अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम अमरोहा से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर शमी के अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। हालांकि, शमी या राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा रहा है।दरअसल दिल्ली में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने और अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ रिपोर्टों में शमी या उनके भाई के अमरोहा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं का भी जिक्र किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।शमी का अमरोहा से पुराना जुड़ाव रहा है और इसी वजह से उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि 2027 विधानसभा चुनाव में शमी के उम्मीदवार बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भविष्य में यदि शमी या किसी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक ऐलान होता है, तभी उनकी चुनावी एंट्री की पुष्टि मानी जाएगी।
अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम अमरोहा से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर शमी के अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। हालांकि, शमी या राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा रहा है।दरअसल दिल्ली में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया
पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने और अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ रिपोर्टों में शमी या उनके भाई के अमरोहा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं का भी जिक्र किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।शमी का अमरोहा से पुराना जुड़ाव रहा है और इसी वजह से उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि 2027 विधानसभा चुनाव में शमी के उम्मीदवार बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भविष्य में यदि शमी या किसी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक ऐलान होता है, तभी उनकी चुनावी एंट्री की पुष्टि मानी जाएगी।
- नगर पालिका मिलेगा संभव दिवस ईओ दिनेश कुमार ने जनसंभव में की जन शिकायतों की सुनवाई कल 12 शिकायतें हुए दर्ज, 9 शिकायतों को मौके पर किया गया निस्तारण, बाकी शिकायतों को जल्द निपटने के दिए अधिशासी अधिकारी ने निर्देश Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- अमरोहा में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद! टीन की आड़ में हरे आम के पेड़ों का कटान, SDM की छापेमारी से मचा हड़कंप अमरोहा जनपद में कथित भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जे और प्लाटिंग के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बछरायूं नगर के गजरौला रोड स्थित एक फैक्ट्री के पीछे टीन की ऊंची चादरों से बाउंड्री बनाकर आम का हरे पेड़ों का कथित अवैध कटान कराया जा रहा था।बताया जा रहा है कि बाहर से गतिविधियां दिखाई न दें, इसके लिए पूरे क्षेत्र को टीन की चादरों से घेर दिया गया था। तहसील प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि टीन की बाउंड्री के अंदर हरे आम के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, परिसर के अंदर कटे हुए आम के पेड़ और कटान में इस्तेमाल होने वाली मशीनें मिलीं। इसी दौरान जेसीबी और कटी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटाने का प्रयास किया गया।प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके से मिली लकड़ी और वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या जमीन पर प्लाटिंग या अन्य व्यावसायिक गतिविधि के लिए पेड़ों का कटान कराया जा रहा था और इसमें किसी भूमाफिया की भूमिका है या नहीं। पेड़ों की कटाई के लिए वैध अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।एसडीएम ने वन विभाग और पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।टीन की दीवारों के पीछे कथित पेड़ कटान पर प्रशासन की छापेमारी के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब प्रशासनिक जांच में भूमाफिया कनेक्शन और पेड़ों की कटाई की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।2
- अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम अमरोहा से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर शमी के अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। हालांकि, शमी या राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा रहा है।दरअसल दिल्ली में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने और अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ रिपोर्टों में शमी या उनके भाई के अमरोहा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं का भी जिक्र किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।शमी का अमरोहा से पुराना जुड़ाव रहा है और इसी वजह से उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि 2027 विधानसभा चुनाव में शमी के उम्मीदवार बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भविष्य में यदि शमी या किसी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक ऐलान होता है, तभी उनकी चुनावी एंट्री की पुष्टि मानी जाएगी।2
