हिंदू नववर्ष पर कोटा में 5 दिवसीय भव्य कार्यक्रम, 17 से 21 मार्च तक रैली, मेला और भजन संध्या कोटा। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को इन आयोजनों के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल और महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला 17 मार्च से शुरू होगी। पहले दिन मातृशक्ति वाहन रैली निकाली जाएगी। मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा ने बताया कि रैली अपराह्न 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोदावरी धाम पहुंचेगी, जहां संतों के प्रवचन के साथ इसका समापन होगा। स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि 19 मार्च से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुश्ती दंगल, मटकी फोड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव समाज में बढ़ता जा रहा है और इस कुप्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 20 मार्च को गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली निकाली जाएगी। महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली चार रैलियां टीलेश्वर चौराहा पर सायं 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके बाद रैली जड़ के बालाजी पहुंचकर संत समाज के आशीर्वाद के साथ सम्पन्न
हिंदू नववर्ष पर कोटा में 5 दिवसीय भव्य कार्यक्रम, 17 से 21 मार्च तक रैली, मेला और भजन संध्या कोटा। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को इन आयोजनों के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल और महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला 17 मार्च से शुरू होगी। पहले दिन मातृशक्ति वाहन रैली निकाली जाएगी। मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु
मिश्रा ने बताया कि रैली अपराह्न 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोदावरी धाम पहुंचेगी, जहां संतों के प्रवचन के साथ इसका समापन होगा। स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि 19 मार्च से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुश्ती दंगल, मटकी फोड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव समाज में बढ़ता जा रहा है और इस कुप्रभाव को
समाप्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 20 मार्च को गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली निकाली जाएगी। महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली चार रैलियां टीलेश्वर चौराहा पर सायं 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके बाद रैली जड़ के बालाजी पहुंचकर संत समाज के आशीर्वाद के साथ सम्पन्न
- महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल -कोटा में सड़कों पर उतरेंगे आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता कोटा। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। 18 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेंगे और कोटा में एक जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा नयापुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जहां जनता महंगाई और गैस की किल्लत से परेशान है, वहीं सरकार आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। गुंजल ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी कमी, खुलेआम कालाबाजारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोटा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। चाकूबाजी और हत्याएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। ऐसी स्थिति में हम चुप नहीं बैठ सकते। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से नयापुरा कार्यालय से शुरू होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है और जनता का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी और लगातार दबाव बनाए रखेगी। सिलेंडर की निकाली जाएगी अर्थी पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने, चूल्हे पर रोटियां सेंकने जैसे सांकेतिक विरोध कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि हाल के दिनों में अन्य जिलों में देखा गया है। यह प्रदर्शन न केवल कोटा बल्कि पूरे प्रदेश में महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।1
- कोटा में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक जलदाय विभाग (PHED) की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर दोनों हाथ हिलाकर हंगामा करने लगा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर RPF, GRP व पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे तैसे एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक सकुशल नीचे उतर गया। घटना भी भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की रात 11 बजे के आसपास की है। युवक मंदबुद्धि बताया गया। जानकारी के अनुसार युवक ने हाफ पेंट पहन रखी थी। रात 11 बजे करीब युवक रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। और करीब 1 घंटे तक नीचे नहीं उतरा वो पुलिस, RPF व GRP को छकाता रहा।2
- मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Mahendar.merotha1
- लड़के ने जब मैसेज का सच जानना चाहा और सफाई मांगी तो लड़की के पास कोई जवाब नहीं था। उसकी वो खामोशी चीख-चीखकर बेवफाई की कहानी बयां कर रही थी। सालों का भरोसा एक पल में चकनाचूर हो गया। दर्द और गुस्से में बेकाबू होकर लड़के ने अपना मोबाइल दीवार पर दे मारा। आजकल डिजिटल दौर में जहां रिश्ते मोबाइल से शुरू होते हैं, वहीं एक मैसेज पर खत्म भी हो जाते हैं। क्या सोशल मीडिया की इस दुनिया में अब सच्चा प्यार सिर्फ दिखावा रह गया है Photo ai1
- 🚩 हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत – आओ मिलकर सनातन संस्कृति की शक्ति और एकता का उत्सव मनाएं! #hindunavvarsh #sanatandharm #kotacity #hadotikisherni #hadoti1
- कोटा। शहर के मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शिशु का शव बाहर पड़ा हुआ था, जिसे आवारा जानवर नोच रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह शिशु किसका है और उसे वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- जंग का आज 18 वां दिन: ईरान में Iris Dena के हताहत नौसैनिकों के अंतिम संस्कार की तैयारी...1