logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामोत्सव, राम नवमी के त्योहार पर विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम, को सुचारू रूप से मनाने के लिए अहम बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश सिंह जी प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह जी ने सभी विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

8 hrs ago
user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
8 hrs ago

रामोत्सव, राम नवमी के त्योहार पर विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम, को सुचारू रूप से मनाने के लिए अहम बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश सिंह जी प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह जी ने सभी विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • रामोत्सव, राम नवमी के त्योहार पर विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम, को सुचारू रूप से मनाने के लिए अहम बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश सिंह जी प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह जी ने सभी विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
    1
    रामोत्सव, राम नवमी के त्योहार पर विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम, को सुचारू रूप से मनाने के लिए अहम बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश सिंह जी प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह जी ने सभी विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • भानू ताहीर दोनों से विधायक पुत्र मोनू बाबा ने#menofjharkhand भानूप्रताप शाही अनंतप्रताप देव,ताहीर
    1
    भानू ताहीर दोनों से विधायक पुत्र मोनू बाबा ने#menofjharkhand  भानूप्रताप शाही अनंतप्रताप देव,ताहीर
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • सोनभद्र, 16 मार्च 2026 को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व और फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. के.एन. उपाध्याय और सौरभ सिंह द्वारा मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम 22 मई से 20 जून तक संचालित होने वाले कार्यों की तैयारी के लिए आयोजित किया गया है।
    1
    सोनभद्र, 16 मार्च 2026
को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व और फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. के.एन. उपाध्याय और सौरभ सिंह द्वारा मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम 22 मई से 20 जून तक संचालित होने वाले कार्यों की तैयारी के लिए आयोजित किया गया है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने की। बैठक के दौरान उन्होंने बैंकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो बैंकर्स सरकार की योजनाओं से जुड़ी पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं या लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के बैंक ऋण जमा अनुपात के साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बैंकर्स रोजगारपरक योजनाओं में सक्रिय सहयोग करें और पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा, एलडीएम शाल्वे बागे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने की।
बैठक के दौरान उन्होंने बैंकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो बैंकर्स सरकार की योजनाओं से जुड़ी पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं या लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के बैंक ऋण जमा अनुपात के साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिया कि बैंकर्स रोजगारपरक योजनाओं में सक्रिय सहयोग करें और पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा, एलडीएम शाल्वे बागे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • *इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण* *सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती-मा0 विधायक* *कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही जीवन को सुगम बनाना* *दिव्यांगजनों को ईश्वर ने अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति की है प्रदान-मा0 विधायक* *कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क किये गये वितरित* *सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर छायी खुशहाली* इण्डियन आयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को सुगम बनाना है, कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, विधायक जी अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के कार्यों को देखकर आत्मीय प्रेम और प्रेरणा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जो बचपन से मानसिक या शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं और बोल भी नहीं पाते, लेकिन ईश्वर ने उन्हें अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति प्रदान की है। यदि हम उनके पास जाकर उनसे संवाद करने का प्रयास करें तो वे हमारी भावनाओं को तुरंत समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान किया जाए। इण्डियन आयल द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों के आवागमन तथा दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समारोह के दौरान लाभार्थी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए और उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दिव्यांगजन व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण पाकर उनके चेहरे प्रसन्न हो उठे और उन्होने सरकार द्वारा किये इस कार्य की सराहना की दिव्यांगजानो ने कहा कि यह उपकरण प्राप्त होने से दैनिक जीवन के कार्य करने में काफी सहूलियत होगी प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे इस पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ------------------------------
    3
    *इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण*
*सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती-मा0 विधायक*
*कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही जीवन को सुगम बनाना*
*दिव्यांगजनों को ईश्वर ने अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति की है प्रदान-मा0 विधायक*
*कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क किये गये वितरित* 
*सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर छायी खुशहाली*
इण्डियन आयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को सुगम बनाना है, कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, विधायक जी अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के कार्यों को देखकर आत्मीय प्रेम और प्रेरणा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जो बचपन से मानसिक या शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं और बोल भी नहीं पाते, लेकिन ईश्वर ने उन्हें अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति प्रदान की है। यदि हम उनके पास जाकर उनसे संवाद करने का प्रयास करें तो वे हमारी भावनाओं को तुरंत समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान किया जाए। इण्डियन आयल द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों के आवागमन तथा दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
समारोह के दौरान लाभार्थी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए और उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दिव्यांगजन व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण पाकर उनके चेहरे प्रसन्न हो उठे  और उन्होने सरकार द्वारा किये इस कार्य की सराहना की दिव्यांगजानो ने कहा कि यह उपकरण प्राप्त होने से दैनिक जीवन के कार्य करने में काफी सहूलियत होगी प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे इस पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह,  सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
------------------------------
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    55 min ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by बमबम दुबे
    1
    Post by बमबम दुबे
    user_बमबम दुबे
    बमबम दुबे
    Local News Reporter Obra, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • क्या बी .आई.पी. पास लेने से भगवान के दर्शन सार्थक, या दर्शन करने का पुण्य आपको मिलता है, जो लोग 7 घंटे से लाइन में लगे रहने से बेहोस हो जाते है, परेशान हो जाते है पैसे के बल पर आप उनसे लाइन में आगे होकर दर्शन करते हो क्या भगवान आप से खुश होता होगा , विचारणीय प्रश्न है अपने बिचार कमेंट में लिखिए
    1
    क्या बी .आई.पी. पास लेने से भगवान के दर्शन सार्थक, या दर्शन करने का पुण्य आपको मिलता है,  जो लोग 7 घंटे से लाइन में लगे रहने से बेहोस हो जाते है, परेशान हो जाते है पैसे के बल पर आप उनसे लाइन में आगे होकर दर्शन करते हो क्या भगवान आप से खुश होता होगा , विचारणीय प्रश्न है  
अपने बिचार कमेंट में लिखिए
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.