Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी पहुंचे नर्मदा नदी स्नान के साथ पूजा अर्चना किया...
Misty Helping Foundation
मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी पहुंचे नर्मदा नदी स्नान के साथ पूजा अर्चना किया...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rishi Rajak1
- तेज़ तूफ़ान और बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता, छप्पर उड़े, दुकानों के बैनर-पोस्टर क्षतिग्रस्त.... कटनी/बहोरीबंद/बाकल। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही बेमौसम बारिश और तेज़ तूफ़ान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां आम लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है, वहीं किसानों की चिंता भी काफी बढ़ा दी है। तेज़ आंधी और बारिश के चलते कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बाजार क्षेत्रों में दुकानों के बैनर और पोस्टर भी हवा में उड़ गए, जिससे व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मजबूर कर दिया है।1
- बरगी डेम की उस भयावह घटना के 15 घंटे बाद जब ये तस्वीर सामने आई… तो सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि माँ की ममता का वो रूप दिखा… जिसे शब्दों में बांध पाना लगभग नामुमकिन है। लहरों ने सब कुछ छीन लिया… सांसें थम गईं… उम्मीदें डूब गईं… लेकिन एक चीज़ आख़िरी पल तक जिंदा रही — माँ का अपने बच्चे के लिए प्रेम। वो माँ… जिसे खुद का होश नहीं था… जिसके चारों ओर मौत का सन्नाटा था… फिर भी उसने अपने बेटे को अपनी बाहों से अलग नहीं होने दिया। मौत भी शायद उस पल ठहर गई होगी… क्योंकि वो देख रही थी — एक माँ अपने बच्चे को जिंदगी की आख़िरी हद तक थामे हुए है। आज भले ही दोनों इस दुनिया में नहीं हैं… लेकिन वो तस्वीर चीख-चीख कर कहती है — “माँ कभी हारती नहीं… वो आख़िरी सांस तक अपने बच्चे के साथ खड़ी रहती है।” ये दृश्य सिर्फ आंखों को नम नहीं करता… ये दिल को अंदर तक तोड़ देता है… और एक सवाल छोड़ जाता है — क्या सच में इस दुनिया में माँ से बढ़कर कुछ है? ऐसी ममता… ऐसा त्याग… ऐसा प्रेम… ना कभी देखा गया… ना कभी देखा जाएगा… 🙏 उस माँ को शत-शत नमन… जिसने मौत के आगे भी अपने प्यार को झुकने नहीं दिया।1
- शादी में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज पर आक्रोश, अजाक्स और भीम आर्मी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर में एक विवाह समारोह के दौरान हुई पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ अब विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। 'मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ' (अजाक्स) और और भीम आर्मी ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, बीती 20 अप्रैल को मैहर के ग्राम अमदरा से आई एक दलित समाज की बारात में पुलिसकर्मियों और सिविल ड्रेस में आए कुछ व्यक्तियों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए बारातियों पर लाठियां भांजीं। इस औचक हमले में कई निर्दोष लोग चोटिल हुए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। अजाक्स ने इसे मानवाधिकारों का हनन बताते हुए दोषी कर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उनके विरुद्ध SC/ST अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, संघ ने पीड़ित पक्ष के राहुल चौधरी व अन्य पर दर्ज किए गए मुकदमे को झूठा करार देते हुए उसे निरस्त करने का आग्रह किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय नहीं मिला, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।1
- “माँ खुद हार गई… लेकिन अपने बेटे का हाथ आखिरी सांस तक नहीं छोड़ा… 💔 ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं, ममता की सबसे बड़ी मिसाल है…”1
- जिला कलेक्टर ने गोटेगांव के कई गेहूं खरीदी केंदो का निरीक्षण कर प्रभारीयो को दिए आवश्यक निर्देश3
- कटनी।। जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ती नजर आ रही है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। रीठी के सरकारी अस्पताल में हालात ऐसे हैं कि बेड कम पड़ गए हैं और मरीजों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। ओपीडी से लेकर डॉक्टर कक्ष तक लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग इलाज के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव और दूषित पानी के सेवन के कारण इस तरह की बीमारियां फैल रही हैं। अस्पताल स्टाफ लगातार मरीजों का इलाज करने में जुटा हुआ है, लेकिन बढ़ती संख्या के चलते व्यवस्थाएं दबाव में आ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला हुआ पानी पीने और बाहर के खाने से परहेज करने की अपील की है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।1
- दीवार गिरने से महिला घायल, जबलपुर रेफर1
- घंसौर में बाइक हादसा: चालक गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालपुर पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश भलावी (उम्र 35 वर्ष), पिता बिट्टू भलावी, निवासी कितरू थाना पिंडरई के रूप में हुई है। घटना के बाद तुरंत 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक बाइक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में घायल का उपचार किया जा रहा है।1