केलवाड़ा में असहाय महिला का निधन, सामाजिक संगठन ने किया अंतिम संस्कार कुंभलगढ़। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रहने वाली 55 वर्षीय रेखा गमेती का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। रेखा मूल रूप से उदयपुर जिले के रामा उसन कड़िया की निवासी थी, जो करीब 14 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़कर केलवाड़ा आकर बस गई थी और यहीं रहकर जीवन यापन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ पावटिया हनुमानजी के पास निवास कर रही थी। उसका बड़ा पुत्र मुंबई में रहता है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री उसके साथ केलवाड़ा में ही रह रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसका पति यहां आने को तैयार नहीं हुआ था। महिला के निधन के बाद परिजनों की अनुपस्थिति में महिला के पुत्र भावेश गमेती की उपस्थिति में हिंदू संघर्ष समिति केलवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पुत्र भावेश के हाथों महिला का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शांतनु सोनी, अर्जुन सेन, आशीष प्रजापत, किशन मेघवाल, बिहारी मेघवाल, धर्मेश लक्षकार सहित हरिसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
केलवाड़ा में असहाय महिला का निधन, सामाजिक संगठन ने किया अंतिम संस्कार कुंभलगढ़। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रहने वाली 55 वर्षीय रेखा गमेती का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। रेखा मूल रूप से उदयपुर जिले के रामा उसन कड़िया की निवासी थी, जो करीब 14 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़कर केलवाड़ा आकर बस गई थी और यहीं रहकर जीवन यापन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ पावटिया हनुमानजी के पास निवास कर रही थी। उसका बड़ा पुत्र मुंबई में रहता है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री उसके साथ केलवाड़ा में ही रह रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसका पति यहां आने को तैयार नहीं हुआ था। महिला के निधन के बाद परिजनों की अनुपस्थिति में महिला के पुत्र भावेश गमेती की उपस्थिति में हिंदू संघर्ष समिति केलवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पुत्र भावेश के हाथों महिला का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शांतनु सोनी, अर्जुन सेन, आशीष प्रजापत, किशन मेघवाल, बिहारी मेघवाल, धर्मेश लक्षकार सहित हरिसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- तरुण जोशी राजसमंद कांग्रेस के भीम पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने की पत्रकार वार्ता, वर्तमान विधायक हरि सिंह रावत पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने भी जमकर साधा निशाना , मकान गिराने,वसूली करने, महिला अत्याचार और प्रशासन को दबाव में लेने के गंभीर आरोप, एंकर - राजसमंद के भीम विधानसभा के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने आज जिला मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ताकर वर्तमान विधायक हरि सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और कांग्रेस पदाधिकारी के साथ राजसमंद पहुंचे पूर्व विधायक ने क्षेत्र में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने, महिलाओं पर अत्याचार करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने और प्रशासन को दबाव में रखकर मनमानी करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधायक पुत्र और उनके दोस्तों द्वारा मनमाने तरीके से कानून का दुरुपयोग करने की बात कहते हुए पुलिस पर भी विधायक के दबाव में कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इससे पूर्व रावत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर हालातो से अवगत कराया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि भाजपा को वोट देने के बाद मगरा क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वर्तमान विधायक के दबाव में पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को बचा रही है। जबकि आमजन की शिकायत भी दर्ज नहीं की जाती। ताजा मामले में एक गरीब व्यक्ति का मकान तोड़ने और कथित महिला द्वारा विधायक पुत्र पर लगे संगीन आरोपो का हवाला देकर उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समझ भी रही है आने वाले समय में यही मंगरा क्षेत्र की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी । बाईट - सुदर्शन सिँह रावत ( पूर्व विधायक, भीम )3
- कुंभलगढ़। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रहने वाली 55 वर्षीय रेखा गमेती का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। रेखा मूल रूप से उदयपुर जिले के रामा उसन कड़िया की निवासी थी, जो करीब 14 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़कर केलवाड़ा आकर बस गई थी और यहीं रहकर जीवन यापन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ पावटिया हनुमानजी के पास निवास कर रही थी। उसका बड़ा पुत्र मुंबई में रहता है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री उसके साथ केलवाड़ा में ही रह रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसका पति यहां आने को तैयार नहीं हुआ था। महिला के निधन के बाद परिजनों की अनुपस्थिति में महिला के पुत्र भावेश गमेती की उपस्थिति में हिंदू संघर्ष समिति केलवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पुत्र भावेश के हाथों महिला का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शांतनु सोनी, अर्जुन सेन, आशीष प्रजापत, किशन मेघवाल, बिहारी मेघवाल, धर्मेश लक्षकार सहित हरिसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान2
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टंकी स्कूल के पास भील बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (प्रथम) की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई बच्चे केंद्र के भीतर मौजूद नहीं थे। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार भील बस्ती में संचालित इस आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 20 बच्चे पंजीकृत हैं। रोजाना की तरह केंद्र खुला था लेकिन प्लास्टर गिरने के दौरान बच्चे किसी कारणवश परिसर में बाहर की ओर थे।1
- Post by पालीवाल1
- युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पाली 23 अप्रेल। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की। उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए। असफलता से नही घबराए - मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, भाजपा जिला मंत्री,केसर सिंह परिहार, भाजपा नेता,रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज, शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह चौहान, एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा, कल्याण सिंह सोलंकी,रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर, राजू सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, विजय सिंह निर्वाण, खीम सिंह भाटी, बाबू सिंहगहलोत, केशर सिंह झाला, मांगू सिंह गोयल, जगदीश सिंह इंदा, गोपाल सिंह चावडा, पूनम सिंह सोलंकी,समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।1
- *मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम। फालना।पाली श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ फालना के बैनर तले आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए आज कार्यक्रम में आचार्य मारा साहेब का एवं साध्वी भगवंतों का एवं उनके शिष्य उपाध्याय दिव्य चंद विजय आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।आज गुरुवार को प्रातः आठ बजे नवकारसीं का कार्यक्रम वह एवं उसके पश्चात नौ बजे सर्वोदय मंदिर से ऐतिहासिक वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से संगीत की स्वमधुर अवाज के साथ सर्वोदय आराधना भवन पर सम्पन्न हुआ 12:39 पर गुरुदेव की मूर्ति का पंच अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ शाम को 4 बजे गाँव साँझी एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम भी हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शाम को स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम एवं रात्रि को प्रभु भक्ति का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर जैन संघ के महेंद्र धोका,संभव जैन,अशोक परमार,बाबूलाल पुनमिया अमित मेहता,संजय सिरोया,कपिल सोनीगरा,पंकज सोनीगरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा मनोज चौधरी,साकलचंद खाटेड,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,रमेश शाह,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,नरपत राठौड़,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,अभिसेक मेहता,नरेंद्र बोहरा,संदीप सिंघवी,विकास खाटेड,महेश नाहटा,रमेश मेहता,पंकज मेहता,उत्तम मुठलीया,मनोज चौधरी आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक रूप से दर्ज कराई*1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4