पितौझिया ढाला के समीप बाइक और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर, साइकिल चालक का पर हुआ फैक्चर। गोगरी प्रखंड के पितौझीया ढाला के समीप शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक को भी सिर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल चालक का पैर फैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक चालक का इलाज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

- गोगरी प्रखंड के पितौझीया ढाला के समीप शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक को भी सिर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल चालक का पैर फैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक चालक का इलाज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- Post by Barihal House Biulding Lifting1
- परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य पहुंचे भगवान हाई स्कूल मैदान रामनवमी मेला में क्या कुछ कहा सुनिए1
- खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर मे रामनवमी पर्व के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा और आखाडा जुलुस। जिसमे बच्चे और युवाओं ने लाठी,भाले, एवं तलवार के माध्यम से पारंपरिक तरीके से खेल का प्रदर्शन किया।1
- मधेपुरा (ग्वालपाड़ा) से बड़ी खबर मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रेशना पंचायत के बिशनपुर अरार गांव से आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।1
- Post by Anand jaiswal1
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो में सड़क मार्ग निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के बाद आवागमन में लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बताया की अन्य वार्ड पार्षद के मदद से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया जिससे और समस्या बढ़ गई है। जहां ज्यादा गढ्ढा था ऐसे जगह को ही छोड़ दिया है जिससे बच्चे एवं बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी को सूचित भी किया गया है मगर अनसुना कर दिया जाता है।1
- गौछारी में ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत पुत्र घायल, परिजनों में कोहराम खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोछारी गांव के निकट ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी निवासी 50 वर्षीय मनोज चौरसिया के रूप में हुई है। वहीं घायल मनोज चौरसिया के पुत्र प्रीतम का बेगुसराय के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची महेशखूंट थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मचा कोहराम मचा हुआ है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जहां ब्रेकर के चलते ट्रैक्टर पलट गई। ट्रेक्टर पर सवार पिता और पुत्र घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए बेगुसराय ले जाया जा रहा था। ले जाने के क्रम में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र का इलाज शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक जारी है। पुत्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।1