Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग औरैया औरैया भक्ति का जज़्बा, पैदल वैष्णो देवी यात्रा पर निकला भक्त भीषण गर्मी और उमस के बीच आस्था की मिसाल सामने आई है। औरैया में नेशनल हाईवे 19 पर करमपुर के पास एक युवक पैदल वैष्णो देवी यात्रा पर निकल पड़ा। हाथ में मंजीरा, पीठ पर झंडा और दिल में अटूट विश्वास लिए यह भक्त लगातार आगे बढ़ रहा है।,मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी विकास कुशवाहा पिछले 10 दिनों से रोज 30 किमी चल रहे हैं। करीब 1800 किमी की यात्रा मन्नत पूरी होने पर कर रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने निर्णायक रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में नियमों को ताक पर रखकर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। बताया गया कि खसरा संख्या 194 की भूमि, जो आशीष बरेजा आदि के नाम दर्ज है, पर बिना वैध अनुमति प्लॉट विकसित किए जा रहे थे। प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस देकर अपनी बात रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की और जेसीबी के माध्यम से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल, अवर अभियंता, लेखपाल और नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसडीएम ने साफ कहा कि नियमों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित में ऐसे अवैध कब्जों व प्लाटिंग पर सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विनियमित क्षेत्र में चिन्हित सभी अवैध प्लाटिंग को पहले नोटिस देकर वैध कराने का मौका दिया जाएगा, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सक्रियता से जहां अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता को भी राहत मिली है कि अब नियमों के तहत ही विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻1
- अजीतमल के गौहानी खुर्द में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी1
- Post by रवि वर्मा1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।*1
- Post by दिलीप कुमार1
- Post by दीपेंद्र सिंह2
- औरैया में महिलाओं का 'जन आक्रोश', मंत्री ने दिया ये संदेश!1