logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत बादलपार चौकी की ग्राम पंचायत सर्राहिर्री में शुक्रवार, 12 मई को शाम करीब 8:00 बजे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर खड़े तीन और एक किनारे बैठे व्यक्ति को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में सुकमाल भलावी (लगभग 50 वर्ष) और संदीप सरयाम (लगभग 45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद्रभान वर्मा (35 वर्ष) और संदीप मार्सकोले (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर (क्रमांक MP.50 HO. 833), जो बालाजी ट्रेडर्स बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का बताया जा रहा है और विजय पानी से बादलपार की ओर आ रहा था, अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया, जिससे मकान और डंपर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को पहले सिवनी जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले, एसडीओपी ललित गठरे और कुरई पुलिस आरक्षक प्रफुल्ल सोनेकर के साथ घटनास्थल पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शव बाहर निकाले गए। बताया गया है कि डंपर का चालक और मजदूर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद आज गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अब मामले की विवेचना कर कार्रवाई में जुटी है। इस दुखद खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

3 days ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
3 days ago

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत बादलपार चौकी की ग्राम पंचायत सर्राहिर्री में शुक्रवार, 12 मई को शाम करीब 8:00 बजे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर खड़े तीन और एक किनारे बैठे व्यक्ति को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में सुकमाल भलावी (लगभग 50 वर्ष) और संदीप सरयाम (लगभग 45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद्रभान वर्मा (35 वर्ष) और संदीप मार्सकोले (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर (क्रमांक MP.50 HO. 833), जो बालाजी ट्रेडर्स बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का बताया जा रहा है और विजय पानी से बादलपार की ओर आ रहा था, अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया, जिससे मकान और डंपर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को पहले सिवनी जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले, एसडीओपी ललित गठरे और कुरई पुलिस आरक्षक प्रफुल्ल सोनेकर के साथ घटनास्थल पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शव बाहर निकाले गए। बताया गया है कि डंपर का चालक और मजदूर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद आज गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अब मामले की विवेचना कर कार्रवाई में जुटी है। इस दुखद खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

  • user_SUKHCHAIN VISHWAKARMA
    SUKHCHAIN VISHWAKARMA
    कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश
    tista bhi chala Gaya hai sandip maskole
    1 hr ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा बिछाए गए एक बड़े ट्रैप का हिस्सा थी, जिसके माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ यह गिरफ्तारी की गई।
    1
    एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा बिछाए गए एक बड़े ट्रैप का हिस्सा थी, जिसके माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ यह गिरफ्तारी की गई।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमरवाड़ा विकासखंड में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय कुक कम हेल्पर्स प्रतियोगिता का समापन पातालकोट आर्गेनिक दीदी रेस्टोरेंट में हुआ। यह प्रतियोगिता कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर टास्क मैनेजर ममता नामदेव, क्वालिटी मैनेजर बुशरा अली, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जयदेव शर्मा और बीआरसी विनोद वर्मा की भी उपस्थिति रही। माध्यन्ह भोजन प्रभारी सुनील कुर्चे ने शासन के निर्देशानुसार बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन में प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से तीन-तीन रसोइया और एक-एक महिला पालक, जिनके बच्चे शाला में अध्ययनरत हैं, ने कुक कम हेल्पर्स हेतु भाग लिया था।
    1
    अमरवाड़ा विकासखंड में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय कुक कम हेल्पर्स प्रतियोगिता का समापन पातालकोट आर्गेनिक दीदी रेस्टोरेंट में हुआ। यह प्रतियोगिता कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर टास्क मैनेजर ममता नामदेव, क्वालिटी मैनेजर बुशरा अली, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जयदेव शर्मा और बीआरसी विनोद वर्मा की भी उपस्थिति रही। माध्यन्ह भोजन प्रभारी सुनील कुर्चे ने शासन के निर्देशानुसार बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन में प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से तीन-तीन रसोइया और एक-एक महिला पालक, जिनके बच्चे शाला में अध्ययनरत हैं, ने कुक कम हेल्पर्स हेतु भाग लिया था।
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Available for Sale Locality : छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ के पास Area (dimensions) : एक एकड़ कृषि भूमि Expected Price : 1500000 Property Type : Agricultural / Farm Land कृषि क्षेत्र हेतु एक एकड़ जमीन तत्काल बेचना है जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मोहखेड़ के पास अर्जेंट बेचना है
    1
    Available for Sale
Locality : छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ के पास 
Area (dimensions) : एक एकड़ कृषि भूमि 
Expected Price : 1500000
Property Type : Agricultural / Farm Land
कृषि क्षेत्र हेतु एक एकड़ जमीन तत्काल बेचना है जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मोहखेड़ के पास 
अर्जेंट बेचना है
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Voice of people छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बालाघाट जिले की प्रसिद्ध हट्टा बावली के पास हट्टा निवासी 28 वर्षीय कुलदीप सोनी का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस घटना के हर पहलू पर गहनता से जाँच कर रही है।
    1
    बालाघाट जिले की प्रसिद्ध हट्टा बावली के पास हट्टा निवासी 28 वर्षीय कुलदीप सोनी का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस घटना के हर पहलू पर गहनता से जाँच कर रही है।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बालाघाट के गर्रा स्थित नव-निर्मित राजा भोज रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पंवार समाज ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा की गई कथित बयानबाजी का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी आपत्ति व्यक्त की। पंवार समाज का कहना है कि राजा भोज भारतीय इतिहास के एक महान शासक रहे हैं और उनके नाम को लेकर की गई किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बयानबाजी समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। यह विरोध विशेष रूप से ओवरब्रिज के नामकरण से जुड़े विवादित बयानों को लेकर था। समाज के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे राजा भोज रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण विवाद पर संबंधित बयानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
    3
    बालाघाट के गर्रा स्थित नव-निर्मित राजा भोज रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पंवार समाज ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा की गई कथित बयानबाजी का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी आपत्ति व्यक्त की।

