logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से चुनाव तैयारियों एवं डीएपी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश, डीएपी वितरण में किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान * जिले में कहीं भी ट्यूबवेल खुला नहीं रहे, सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करें दौसा, 7 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को उपखंड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों, रबी सीजन के लिए डीएपी उर्वरक की वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा किसानों को डीएपी उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों से संबंधित तैयारियों, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में जिला कलक्टर ने रबी सीजन में फसल बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं फील्ड में वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा वितरण स्थलों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने मंडावर, लालसोट, बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय क्षेत्र में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी वितरण व्यवस्था की संबंधित उपखंड अधिकारियों से विशेष रूप से समीक्षा की तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खराब पड़े एवं खुले ट्यूबवेलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी खराब पड़ा ट्यूबवेल खुला नहीं रहे। ऐसे ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।

22 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
22 hrs ago

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से चुनाव तैयारियों एवं डीएपी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश, डीएपी वितरण में किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान * जिले में कहीं भी ट्यूबवेल खुला नहीं रहे, सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करें दौसा, 7 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को उपखंड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों, रबी सीजन के लिए डीएपी उर्वरक की वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा किसानों को डीएपी उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों से संबंधित तैयारियों, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में जिला कलक्टर ने रबी सीजन में फसल बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं फील्ड में वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा वितरण स्थलों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने मंडावर, लालसोट, बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय क्षेत्र में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी वितरण व्यवस्था की संबंधित उपखंड अधिकारियों से विशेष रूप से समीक्षा की तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खराब पड़े एवं खुले ट्यूबवेलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी खराब पड़ा ट्यूबवेल खुला नहीं रहे। ऐसे ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से चुनाव तैयारियों एवं डीएपी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश, डीएपी वितरण में किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान * जिले में कहीं भी ट्यूबवेल खुला नहीं रहे, सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करें दौसा, 7 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को उपखंड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों, रबी सीजन के लिए डीएपी उर्वरक की वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा किसानों को डीएपी उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों से संबंधित तैयारियों, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में जिला कलक्टर ने रबी सीजन में फसल बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं फील्ड में वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा वितरण स्थलों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने मंडावर, लालसोट, बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय क्षेत्र में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी वितरण व्यवस्था की संबंधित उपखंड अधिकारियों से विशेष रूप से समीक्षा की तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खराब पड़े एवं खुले ट्यूबवेलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी खराब पड़ा ट्यूबवेल खुला नहीं रहे। ऐसे ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।
    1
    जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से चुनाव तैयारियों एवं डीएपी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की
पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश, डीएपी वितरण में किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान
* जिले में कहीं भी ट्यूबवेल खुला नहीं रहे, सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करें
दौसा, 7 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को उपखंड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों, रबी सीजन के लिए डीएपी उर्वरक की वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा किसानों को डीएपी उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों से संबंधित तैयारियों, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
