logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी मौके पे भारी पुलिसबल मौके पे तैनात दोनों पक्षों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन

22 hrs ago
user_जनता की ख़बर
जनता की ख़बर
Local News Reporter वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
22 hrs ago

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी मौके पे भारी पुलिसबल मौके पे तैनात दोनों पक्षों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर लोधी समाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर लोधी समाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली
    1
    वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर लोधी समाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली
वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर लोधी समाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 204 ग्राम हेरोइन, 06 मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त थार-क्रेटा वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में #SP_SBR श्री अभिषेक वर्मा की बाइट। ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 204 ग्राम हेरोइन, 06 मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त थार-क्रेटा वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में #SP_SBR श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।
    1
    ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 204 ग्राम हेरोइन, 06 मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त थार-क्रेटा वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में #SP_SBR श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।
ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 204 ग्राम हेरोइन, 06 मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त थार-क्रेटा वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में #SP_SBR श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    43 min ago
  • सांप रेस्क्यू सर्प मित्र नीरज श्रीवास्तव के द्वारा
    1
    सांप रेस्क्यू सर्प मित्र नीरज श्रीवास्तव के द्वारा
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • इनर व्हील क्लब दुद्धी 19 अगस्त को धूमधाम से मनाएगा हरियाली तीज महोत्सव दुद्धी (सोनभद्र)। समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आगामी 19 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुद्धी स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार भारतीय संस्कृति में उमंग, प्रकृति प्रेम और सुहाग का प्रतीक है। इसी परंपरा को सहेजने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा इस सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल व इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीज गीत, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए क्लब की सभी सदस्य तैयारियां में जुटी हुई हैं। उन्होंने संस्था के सदस्यों व क्षेत्रीय महिलाओं से अधिक से अधिक इस महोत्सव में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    2
    इनर व्हील क्लब दुद्धी 19 अगस्त को धूमधाम से मनाएगा हरियाली तीज महोत्सव
दुद्धी (सोनभद्र)। समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आगामी 19 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुद्धी स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार भारतीय संस्कृति में उमंग, प्रकृति प्रेम और सुहाग का प्रतीक है। इसी परंपरा को सहेजने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा इस सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल व इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष लीना  जायसवाल ने  संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीज गीत, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए क्लब की सभी सदस्य तैयारियां में जुटी हुई हैं। उन्होंने संस्था के सदस्यों व क्षेत्रीय महिलाओं से अधिक से अधिक इस महोत्सव में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चिनीयां में हाथियों को लेकर वन विभाग का रेड अलर्ट, डोल-चपकली समेत कई गांवों में सतर्कता की अपील चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना क्षेत्र के डोल, चपकली, बिलैतीखैर और खुर्री गांव समेत आसपास के जंगलों में रविवार रात करीब 8 बजे के बाद जंगली हाथियों के झुंड के विचरण की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अनुसार हाथियों का झुंड इन गांवों और आसपास के जंगलों में पहुंच सकता है। ऐसे में ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें और सुरक्षित पक्के घरों में ही रहें। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलना पड़े तो अंधेरे में टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल करते हुए पूरी सतर्कता के साथ निकलें। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने, उन्हें छेड़ने या उनके करीब जाने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर ग्रामीण तत्काल आसपास के लोगों को भी सतर्क करें और सुरक्षित स्थान पर रहें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज रात के लिए विशेष रूप से रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और हाथियों की गतिविधि की सही सूचना वन विभाग तक पहुंचाएं।
    1
    चिनीयां में हाथियों को लेकर वन विभाग का रेड अलर्ट, डोल-चपकली समेत कई गांवों में सतर्कता की अपील
चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनिया थाना क्षेत्र के डोल, चपकली, बिलैतीखैर और खुर्री गांव समेत आसपास के जंगलों में रविवार रात करीब 8 बजे के बाद जंगली हाथियों के झुंड के विचरण की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
वन विभाग के अनुसार हाथियों का झुंड इन गांवों और आसपास के जंगलों में पहुंच सकता है। ऐसे में ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें और सुरक्षित पक्के घरों में ही रहें। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलना पड़े तो अंधेरे में टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल करते हुए पूरी सतर्कता के साथ निकलें।
वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने, उन्हें छेड़ने या उनके करीब जाने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर ग्रामीण तत्काल आसपास के लोगों को भी सतर्क करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज रात के लिए विशेष रूप से रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और हाथियों की गतिविधि की सही सूचना वन विभाग तक पहुंचाएं।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • नाग पंचमी पर हुरदाग महावीर अखाड़ा में सजा भव्य मेला, दंगल प्रतियोगिता बना आकर्षण का केंद्र हुरदाग गांव स्थित महावीर अखाड़ा में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को भव्य मेले एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल तथा मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। स्थानीय होने के कारण मेले में हुरदाग सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के चारों ओर जुटे रहे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मेला समिति के अध्यक्ष विजय राम ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर वर्षों से इस प्रकार के धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किए जाते रहे हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मौके पर मेला समिति के सचिव संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, हेमंत पासवान, सुनील कुमार, रवि एस कुमार, रवि, हरिशंकर भगत, भोला चंद्रवंशी, सुरेश सिंह सहित हुरदाग गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    नाग पंचमी पर हुरदाग महावीर अखाड़ा में सजा भव्य मेला, दंगल प्रतियोगिता बना आकर्षण का केंद्र