पंवार समाज का कहना है कि राजा भोज भारतीय इतिहास के एक महान शासक रहे हैं और उनके नाम को लेकर की गई किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बयानबाजी समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। यह विरोध विशेष रूप से ओवरब्रिज के नामकरण से जुड़े विवादित बयानों को लेकर था।

समाज के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे राजा भोज रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण विवाद पर संबंधित बयानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बालाघाट जिले के पीजी कॉलेज में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से NSUI ने कॉलेज में छात्रवृत्ति प्रदान करने, सीटों की संख्या में वृद्धि करने और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई।
    1
    बालाघाट जिले के पीजी कॉलेज में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से NSUI ने कॉलेज में छात्रवृत्ति प्रदान करने, सीटों की संख्या में वृद्धि करने और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर कुरई पहुंचीं। उन्होंने वहाँ एक जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित लोगों की विभिन्न फरियादें और शिकायतें सुनी गईं।
    1
    समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर कुरई पहुंचीं। उन्होंने वहाँ एक जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित लोगों की विभिन्न फरियादें और शिकायतें सुनी गईं।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बालाघाट में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि उसका प्रेम विवाह टूट गया है और उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, उसे जातिसूचक गालियाँ देता है, और भरण-पोषण भी नहीं दे रहा है।
    1
    बालाघाट में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि उसका प्रेम विवाह टूट गया है और उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, उसे जातिसूचक गालियाँ देता है, और भरण-पोषण भी नहीं दे रहा है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बालाघाट जिले के वारासिवनी में ट्रेडिंग के नाम पर स्थानीय निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक बालाघाट से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग की है। यह घटना लाँजी और किरनापुर के बहुचर्चित डबलमनी कांड के बाद ट्रेडिंग के नाम पर हुई एक और बड़ी महाठगी है। शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी ग्राम वारा निवासी रिजवान अली उर्फ राजा अली, उसका भाई फरहान अली और मुद्दसर कुरैशी हैं। इन्होंने नगर के स्थानीय लोगों को झांसा दिया कि वे ट्रेडिंग का काम करते हैं और निवेशकों को हर महीने न्यूनतम पाँच प्रतिशत ब्याज तथा ₹10,000 के सदस्यता शुल्क पर भारी मुनाफे का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने एक फर्जी मोबाइल ऐप भी बनाया, जिस पर वे लोगों को झूठा मुनाफा दिखाते थे। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने ज्यादातर रकम नकद में जमा करवाई। कुछ महीनों तक मुनाफा देने के बाद अचानक आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। जब पीड़ितों ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने खुद को ग्यारंटर बताते हुए तकनीकी दिक्कत का बहाना बनाया। पिछले पाँच महीनों से कोई राशि नहीं दी गई है, और अब आरोपियों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप भी बंद कर दिए हैं तथा पैसे मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी विदेश भाग सकते हैं, क्योंकि वे पहले दुबई जा चुके हैं, वहाँ संपत्तियां खरीदने का दावा करते रहे हैं, और उनके पास पासपोर्ट भी हैं। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से उक्त तीनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनसे अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
    1
    बालाघाट जिले के वारासिवनी में ट्रेडिंग के नाम पर स्थानीय निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक बालाघाट से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग की है। यह घटना लाँजी और किरनापुर के बहुचर्चित डबलमनी कांड के बाद ट्रेडिंग के नाम पर हुई एक और बड़ी महाठगी है।

शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी ग्राम वारा निवासी रिजवान अली उर्फ राजा अली, उसका भाई फरहान अली और मुद्दसर कुरैशी हैं। इन्होंने नगर के स्थानीय लोगों को झांसा दिया कि वे ट्रेडिंग का काम करते हैं और निवेशकों को हर महीने न्यूनतम पाँच प्रतिशत ब्याज तथा ₹10,000 के सदस्यता शुल्क पर भारी मुनाफे का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने एक फर्जी मोबाइल ऐप भी बनाया, जिस पर वे लोगों को झूठा मुनाफा दिखाते थे। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने ज्यादातर रकम नकद में जमा करवाई।

कुछ महीनों तक मुनाफा देने के बाद अचानक आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। जब पीड़ितों ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने खुद को ग्यारंटर बताते हुए तकनीकी दिक्कत का बहाना बनाया। पिछले पाँच महीनों से कोई राशि नहीं दी गई है, और अब आरोपियों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप भी बंद कर दिए हैं तथा पैसे मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी विदेश भाग सकते हैं, क्योंकि वे पहले दुबई जा चुके हैं, वहाँ संपत्तियां खरीदने का दावा करते रहे हैं, और उनके पास पासपोर्ट भी हैं। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से उक्त तीनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनसे अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.