logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरायकेला-खरसावां के युवाओं के लिए बड़ा अवसर: निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा मौका…* सरायकेला-खरसावां- जिले के युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। PanIIT Alumni Reach For Jharkhand Foundation के सहयोग से संचालित प्रेझा फाउंडेशन (Prejha Foundation) द्वारा जिले के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुलों, नर्सिंग संस्थानों एवं आईटीआई में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, ए.सी. मैकेनिक), फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग, मशीनिस्ट (महिलाओं के लिए) एवं सिलाई मशीन ऑपरेटर (महिलाओं के लिए) जैसे ट्रेड्स शामिल हैं। *कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:* • 45 से 90 दिनों का अल्पकालिक तकनीकी प्रशिक्षण • प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था • प्रशिक्षण उपरांत देश की नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रखंड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान तथा नियोजन कार्यालय के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह ने जिले के सभी युवक-युवतियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओं को इस योजना की जानकारी दें एवं उन्हें नामांकन हेतु प्रेरित करें, ताकि जिले में रोजगार के अवसरों का विस्तार हो सके। अधिक जानकारी एवं नामांकन हेतु संपर्क करें: • हेल्पलाइन नंबर: 6204800180 • कुचाई एवं खरसावां (संपर्क: नरेश आर्य) – 6207901426 / 9308992576 • सरायकेला (संपर्क: संतोष कुमार) – 6204800194

1 hr ago
user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
1 hr ago
f8c0c1c2-8f63-4196-973f-8dd92fed5190

सरायकेला-खरसावां के युवाओं के लिए बड़ा अवसर: निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा मौका…* सरायकेला-खरसावां- जिले के युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। PanIIT Alumni Reach For Jharkhand Foundation के सहयोग से संचालित प्रेझा फाउंडेशन (Prejha Foundation) द्वारा जिले के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुलों, नर्सिंग संस्थानों एवं आईटीआई में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, ए.सी. मैकेनिक), फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग, मशीनिस्ट (महिलाओं के लिए) एवं सिलाई मशीन ऑपरेटर (महिलाओं के लिए) जैसे ट्रेड्स शामिल हैं। *कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:* • 45 से 90 दिनों का अल्पकालिक तकनीकी प्रशिक्षण • प्रशिक्षण

b0d750fa-5d14-4a74-8f0c-9b16b820739d

अवधि के दौरान आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था • प्रशिक्षण उपरांत देश की नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रखंड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान तथा नियोजन कार्यालय के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह ने जिले के सभी युवक-युवतियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओं को इस योजना की जानकारी दें एवं उन्हें नामांकन हेतु प्रेरित करें, ताकि जिले में रोजगार के अवसरों का विस्तार हो सके। अधिक जानकारी एवं नामांकन हेतु संपर्क करें: • हेल्पलाइन नंबर: 6204800180 • कुचाई एवं खरसावां (संपर्क: नरेश आर्य) – 6207901426 / 9308992576 • सरायकेला (संपर्क: संतोष कुमार) – 6204800194

