नाक काटने वाली खौफनाक वारदात में पुलिस की बड़ी जीत: केस ऑफिसर स्कीम के तहत 8 आरोपियों को 3-3 साल का कारावास जयपुर 20 अप्रैल। समाज में खौफ पैदा करने वाली और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली जघन्य वारदातों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के सख्त रुख का परिणाम आज अजमेर न्यायालय में देखने को मिला। गेगल थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसकी नाक काटने के वीभत्स मामले में माननीय न्यायालय जे.एम. नम्बर 02 अजमेर ने सोमवार 20 अप्रैल को सभी 8 आरोपियों को 3-3 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना 18 मार्च 2023 की है, जब परिवादी हमीद खान और उसकी पत्नी का अनसल सिटी चांदियावास से आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी पीड़ित को गाड़ी में डालकर मारोठ ले गए, जहाँ लाठी-सरियों से बेरहमी से मारपीट की ओट परिवादी की नाक दातली से काट दी और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को नावा चौराहे पर पटक कर फरार हो गए थे। *12 घंटे में गिरफ्तारी और केस ऑफिसर स्कीम का असर* घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थानाधिकारी सुनील कुमार बेड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने मात्र 12 घंटों के भीतर सभी आरोपियों को दस्तयाब कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया था। ऐसे जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस ने इस प्रकरण को 'केस ऑफिसर स्कीम' के तहत लिया। प्रकरण में सहायक उप निरीक्षक कमल किशोर को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया, जिन्होंने न्यायालय में नियमित पैरवी कर अभियोजन के साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया। *इन आरोपियों को मिली सजा* न्यायालय ने प्रकाश खान, अजीज खान, इकबाल खान, हुसैन मोमिन, आमीन, सलीम और सराज सहित कुल 8 आरोपियों को अपहरण, जानलेवा हमला और गंभीर चोट पहुँचाने का दोषी मानते हुए दंडित किया है। सजा के साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। इस पूरे प्रकरण के खुलासे, सटीक अनुसंधान और आरोपियों को सजा के मुकाम तक पहुँचाने में पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार बेड़ा, कांस्टेबल रिश्वेन्द्र सिंह और केस ऑफिसर एएसआई कमल किशोर की उत्कृष्ट भूमिका रही।

- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- खुशखेड़ा में भगवती प्रोडक्ट्स कंपनी के बाहर भीषण गर्मी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरना दे श्रमिकों में से 2 महिला श्रमिक बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती1
- Post by पत्रकार1
- पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित एक मेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट है! जिसे 72000 करोड़ की लागत से यह कंपलेक्स बनाया गया था! इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था !उद्घाटन से एक दिन पहले इसमें भीषण आग लग गया 😢😢1
- कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।4
- आज रेवाड़ी में कांग्रेस से नगर परिषद चुनावों में चैयरमैन पद पर उम्मीदवार को लेकर बड़ा फैसला आया है निहारिका चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है और इनके पति वर्तमान में शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी है जो कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता मानें जाते हैं | न्यूज़ जंक्शन हरियाणा1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- किशनगढ़बास विधायक दीपचंद ख़ैरिया ने कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक ने वहाँ पर हाजिरी रजिस्टर की जांच की वहीं बच्चों के नामांकन व रिजल्ट की समीक्षा की1