जायेंगे कलेक्ट्री* प्रहलाद गुंजल ने बताया कि 18 मार्च बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कार्यकर्ता नयापुरा कार्यालय पर इकट्ठा होकर रैली के रूप में कलेक्ट्री तक जायेंगे जहां रैली सभा में परिवर्तित होगी। इससे पहले बैठक को कांग्रेस नेताओं, पूर्व पार्षदों, जिला पदाधिकारीयो ने संबोधित किया। बैठक का संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद बृजेश शर्मा नीटू ने दिया। बैठक में ओबीसी संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष टीकम सुमन, जिला महामंत्री विपिन बरथुनियां, राजू पहाड़िया, हिमांशु शर्मा, प्रशांत सक्सेना, अजयभान सिंह शक्तावत, पूर्व सेवादल अध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, मंजू चौधरी, प्रमोद त्रिपाठी, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, देहात जिला महामंत्री हेमंत झाला, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता,आसिफ मिर्जा, इरफान घोसी, शीतल मीणा, मो इसरार, डिंपल प्रजापति, सोनू अब्बासी, अशोक गौतम, बलविंदर सिंह बिल्लू, धनराज चेची, सोनू भील, दुष्यंत सिंह तोषी, शार्लेट शामू, डॉक्टर हीरालाल मीणा, गोपाल महेश्वरी, धर्मा गौचर, सार्थक शर्मा, रेनू नरवाला, राधा सोनी, बुलबुल पंवार, बीटा स्वामी, विनोद शर्मा, सत्य प्रकाश लोधा, सुलतानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, धन्नालाल मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- Post by VKH NEWS1
- महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज द्वारा निकली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियो और आमजन का पुष्प वर्षा कर और अल्पाहार वितरित कर, भव्य आतिशबाजी से स्वागत किया, भारतीय जनता पार्टी कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा जी व ब्राह्मण समाज के बड़े पदाधिकारी भी स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।1
- कोटा। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को इन आयोजनों के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल और महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला 17 मार्च से शुरू होगी। पहले दिन मातृशक्ति वाहन रैली निकाली जाएगी। मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा ने बताया कि रैली अपराह्न 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोदावरी धाम पहुंचेगी, जहां संतों के प्रवचन के साथ इसका समापन होगा। स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि 19 मार्च से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुश्ती दंगल, मटकी फोड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव समाज में बढ़ता जा रहा है और इस कुप्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 20 मार्च को गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली निकाली जाएगी। महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली चार रैलियां टीलेश्वर चौराहा पर सायं 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके बाद रैली जड़ के बालाजी पहुंचकर संत समाज के आशीर्वाद के साथ सम्पन्न3
- जंग का आज 18 वां दिन: ईरान में Iris Dena के हताहत नौसैनिकों के अंतिम संस्कार की तैयारी...1
- गैस की लाइन में खड़ी महिला फूट-फूटकर रोई, बोली – “हम मोदी को वोट देते हैं…” खबर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ी एक महिला अचानक फूट-फूटकर रोने लगती है। वीडियो में महिला भावुक होकर कहती है कि “हम मोदी को वोट देते हैं…”, जिसके बाद आसपास खड़े लोग और पत्रकार उससे बात करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना गैस वितरण केंद्र के बाहर की है, जहां बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। महिला की भावुक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- Post by Mahendar.merotha1