बरेली कोतवाली थाने में पुलिस पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर एकता और भाईचारे का दिया संदेश बरेली। थाना कोतवाली में सोमवार शाम पुलिस पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक इंस्पेक्टर सुरेश गौतम की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों और पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के संरक्षक गुरु जनार्दन आचार्य ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं व मुबारकबाद देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नाथ नगरी बरेली और दरगाह आला हजरत से मोहब्बत और सद्भावना का पैगाम पूरे देश और दुनिया में जाना चाहिए। वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने “एक देश, एक भारत, एक हिंदुस्तानी” का संदेश दोहराते हुए कहा कि जिस तरह शहर में अब तक सभी समुदाय मिलकर त्योहार मनाते आए हैं, उसी तरह आने वाले त्योहारों में भी एकता और भाईचारे की मिसाल कायम रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब अपने-अपने मोहल्लों में पुलिस प्रशासन की तरह जिम्मेदारी निभाएं और सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अमन और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर गुरु जनार्दन आचार्य, नदीम इकबाल, सोनू खान, मोंटू दादा, नईम खान, मोनू खान, अतीक अहमद, खानकाह-ए-नियाज़ी के प्रबंधक कासिम मियां नियाज़ी, दरगाह आला हजरत से जुड़े लोग, पीस कमेटी के अन्य सदस्य और युवा प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान सहित पीस कमेटी की पूरी टीम मौजूद रही। रिपोर्ट: शाहाबुद्दीन की, हिंदुस्तान खबर – बरेली

- आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया है। डीआईजी अजय कुमार सहानी के नेतृत्व में रेंज लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रैंकिंग में बरेली के 28 थाने, बदायूँ के 19, पीलीभीत के 17 और शाहजहाँपुर के 21 थाने प्रथम स्थान पर रहे। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस सफलता पर रेंज आईजीआरएस प्रभारी समेत कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र और सलिल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे टीमवर्क और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम1
- Post by शाहबुद्दीन1
- बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र कस्बा धौंरा टांडा निवासी अखलाक भाई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ये हादसा नैनीताल रोड बसीपुरा ढाल के पास हुआ हादसे में उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बारे में और जानकारी मिलना मुश्किल है, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि यह उनके परिवार और दोस्तों के लिए बहुत कठिन समय होगा ¹। क्या आप अखलाक भाई के परिवार को सांत्वना देने के लिए कुछ कहना चाहेंगे या उनके बारे में और जानकारी चाहते हैं?1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बदायूं, में दिखाई दी धुंध, मौसम ने दिखाया अपना करवट का हाल चारों तरफ ठंडी धुंध ही धुंध गांव की तस्वीरें, गर्मियों में दिखा ठंड का एहसास, 150 मीटर दुरी का नहीं दिखाई देता,1
- ठेकेदार से विवाद के बाद युवक को लगी गोली, मौत के बाद एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली। निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार से हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।1
- #पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमे गुरु जनार्दन आचार्य ने एकता का संदेश देते#1
- बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के डोरिया इलाके में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आयुष पटेल नाम के युवक को आरोपी अक्षय ने बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोपी अक्षय, विजय का पुत्र बताया जा रहा है, जो ग्रीन पार्क थाना बारादरी क्षेत्र का निवासी है। घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।1