logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे में 20 अप्रैल को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव डंपिंग यार्ड में मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अंबेडकर पार्क के पास सब्जी मंडी कॉलोनी, पावटा के निवासी थे। लापता थे बुजुर्ग: ओमप्रकाश अग्रवाल 16 अप्रैल से लापता थे और उनके भतीजे यति अग्रवाल ने प्रागपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव घर से लगभग 500 मीटर दूर गोपाल भैया मंदिर के पास नदी किनारे डंपिंग यार्ड में मिला। शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में था, आशंका है कि जानवरों ने शरीर को नोंच दिया है। प्रागपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे,उनके परिवार में पत्नी और दोहिता हैं। #@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#

13 hrs ago
user_Kotputli-Behror Breaking Live
Kotputli-Behror Breaking Live
Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे में 20 अप्रैल को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव डंपिंग यार्ड में मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अंबेडकर पार्क के पास सब्जी मंडी कॉलोनी, पावटा के निवासी थे। लापता थे बुजुर्ग: ओमप्रकाश अग्रवाल 16 अप्रैल से लापता थे और उनके भतीजे यति अग्रवाल ने प्रागपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव घर से लगभग 500 मीटर दूर गोपाल भैया मंदिर के पास नदी किनारे डंपिंग यार्ड में मिला। शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में था, आशंका है कि जानवरों ने शरीर को नोंच दिया है। प्रागपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे,उनके परिवार में पत्नी और दोहिता हैं। #@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।
    4
    कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई।
मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई।
प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।
श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    9 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं
    1
    जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता  महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    9 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित एक मेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट है! जिसे 72000 करोड़ की लागत से यह कंपलेक्स बनाया गया था! इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था !उद्घाटन से एक दिन पहले इसमें भीषण आग लग गया 😢😢
    1
    पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित एक मेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट है! जिसे 72000 करोड़ की लागत से यह कंपलेक्स बनाया गया था! इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था !उद्घाटन से एक दिन पहले इसमें भीषण आग लग गया 😢😢
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    4
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.