हुरदाग गांव स्थित महावीर अखाड़ा में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को भव्य मेले एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल तथा मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। स्थानीय होने के कारण मेले में हुरदाग सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के चारों ओर जुटे रहे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
मेला समिति के अध्यक्ष विजय राम ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर वर्षों से इस प्रकार के धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किए जाते रहे हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
मौके पर मेला समिति के सचिव संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, हेमंत पासवान, सुनील कुमार, रवि एस कुमार, रवि, हरिशंकर भगत, भोला चंद्रवंशी, सुरेश सिंह सहित हुरदाग गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • नाग पंचमी पर महुली में सजा भव्य कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच दुद्धी/सोनभद्र। रिपोर्ट—नितेश कुमार। नाग पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को राजा बरियार शाह खेऐ मैदान, महुली में परंपरागत भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमदार दांव-पेंच और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंजता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विंढमगंज तथा विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कन्नौजिया, जिला स्काउट कमिश्नर सोनभद्र एवं विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया। दंगल की पहली कुश्ती अनुराग जोरूखाड़ और संदीप के बीच हुई, जिसमें संदीप ने बाजी मारी। इसके बाद संदीप और संजय महुली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। संजय ने शानदार दांव लगाते हुए संदीप को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद आयुष, संजय, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, अभय, रंगीला, अमरनाथ फुलवार और चंद्रप्रकाश विंढमगंज सहित कई पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल के प्रमुख एवं रोमांचक मुकाबलों में संजय कुमार महुली और चंद्रप्रकाश विंढमगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों विजेता पहलवानों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कन्नौजिया एवं विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया तथा उदय शर्मा ने नगद धनराशि, विशेष पुरस्कार एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सहयोग से सफल हुआ दंगल आयोजन कुश्ती दंगल को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। रामलखन कन्नौजिया ने 3,000 रुपये, ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने 10 अंगवस्त्र तथा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने 10 अंगवस्त्र एवं 500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानित दुकानदारों एवं नागरिकों ने भी आर्थिक एवं अन्य सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया रहे मुख्य निर्णायक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली ने निभाई। उन्होंने सभी मुकाबलों में निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर मनीष कुमार, अनूप कुमार, रूपेश कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य दंगल ने महुली की धरती पर पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
    1
    नाग पंचमी पर महुली में सजा भव्य कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच
दुद्धी/सोनभद्र। रिपोर्ट—नितेश कुमार। नाग पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को राजा बरियार शाह खेऐ मैदान, महुली में परंपरागत भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमदार दांव-पेंच और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंजता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विंढमगंज तथा विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कन्नौजिया, जिला स्काउट कमिश्नर सोनभद्र एवं विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया।
दंगल की पहली कुश्ती अनुराग जोरूखाड़ और संदीप के बीच हुई, जिसमें संदीप ने बाजी मारी। इसके बाद संदीप और संजय महुली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। संजय ने शानदार दांव लगाते हुए संदीप को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद आयुष, संजय, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, अभय, रंगीला, अमरनाथ फुलवार और चंद्रप्रकाश विंढमगंज सहित कई पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
दंगल के प्रमुख एवं रोमांचक मुकाबलों में संजय कुमार महुली और चंद्रप्रकाश विंढमगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों विजेता पहलवानों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कन्नौजिया एवं विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया तथा उदय शर्मा ने नगद धनराशि, विशेष पुरस्कार एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सहयोग से सफल हुआ दंगल आयोजन
कुश्ती दंगल को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। रामलखन कन्नौजिया ने 3,000 रुपये, ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने 10 अंगवस्त्र तथा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने 10 अंगवस्त्र एवं 500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानित दुकानदारों एवं नागरिकों ने भी आर्थिक एवं अन्य सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया रहे मुख्य निर्णायक
कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली ने निभाई। उन्होंने सभी मुकाबलों में निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
इस अवसर पर मनीष कुमार, अनूप कुमार, रूपेश कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य दंगल ने महुली की धरती पर पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    3 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी मौके पे भारी पुलिसबल मौके पे तैनात दोनों पक्षों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन
    1
    भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी 
मौके पे भारी पुलिसबल मौके पे तैनात  दोनों पक्षों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन
    user_जनता की ख़बर
    जनता की ख़बर
    Local News Reporter वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.