logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #consumercourt #Chaibasanews #चाईबासान्यायव्यवस्था #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalnews #BreakingNews

4 days ago
user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
4 days ago

उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #consumercourt #Chaibasanews #चाईबासान्यायव्यवस्था #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalnews #BreakingNews

More news from झारखंड and nearby areas
  • *ओलचिकि के 100 साल पर ज्ञान की नई रोशनी: 340 अभ्यर्थियों की भागीदारी, संताली भाषा के प्रति बढ़ता समर्पण* सरायकेला/घाटशिला, 19 अप्रैल 2026: आज दिनांक 19/04/2026 को पंजीकृत संस्था सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 189 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि चांडिल और घाटशिला के दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 340 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में झारखंड के साथ-साथ उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी अभ्यर्थियों की भागीदारी रही, जो संताली भाषा और ओलचिकि लिपि के प्रति बढ़ती जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग तक इस परीक्षा में शामिल हुए—जो यह साबित करता है कि अपनी मातृभाषा के प्रति लगाव हर पीढ़ी में जीवित है। घाटशिला परीक्षा केंद्र में पंडित रघुनाथ मुर्मु मॉडल स्कूल पुनासीबाद के छोटे-छोटे बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन बच्चों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और लिपि को लेकर पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है। संस्था प्रमुख सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि यह संताली टैलेंट सर्च परीक्षा रघुनाथ मुर्मू द्वारा आविष्कृत ओलचिकि लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व इस पहल की शुरुआत महज 10 अभ्यर्थियों से हुई थी, जो बढ़कर आज 340 तक पहुंच गई है—यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि और समाज की जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य संताली भाषा-साहित्य के विकास के साथ-साथ ओलचिकि लिपि को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित 50 अभ्यर्थियों को रघुनाथ मुर्मू जयंती के अवसर पर चांडिल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप, द्वितीय को टैबलेट तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टफोन देकर पुरस्कृत किया जाएगा। घाटशिला कॉलेज के केंद्राधीक्षक डॉ. रजनी कांत मांडी ने बताया कि अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष और महिलाएं दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर झारखंड सरकार से यह मांग भी उठाई गई कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा सदन में उठाए गए 30,000 शिक्षक बहाली के प्रस्ताव को शीघ्र लागू किया जाए तथा “बंगाल मॉडल” को भी धरातल पर उतारा जाए, ताकि संताली सहित आदिवासी भाषाओं को शिक्षा व्यवस्था में उचित स्थान मिल सके। साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्रश्न पत्र केवल देवनागरी में ही नहीं, बल्कि संताली भाषा और ओलचिकि लिपि में भी उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संताली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, फिर भी व्यवहारिक स्तर पर इसकी अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। परीक्षा संचालन में भुजंग टुडू, पितांबर हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मु, हाराधन हांसदा, सत्य रंजन सोरेन, शंकर मुर्मू, डॉ० चरण हासदा, मनोहर हसदा, अनिमा टुडू, दिनेश सोरेन, नरेन हसदा, विभूति मार्डी, सुंदर हसदा, हरेंद्र टुडू, लखन मांझी, सीताराम मांझी,सोनाराम मांझी,सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    *ओलचिकि के 100 साल पर ज्ञान की नई रोशनी: 340 अभ्यर्थियों की भागीदारी, संताली भाषा के प्रति बढ़ता समर्पण*
सरायकेला/घाटशिला, 19 अप्रैल 2026:
आज दिनांक 19/04/2026 को पंजीकृत संस्था सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 189 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि चांडिल और घाटशिला के दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 340 अभ्यर्थी शामिल हुए।
इस प्रतियोगिता में झारखंड के साथ-साथ उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी अभ्यर्थियों की भागीदारी रही, जो संताली भाषा और ओलचिकि लिपि के प्रति बढ़ती जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग तक इस परीक्षा में शामिल हुए—जो यह साबित करता है कि अपनी मातृभाषा के प्रति लगाव हर पीढ़ी में जीवित है।
घाटशिला परीक्षा केंद्र में पंडित रघुनाथ मुर्मु मॉडल स्कूल पुनासीबाद के छोटे-छोटे बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन बच्चों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और लिपि को लेकर पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है।
संस्था प्रमुख सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि यह संताली टैलेंट सर्च परीक्षा रघुनाथ मुर्मू द्वारा आविष्कृत ओलचिकि लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व इस पहल की शुरुआत महज 10 अभ्यर्थियों से हुई थी, जो बढ़कर आज 340 तक पहुंच गई है—यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि और समाज की जागरूकता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य संताली भाषा-साहित्य के विकास के साथ-साथ ओलचिकि लिपि को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है।
इस परीक्षा के माध्यम से चयनित 50 अभ्यर्थियों को रघुनाथ मुर्मू जयंती के अवसर पर चांडिल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप, द्वितीय को टैबलेट तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टफोन देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
घाटशिला कॉलेज के केंद्राधीक्षक डॉ. रजनी कांत मांडी ने बताया कि अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष और महिलाएं दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर झारखंड सरकार से यह मांग भी उठाई गई कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा सदन में उठाए गए 30,000 शिक्षक बहाली के प्रस्ताव को शीघ्र लागू किया जाए तथा “बंगाल मॉडल” को भी धरातल पर उतारा जाए, ताकि संताली सहित आदिवासी भाषाओं को शिक्षा व्यवस्था में उचित स्थान मिल सके।
साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्रश्न पत्र केवल देवनागरी में ही नहीं, बल्कि संताली भाषा और ओलचिकि लिपि में भी उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संताली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, फिर भी व्यवहारिक स्तर पर इसकी अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है।
परीक्षा संचालन में भुजंग टुडू, पितांबर हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मु, हाराधन हांसदा, सत्य रंजन सोरेन, शंकर मुर्मू, डॉ० चरण हासदा, मनोहर हसदा, अनिमा टुडू, दिनेश सोरेन, नरेन हसदा, विभूति मार्डी, सुंदर हसदा, हरेंद्र टुडू, लखन मांझी, सीताराम मांझी,सोनाराम मांझी,सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बुंडू मे navratri मेल लग चुका है 9दिनों का
    1
    बुंडू मे navratri  मेल लग चुका है 9दिनों का
    user_Sk raj vlog bundu
    Sk raj vlog bundu
    Vloger बुंडू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सीएसआर फंड से मिली बड़ी सौगात: मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन का हुआ शुभारंभ राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू बोले—अब गांव-गांव पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा एंकर: स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। प्रदान फाउंडेशन के सौजन्य से सीएसआर फंड्स के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मोबाइल मेडिकल यूनिट उन दूरदराज के इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जहां आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पहल से गांव-गांव में लोगों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे आम जनता को काफी राहत पहुंचेगी। कार्यक्रम में मौजूद अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। फिलहाल, यह मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।
    3
    सीएसआर फंड से मिली बड़ी सौगात: मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन का हुआ शुभारंभ
राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू बोले—अब गांव-गांव पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
एंकर: स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। प्रदान फाउंडेशन के सौजन्य से सीएसआर फंड्स के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मोबाइल मेडिकल यूनिट उन दूरदराज के इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जहां आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पहल से गांव-गांव में लोगों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे आम जनता को काफी राहत पहुंचेगी।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
फिलहाल, यह मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।
    user_Ehsan Raja
    Ehsan Raja
    ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • झारखंड के निजी स्कूलों में वार्षिक शुल्क और री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी राशि वसूली जा रही है।सरकार इस पर तत्काल रोक लगाए।
    1
    झारखंड के निजी स्कूलों में वार्षिक शुल्क और री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी राशि वसूली जा रही है।सरकार इस पर तत्काल रोक लगाए।
    user_Kp Ahmed Media House
    Kp Ahmed Media House
    Media house Ranchi, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • रामगढ़ : ये बच्चा गोला रोड से चल कर राजगढ़ की ओर जा रहा था और बोल नहीं सकता है ये बच्चा अभी छतर मांडू मै है
    1
    रामगढ़ : ये बच्चा गोला रोड से चल कर राजगढ़ की ओर जा रहा था और बोल नहीं सकता है ये बच्चा अभी  छतर मांडू मै है
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    21 hrs ago
  • Post by Nation24 news
    1
    Post by Nation24 news
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सरायकेला-खरसावां जिले में नई एसपी निधि द्विवेदी ने दिया योगदान एंकर: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देते ही निधि द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर जिला पुलिस की विशेष फोकस रहेगी। उन्होंने संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को कानूनी सहारा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। एसपी ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था के प्रति अधिक सतर्क और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए। नवपदस्थापित एसपी का जिला पुलिस बल ने गॉड ऑफ़ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समीर कुमार सवैया, अरविंद बिंद्रा और पूजा कुमारी सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने पुलिस-जन सहयोग मजबूत कर भरोसे का वातावरण बनाने का भरोसा दिलाया। बाईट:निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
    1
    सरायकेला-खरसावां जिले में नई एसपी निधि द्विवेदी ने दिया योगदान
एंकर: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देते ही निधि द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर जिला पुलिस की विशेष फोकस रहेगी। उन्होंने संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को कानूनी सहारा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। एसपी ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था के प्रति अधिक सतर्क और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए। नवपदस्थापित एसपी का जिला पुलिस बल ने गॉड ऑफ़ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समीर कुमार सवैया, अरविंद बिंद्रा और पूजा कुमारी सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने पुलिस-जन सहयोग मजबूत कर भरोसे का वातावरण बनाने का भरोसा दिलाया।
बाईट:निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ओरमांझी में भाजपा की अहम बैठक, आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार
    1
    ओरमांझी में भाजपा की अहम बैठक, आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार
    user_Ehsan Raja
    Ehsan Raja
    ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • रांची खेलगांव स्थित कपड़ा कंपनी ओरिएंट में अनियमित वेतन को लेकर के प्रदर्शन हो रहा है।
    1
    रांची खेलगांव स्थित कपड़ा कंपनी ओरिएंट में अनियमित वेतन को लेकर के प्रदर्शन हो रहा है।
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.