बैंकों की कार्यप्रणाली पर ADM वागीश शुक्ला सख्त, योजनाओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने की। बैठक के दौरान उन्होंने बैंकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो बैंकर्स सरकार की योजनाओं से जुड़ी पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं या लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के बैंक ऋण जमा अनुपात के साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बैंकर्स रोजगारपरक योजनाओं में सक्रिय सहयोग करें और पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा, एलडीएम शाल्वे बागे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- सोनभद्र के उरमौरा स्थित डायट परिसर में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इण्डियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फण्ड के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल सहित कई सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने इस पहल की सराहना की।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by ANOOP KUMAR1
- रामोत्सव, राम नवमी के त्योहार पर विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम, को सुचारू रूप से मनाने के लिए अहम बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश सिंह जी प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह जी ने सभी विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया1
- Post by Abhay Dubey1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र। ओबरा स्थित कुशवाहा समाज भवन में रविवार को कुशवाहा समाज के स्वजातीय बंधुओं द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्या व सुशील कुशवाहा ने स्वजातीय बंधुओं को गुलाल लगाकर की। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत समाज के पदाधिकारियों व महिला मंडल की सदस्यों ने अबीर-गुलाल लगाकर किया। अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज की एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं संरक्षक देव प्रकाश मौर्या ने समाज में एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। समारोह का संचालन गौतम कुमार सिंह ने किया। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।1
- ओबरा में कुशवाहा समाज का प्रांगण होली के रंगों से सराबोर नजर आया, जहां होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओबरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गुजिया और मिठाइयों के साथ आपसी प्रेम और मिठास भी बांटी गई। समारोह की शुरुआत समाज के संरक्षकों ने अबीर-गुलाल लगाकर की, वहीं महिला मंडल ने भी महिला अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए और रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।1