Shuru
Apke Nagar Ki App…
शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न घाटों पर संपन्न हो रहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संतकबीरनगर। विजयदशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। विभिन्न घाटों पर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी विभिन्न विसर्जन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल विभिन्न घाटों पर विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
Ashwini Kumar Pandey
शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न घाटों पर संपन्न हो रहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संतकबीरनगर। विजयदशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। विभिन्न घाटों पर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी विभिन्न विसर्जन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल विभिन्न घाटों पर विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न घाटों पर संपन्न हो रहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संतकबीरनगर। विजयदशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। विभिन्न घाटों पर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी विभिन्न विसर्जन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल विभिन्न घाटों पर विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।3
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल लाइव सीधा प्रसारण1
- मॉडल श्रद्धा 11 दिन पुलिस को कैसे चकमा देती रही?: नेपाल भागकर यूपी वापस आई; छोटे-छोटे लॉज में रही, आगरा-नागपुर में बुर्के में घूमी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे मंगलवार को नागपुर से पकड़ी गई। वह एक अपार्टमेंट में छिपी थी। श्रद्धा 11 दिनों तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही? इस सवाल का जवाब खुद यूपी STF चीफ अमिताभ यश ने दिया, हालांकि अभी भी तमाम सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब नहीं मिल पाए।1
- दशहरा के पावन पर्व पर दुर्गा पंडालो में श्रद्धालु भक्तों कीअपार भीण विजयदशमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के पंडालो में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दिखाई दे रही हैं। पंडाल मनमोहन ढंग से सजे हुए हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है की मां दुर्गा साक्षात दर्शन देने हेतु प्रकट हो गई हो। आज दशहरा के मेले में जगह-जगह बाहर भीड थी लोग मां की जयकारे लगा रहे थे । नारियल चुनरी प्रसाद चढ़कर अपनी मन्नतें पूरी कर रहे थे। जगह-जगह हर्ष का माहौल था।1
- शाहपुर की बड़ी महारानी के दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब बार-बार गूंजता रहा -अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें बच्चों को स्पीकर से दूर रखें ।1
- गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे पर भव्य दुर्गा पूजा, भक्तों के लिए निःशुल्क भंडारा | Gorakhpur News1
- गोरखपुर में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने, समाधान कराने का दिया भरोसा। सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।1
- दशहरा पर महुली पुलिस की पहल, हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ **महुली, संतकबीरनगर।** दशहरा पर्व के अवसर पर महुली पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराकर उन्हें अपराध से दूर रहने, कानून का पालन करने और समाज में शांति-सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने हिस्ट्रीशीटरों से संवाद कर उन्हें सदाचरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए सभी लोग आपराधिक गतिविधियों से दूरी बनाएं और मेहनत व ईमानदारी से जीवन व्यतीत करें। उन्होंने मारपीट, धमकी, दबंगई, नशे से जुड़े अपराधों और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही किसी भी विवाद में कानून हाथ में न लेने और तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को उनकी निगरानी व्यवस्था और निर्धारित दायित्वों से भी अवगत कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुराना आपराधिक इतिहास किसी व्यक्ति के भविष्य की अंतिम पहचान नहीं है। कानून का सम्मान कर और अपराध से दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक भूमिका निभाई जा सकती है। महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि अपराध से दूर रहकर बेहतर जीवन अपनाने वालों को सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।2