- तहसील नौगांवा सादात स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर एकत्र होंगे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रैली के रूप में तहसील नौगांवा सादात पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। यूजीसी वापस हो वापस हो आरक्षण हटाओ नौगांवा सादात।।।। तहसील नौगांवा सादात स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर एकत्र होंगे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रैली के रूप में तहसील नौगांवा सादात पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता ग्राम बादशाहपुर में एकत्र हुए और उन्होंने अपनी बैठक का आयोजन किया बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें उसके बाद ग्राम बादशाहपुर से रैली के रूप में नौगांवा तहसील पहुंचे रैली में सभी के हाथों में यूजीसी रोलबैक लिखित तखतियां बैनर लेकर नारे लगा रहे थे यूजीसी काला कानून वापस लो आरक्षण हटाओ एससी एसटी का दुरुपयोग रोको कहते हुए तहसील नौगामा सादात के प्रांगण में पहुंचे। लेकिन वहां पर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन तहसीलदार शिवम कुमार को देते हुए कहा यह काला कानून वापस होना चाहिए एससी एसटी का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए जांच होने के बाद ही एससी एक्ट लगाना चाहिए आरक्षण जाति के नाम से नहीं जरूरतमंद को मिलना चाहिए। इस अवसर पर राजपालसिंह, शिवम राजपूत, खचेड़ू सिंह चौहान, विवेक कुमार चौहान,अजीत सिसोदिया, सौरभ त्यागी, प्रदीप राजपूत, योगेश कुमार, योगेंद्र कुमार, मनीष चौहान, रवि चौहान, पंकज त्यागी, राजीव त्यागी, भूपेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।1
- पुराने विद्यार्थी बने मैडम की ढाल स्कूल जाते समय मैडम को बंदरों के झुंडाने घेरा स्टूडेंटों ने बंदरों को खदेड़ा1
- अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचनअजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचन अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में नया अध्याय: जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नई पुस्तकों का भव्य विमोचन अजमेर में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए, 'अजमेर लेखिका मंच' और 'सामाजिक सेवा संस्थान (रजि.)' द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान विशेषज्ञ जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमर अब्बास की तीन नवीनतम पुस्तकों का विमोचन किया गया। यह विमोचन समारोह 20 सितंबर, 2026 को मेरवाड़ा एस्टेट (भागचंद जी की कोठी), अजमेर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बसंत सिंह सोलंकी (सचिव, राजस्थान साहित्य अकादमी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री टीकमचंद बोहरा 'अनजाना' (आई.ए.एस.) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर एन. लक्ष्मी अय्यर (सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हिंदी विभाग) की गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का आकर्षण डॉ. कमर अब्बास द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन था, जो हाल ही में प्रकाशित हुई हैं। जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया, वे निम्नलिखित हैं: 1. इमर्जिंग डायमेंशन ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस : ब्रिजिंग नॉलेज, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी , लेखक: डॉ कमर अब्बास 2. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशनस इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन सेंटर्स, लेखक: डॉ कमर अब्बास, डॉ.जोसेफ थॉमस, अक्षय कुमार,शेफाली गोस्वामी , प्रशांत भरद्वाज, राज कुमार राजा 3. डिजिटल लीडरशिप इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन सेंटर्स , लेखक: डॉ कमर अब्बास, डॉ.जोसेफ थॉमस, अक्षय कुमार,शेफाली गोस्वामी , प्रशांत भरद्वाज, राज कुमार राजा इन पुस्तकों के विमोचन से पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में नए और समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण साहित्य उपलब्ध हुआ है, जिसे उपस्थित साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक, अजमेर लेखिका मंच परिवार और डॉ. मधु खंडेलवाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- अमरोहा व्यूरो रिपोर्ट शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अली नगर के रहने वाले हैं1
- विश्व शान्ति दिवस पर विश्व शान्ति की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां डालते राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ता विश्व शान्ति दिवस पर विश्व शान्ति की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां डालते राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ता। अमरोहा।विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में रूपचंद्र चौहान के आवास पर विश्व में शान्ति' दिवस के अवसर पर 'सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:' की भावना के साथ गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी गई। साथ ही एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लिया जहां युद्ध नहीं संवाद, भय नहीं विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व के कुछ देशों की विस्तार वादी और स्वार्थपरता पूर्ण नीति के चलते विश्वशान्ति को खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसे विश्व में भारत के शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' , सह-अस्तित्व और मानव के प्रति करुणा से ही बदला जा सकता है। उन्होंने कहा भारत में जातिवाद,सांप्रदायिकता, और कानूनों के दुरुपयोग से देश में शांति व्यवस्था को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिकार से पहले कर्तव्यों को अहमियत देते हुए समाज हित एवं राष्ट्र हित के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत गन्ना प्रमुख भारतीय किसान संघ महिपाल सिंह , रूपचंद चौहान, मुकेश शर्मा, नरेंद्र चौहान, महेश सिंह, भाग्यवती, थल प्रकाश,सुधांशु राजपूत,कैलाश सिंह एड, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।1