More news from झारखंड and nearby areas
  • 40 साल पहले के डॉक्टर और वर्तमान डॉक्टर में फर्क समझिए बंदे ने क्या सही पकड़ा है🙏🏻
    1
    40 साल पहले के डॉक्टर और वर्तमान डॉक्टर में फर्क समझिए बंदे ने क्या सही पकड़ा है🙏🏻
    user_डॉ. उमेश कुमार
    डॉ. उमेश कुमार
    Doctor गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    8 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। अब महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि देश के फैसलों की दिशा तय करेंगी। #NariShaktiVandan
    1
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। अब महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि देश के फैसलों की दिशा तय करेंगी। 
#NariShaktiVandan
    user_Kumar S Vishwajeet
    Kumar S Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Gautam Raftaar media
    1
    Post by Gautam Raftaar media
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सिल्ली : जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार रात 9 बजे से 12 वां माता जागरण आयोजित किया गया है। मंच के सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे और अब सारी व्यवस्था पूरी हो गई है। कार्यक्रम में बिहार के राहुल सिंह, धनबाद की वीणा कौर, बोकारो की खुशी साहू एवं रांची की नित्या सिंह एवं साथियों द्वारा भजन एवं मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच के संतोष साहू एवं चिंटू साव ने बताया कि जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली पिछले 11 साल से लगातार धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। मंच के माध्यम से हर साल श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। जागरण आयोजन भी मंच की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है।
    1
    सिल्ली : जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार रात 9 बजे से 12 वां माता जागरण आयोजित किया गया  है। मंच के सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे और अब सारी व्यवस्था पूरी हो गई है। कार्यक्रम में बिहार के राहुल सिंह, धनबाद की वीणा कौर, बोकारो की खुशी साहू एवं रांची की नित्या सिंह 
एवं साथियों द्वारा भजन एवं मनमोहक झांकी  की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच के संतोष साहू एवं चिंटू साव ने बताया कि जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली पिछले 11 साल से लगातार धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। मंच के माध्यम से हर साल श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। जागरण आयोजन भी मंच की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है।
    user_TARKESHWAR MAHTO
    TARKESHWAR MAHTO
    Local News Reporter सिल्ली, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • गोला क्षेत्र के सोसो निवासी सचिन कुमार की बेटी साक्षी श्रेया ने अपने माता पिता का नाम रोशन की
    1
    गोला क्षेत्र के सोसो निवासी सचिन कुमार की बेटी साक्षी श्रेया ने अपने माता पिता का नाम रोशन की
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    8 hrs ago
  • जब कोई नेता किसी सड़क को क्रॉस करता है तो सड़क के दोनों तरफ आम नागरिकों के लिए रास्ता को बंद कर दिया जाता है यह कौन सी व्यवस्था है? केपी अहमद, अमन समाज पार्टी आम जनता को घंटों रोकना कई बार अनुचित लगता है एम्बुलेंस, छात्र, कामकाजी लोग प्रभावित होते हैं लोकतंत्र में "जनता सर्वोपरि" का सिद्धांत कमजोर पड़ता दिखता है
    1
    जब कोई नेता किसी सड़क को क्रॉस करता है तो सड़क के दोनों तरफ आम नागरिकों के लिए रास्ता को बंद कर दिया जाता है यह कौन सी व्यवस्था है? केपी अहमद, अमन समाज पार्टी
आम जनता को घंटों रोकना कई बार अनुचित लगता है
एम्बुलेंस, छात्र, कामकाजी लोग प्रभावित होते हैं
लोकतंत्र में "जनता सर्वोपरि" का सिद्धांत कमजोर पड़ता दिखता है
    user_Kp Ahmed Media House
    Kp Ahmed Media House
    Media house Ranchi, Jharkhand•
    19 hrs ago
  • उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #consumercourt #Chaibasanews #चाईबासान्यायव्यवस्था #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalnews #BreakingNews
    1
    उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया 
चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है।
#consumercourt 
#Chaibasanews
#चाईबासान्यायव्यवस्था 
#कोल्हानखबर
#पसिंहभूमसमाचार 
#chaibasacrimenews 
#lohanchalnews 
#BreakingNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    18 hrs ago
  • प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया है। उन्होंने महिलाओं को लाभार्थी से आगे बढ़ाकर नेतृत्वकर्ता बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। #NariShaktiVandan
    1
    प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया है। उन्होंने महिलाओं को लाभार्थी से आगे बढ़ाकर नेतृत्वकर्ता बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। 
#NariShaktiVandan
    user_Kumar S Vishwajeet
    Kumar S Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • रामगढ़ : एकलव्य इंस्टिट्यूट, गोला में 10वीं का 100% परिणाम
    1
    रामगढ़ : एकलव्य इंस्टिट्यूट, गोला में 10वीं का 100% परिणाम
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.