logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोपाल CM हाऊस घेराव पर भीम आर्मी के समर्थक विक्रम सूर्यवंशी समेत कई हुए गिरफ्तार *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* यूजीसी एक्ट के समर्थन में सीएम हाउस घेराव हेतु आयोजित शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन के दौरान भाजपा शासित सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पहले वाटर कैनन चलाया गया, उसके बाद लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान समस्त प्रदेश पदाधिकारियों सहित हजारों की तादात में भीम आर्मी के साथियों को गिरफ्तार किया गया। हमारा आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और संविधानसम्मत था, जिसका उद्देश्य वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना था। दमन और गिरफ्तारी से हमारे हौसले कमजोर नहीं होंगे — सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी

2 hrs ago
user_मीडिया
मीडिया
मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भोपाल CM हाऊस घेराव पर भीम आर्मी के समर्थक विक्रम सूर्यवंशी समेत कई हुए गिरफ्तार *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* यूजीसी एक्ट के समर्थन में सीएम हाउस घेराव हेतु आयोजित शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन के दौरान भाजपा शासित सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पहले वाटर कैनन चलाया गया, उसके बाद लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान समस्त प्रदेश पदाधिकारियों सहित हजारों की तादात में भीम आर्मी के साथियों को गिरफ्तार किया गया। हमारा आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और संविधानसम्मत था, जिसका उद्देश्य वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना था। दमन और गिरफ्तारी से हमारे हौसले कमजोर नहीं होंगे — सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ऑटो व बस वालो की अवैध पार्किंग की मनमानी के चलते स्टेट बैंक की तरफ ओवर ब्रिज में लग रहा लम्बा जाम, जगह-जगह वाहन रोककर सवारी बैठाने के कारण हर समय बनी रहती है जाम की स्थिति
    1
    ऑटो व बस वालो की अवैध पार्किंग की मनमानी के चलते स्टेट बैंक की तरफ ओवर ब्रिज में लग रहा लम्बा जाम, जगह-जगह वाहन रोककर सवारी बैठाने के कारण हर समय बनी रहती है जाम की स्थिति
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मां -बाप से हर 6 मास पर संतुष्टि-प्रमाण पत्र लिया जाये... बहुत ही अच्छा मुद्दा उठाया है आदरणीय @AgrawalRMD जी ने ।
    1
    मां -बाप से हर 6 मास पर संतुष्टि-प्रमाण पत्र लिया जाये...
बहुत ही अच्छा मुद्दा उठाया है आदरणीय 
@AgrawalRMD जी ने ।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter Maihar, Satna•
    12 hrs ago
  • दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Saudi Wedding Video तेजी से घूम रहा है. रोशनी से सजी महफिल, शेखों का जलवा और एक डिब्बा जिसमें चमचमाते बिस्कुट रखे हों...कैमरा जैसे ही उस मंजर पर जाता है, दिल में बस एक ही सवाल उठता है क्या वाकई शादी में सोना बांटा जा रहा है? वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरबी लिबास में बैठे नजर आते हैं और एक शख्स उनके बीच डिब्बा लेकर आता है. डिब्बा खुलते ही अंदर रखी चमचमाती चीजें सबका ध्यान खींच लेती हैं. दावा किया गया कि ये 24 कैरेट गोल्ड बिस्कुट हैं, जो दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग और दिलचस्प है.
    1
    दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Saudi Wedding Video तेजी से घूम रहा है. रोशनी से सजी महफिल, शेखों का जलवा और एक डिब्बा जिसमें चमचमाते बिस्कुट रखे हों...कैमरा जैसे ही उस मंजर पर जाता है, दिल में बस एक ही सवाल उठता है क्या वाकई शादी में सोना बांटा जा रहा है? वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरबी लिबास में बैठे नजर आते हैं और एक शख्स उनके बीच डिब्बा लेकर आता है. डिब्बा खुलते ही अंदर रखी चमचमाती चीजें सबका ध्यान खींच लेती हैं. दावा किया गया कि ये 24 कैरेट गोल्ड बिस्कुट हैं, जो दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग और दिलचस्प है.
    user_Rashmi parmar
    Rashmi parmar
    Jai Bharat Amarpatan, Satna•
    2 hrs ago
  • *अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सतना ने की कार्यवाही की मांग* रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के देवरा गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति का नाम जगदीश बताया जा रहा है। नशे की हालत में आय दिन गालियां और धमकियां देता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जगदीश ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अब देखते हैं कि पुलिस जातीय समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। जिला अध्यक्ष सतना अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज
    1
    *अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सतना ने की कार्यवाही की मांग* 
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के देवरा गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति का नाम जगदीश बताया जा रहा है। नशे की हालत में आय दिन गालियां और धमकियां देता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जगदीश ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अब देखते हैं कि पुलिस जातीय समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
जिला अध्यक्ष सतना 
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जय हिंद क्लब के द्वारा सीनियर कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट स्थान भारतीय स्कूल परिसर में खेला जा रहा है जिसमें आज दिनांक व्यापारी संघ एवं सतना रोड टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें सतना रोड टीम प्रथम पारी में 16ओवर में 47 रनों का लक्ष्य रखा और व्यापारी संघ टीम के द्वारा तीन ओवर में ही सतना रोड टीम को हराकर विजेता टीम बनी जिसमें व्यापारी संघ टीम के स्टार प्लेयर विनय पांडे को चार विकेट18रन बनने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया
    1
    जय हिंद क्लब के द्वारा सीनियर कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट स्थान भारतीय स्कूल परिसर में खेला जा रहा है जिसमें आज दिनांक व्यापारी संघ एवं सतना रोड टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें सतना रोड टीम प्रथम पारी में 16ओवर में 47 रनों का लक्ष्य रखा और व्यापारी संघ टीम के द्वारा तीन ओवर में ही सतना रोड टीम को हराकर विजेता टीम बनी जिसमें व्यापारी संघ टीम के स्टार प्लेयर विनय पांडे को चार विकेट18रन बनने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    57 min ago
  • शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख दायित्व-कमिश्नर === आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर संचालित हो, केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं-कमिश्नर === आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए === शहडोल 12 फरवरी 2026- आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषण से मुक्ति विभाग की प्राथमिक जिम्मेवारी है। विभागीय अधिकारी निरंतर भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें की सभी आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर संचालित हों, केन्द्रों में प्री स्कूल गतिविधियां संचालित की जाएं। जिसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों के सुधार के साथ ही संबंधित अमले के विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मनीषा लुम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शहडोल श्री अखिलेश मिश्रा, अनूपपुर श्री विनोद परस्ते, उमरिया श्रीमती दिव्या गुप्ता, सहायक संचालक राकेश खरे तथा तीनों जिलों के परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवचिन्हत गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण ट्रेकर एप में दर्ज कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का नियमित वजन एवं लम्बाई की माप कर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए। जो बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं उन्हें एनआरसी में भर्ती कराकर सामान्य पोषण स्तर पर लाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ये बच्चे पुनः कुपोषण श्रेणी में नहीं जाएं। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर द्वारा नियमित मानीटरिंग तथा समय पर दवाओं का सेवन एवं बच्चों के भोजन की मानीटरिंग सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को समय पर नास्ता एवं भोजन का वितरण हो। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा मे पूरी कर ली जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें। आयुक्त ने आभा आईडी, अपार आईडी तथा समग्र सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होनंे कहा कि पीएमजनमन,डीएमएफ तथा विभागीय योजनाओं से बनने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ शौचालय नहीं हैं एवं विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है के कार्य भी फरवरी माह में पूरा कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रेां की रंगाई-पुताई एवं मेन्टीनेंश हेतु मिलने वाली राशि का सही उपयोग किया जाए। सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, बाउन्ड्रीवाल, किचन गार्डन, एलईडी तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी येाजना में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ सभी पात्र छात्राओं को देना सुनिश्चित किया जाए। विभाग में जिन सेवकों की विभागीय जांच लंबित है शीघ्र जांच पूरी कराई जाए तथा लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विभाग को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले बजट का सही एवं पारदर्शी तरीके से शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
    1
    शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता 
कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख दायित्व-कमिश्नर
===
आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर संचालित हो, केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं-कमिश्नर 
===
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए
===
शहडोल 12 फरवरी 2026-  आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषण से मुक्ति विभाग की प्राथमिक जिम्मेवारी है। विभागीय अधिकारी निरंतर भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें की सभी आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर संचालित हों, केन्द्रों में प्री स्कूल गतिविधियां संचालित की जाएं। जिसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों के सुधार के साथ ही संबंधित अमले के विरूद्ध कार्यवाही भी  सुनिश्चित की जाए। बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मनीषा लुम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शहडोल श्री अखिलेश मिश्रा, अनूपपुर श्री विनोद परस्ते, उमरिया श्रीमती दिव्या गुप्ता, सहायक संचालक राकेश खरे तथा तीनों जिलों के परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवचिन्हत गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण ट्रेकर एप में दर्ज कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का नियमित वजन एवं लम्बाई की माप कर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए। जो बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं उन्हें एनआरसी में भर्ती कराकर सामान्य पोषण स्तर पर लाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ये बच्चे पुनः कुपोषण श्रेणी में नहीं जाएं।  इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर द्वारा नियमित मानीटरिंग तथा समय पर दवाओं का सेवन एवं बच्चों के भोजन की मानीटरिंग सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को समय पर नास्ता एवं भोजन का वितरण हो। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा मे पूरी कर ली जाए।  जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें।  
आयुक्त ने आभा आईडी, अपार आईडी तथा समग्र सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  उन्होनंे कहा कि पीएमजनमन,डीएमएफ तथा विभागीय योजनाओं से बनने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ शौचालय नहीं हैं एवं विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है के कार्य भी फरवरी माह में पूरा कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रेां की रंगाई-पुताई एवं मेन्टीनेंश हेतु मिलने वाली राशि का सही उपयोग किया जाए। सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, बाउन्ड्रीवाल, किचन गार्डन, एलईडी तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी येाजना में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ सभी पात्र  छात्राओं को देना सुनिश्चित किया जाए। विभाग में जिन सेवकों की विभागीय जांच लंबित है शीघ्र जांच पूरी कराई जाए तथा लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विभाग को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले बजट का सही एवं पारदर्शी तरीके से शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    1 hr ago
  • मैहर एसपी ऑफिस के सामने ट्रक का एक्सीडेंट ड्राइवर सुरक्षित मैहर पुलिस को सूचना दी गई
    1
    मैहर एसपी ऑफिस के सामने  ट्रक  का एक्सीडेंट ड्राइवर  सुरक्षित मैहर पुलिस को सूचना दी गई
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    1
    Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीण, सतना कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन* *सतना* I जिले के रामस्थान गांव के श्रवण कुमार पाठक की, खदान है खदान के पास नर्सरी बनी हुई है नर्सरी के पास ही अवैध उत्खनन, चल रहा है ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि यह अवैध खनन रातों दिन बराबर चलता है और कम से कम 50 ट्रैक्टर और ट्रक लगे हुए है जो निरंतर चलते रहते है इस मामले की जानकारी कई बार गग्रामीणों ने खनिज अधिकारी और इंस्पेक्टर को फोन के माध्यम से दी गई है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ऐसा लगता है कि खनिज विभाग के सह पर ये अवैध खनन हो रहा है और नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है सूत्रों की माने तो अब स्थानीय निवासी इस मामले पर लामबंद होकर, सतना कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और कार्यवाही की माँग करेगें अगर इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो स्थानीय निवासी धरना प्रदर्शन भी करेंगे और इस अवैध उत्खनन को बंद कराएंगे, *सूत्रों का यह भी कहना है,की इस अवैध खनन रामस्थान के सरपंच भी शामिल है इनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिल कर,निरंतर अवैध उत्खनन कराया जा रहा है I*
    1
    *अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीण, सतना कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन* 
*सतना* I जिले के रामस्थान गांव के  श्रवण कुमार पाठक की, खदान है खदान के पास नर्सरी  बनी हुई है नर्सरी के पास ही अवैध उत्खनन, चल रहा है ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि यह अवैध खनन  रातों दिन बराबर चलता है और कम से कम  50 ट्रैक्टर और ट्रक लगे हुए है  जो निरंतर चलते रहते है  इस मामले की जानकारी कई बार गग्रामीणों ने खनिज अधिकारी और  इंस्पेक्टर को फोन के माध्यम से दी गई है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ऐसा लगता है कि खनिज विभाग के सह पर ये अवैध खनन हो रहा है और नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है  सूत्रों की माने तो अब स्थानीय निवासी इस मामले पर लामबंद होकर, सतना कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और कार्यवाही की माँग करेगें अगर इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो स्थानीय निवासी धरना प्रदर्शन भी करेंगे और इस अवैध उत्खनन को बंद कराएंगे,
*सूत्रों का यह भी कहना है,की इस अवैध खनन रामस्थान के सरपंच भी शामिल है इनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिल कर,निरंतर अवैध उत्खनन कराया जा रहा है I*
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.