बैठक में जिला कलक्टर ने रबी सीजन में फसल बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं फील्ड में वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा वितरण स्थलों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला कलक्टर ने मंडावर, लालसोट, बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय क्षेत्र में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी वितरण व्यवस्था की संबंधित उपखंड अधिकारियों से विशेष रूप से समीक्षा की तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने खराब पड़े एवं खुले ट्यूबवेलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी खराब पड़ा ट्यूबवेल खुला नहीं रहे। ऐसे ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बस्सी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 1 में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर पालिका बस्सी चेयरमैन निर्मला खोलिया के नेतृत्व में खारड़िया की ढाणी में सड़क का किया शिलान्यास बस्सी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 1 में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आगरा रोड से खारड़िया की ढाणी में नगर पालिका बस्सी द्वारा करीब 17 लाख 97 हजार रुपए की लागत से सी सी सड़क का शिलान्यास नगर पालिका बस्सी चेयरमैन निर्मला खोलिया द्वारा अपनी टीम के साथ किया इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया भी मौजूद थे इस मौके पर वार्ड नंबर 1 में रीको इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूलाल मीणा खारड़िया द्वारा पार्षद ममता सुसावत के नेतृत्व में नगर पालिका बस्सी चेयरमैन निर्मला खोलिया व पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया व समस्त पार्षदों का माला व साफा पहनाकर व महिला पार्षद का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर वार्ड वासियों द्वारा अपने वार्ड की समस्याएं के बारे में चेयरमैन को अवगत करवाया जिसमे रोड लाइट, व हैडपंप, व सड़क अन्य के बारे में जानकारी दी इस दौरान चेयरमैन निर्मला खोलिया ने बताया कि हमारी टीम पार्षदों के वार्ड की जो भी समस्याएं होगी उनको पूरा किया जाएगा और भी , केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में बताया इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजीलाल पोटल्या, कैलाश शर्मा वकील, पूर्व सरपंच विनोद कुमार, व वार्ड वासियों के सभी गणमान्य लोगों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दुर्गावती शर्मा,सुधीर चौधरी, नानागराम मीणा, जगन्नाथ पटेल, रामजीलाल भोफलावत, कानाराम मीणा, कानाराम बढ़िया , रामफूल मीणा, अनिल सैनी, महामंत्री भवानीसिंह, राजेंद्र खारड़िया, राजवीर गुर्जर, महेंद्र व वार्ड के सभी महिलाएं पुरुष मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों द्वारा वार्ड नंबर 1 की पार्षद ममता सुसावत व इनके परिवार का व वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया
    1
    बस्सी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 1 में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम 
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर पालिका बस्सी चेयरमैन निर्मला खोलिया के नेतृत्व में खारड़िया की ढाणी में सड़क का किया शिलान्यास 
बस्सी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 1 में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आगरा रोड से खारड़िया की ढाणी में नगर पालिका बस्सी द्वारा करीब 17 लाख 97 हजार रुपए की लागत से सी सी सड़क का शिलान्यास नगर पालिका बस्सी चेयरमैन निर्मला खोलिया द्वारा अपनी टीम के साथ किया इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया भी मौजूद थे इस मौके पर वार्ड नंबर 1 में रीको इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूलाल मीणा खारड़िया  द्वारा पार्षद ममता सुसावत के नेतृत्व में नगर पालिका बस्सी चेयरमैन निर्मला खोलिया व पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया व समस्त पार्षदों का माला व साफा पहनाकर व महिला पार्षद का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर वार्ड वासियों द्वारा अपने वार्ड की समस्याएं के बारे में चेयरमैन को अवगत करवाया जिसमे रोड लाइट, व हैडपंप, व सड़क अन्य के बारे में जानकारी दी इस दौरान चेयरमैन निर्मला खोलिया ने बताया कि हमारी टीम पार्षदों के वार्ड की जो भी समस्याएं होगी उनको पूरा किया जाएगा और भी , केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में बताया इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजीलाल पोटल्या, कैलाश शर्मा वकील, पूर्व सरपंच विनोद कुमार, व वार्ड वासियों के सभी गणमान्य लोगों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दुर्गावती शर्मा,सुधीर चौधरी, नानागराम मीणा, जगन्नाथ पटेल, रामजीलाल भोफलावत, कानाराम मीणा, कानाराम बढ़िया , रामफूल मीणा, अनिल सैनी, महामंत्री भवानीसिंह, राजेंद्र खारड़िया, राजवीर गुर्जर, महेंद्र व वार्ड के सभी महिलाएं पुरुष मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों द्वारा वार्ड नंबर 1 की पार्षद ममता सुसावत व इनके परिवार का व वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा अनंतवाड़ा, विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को दिया विकसित भारत का संदेश बांदीकुई(अमर चन्द बैरवा)विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाड़ा में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रचना वर्मा के निर्देशन में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत-जन सेवा अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया और आमजन को अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर से शुरू होकर यात्रा पुनः विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अशोक शर्मा, सरिता बैरवा, रेखा माली, रघुवीर गुर्जर, सुबेसिंह यादव, अर्जुन राम मीणा, विजय सैनी, गजराज कंवर, टेमराज सैनी, चन्द्रभान शर्मा, दीपक कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा अनंतवाड़ा, विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को दिया विकसित भारत का संदेश
बांदीकुई(अमर चन्द बैरवा)विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाड़ा में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रचना वर्मा के निर्देशन में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत-जन सेवा अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया और आमजन को अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर से शुरू होकर यात्रा पुनः विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, सरिता बैरवा, रेखा माली, रघुवीर गुर्जर, सुबेसिंह यादव, अर्जुन राम मीणा, विजय सैनी, गजराज कंवर, टेमराज सैनी, चन्द्रभान शर्मा, दीपक कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    19 hrs ago
  • रोमांचक मुकाबले में लालसोट दौसा नर्सिंग टीम की शानदार जीत, सवाई माधोपुर को 2 से हराया रन दौसा : लालसोट- सप्तम राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दौसा एवं सवाई माधोपुर की नर्सिंग टीमों के बीच डीडवाना बुल्स स्टेडियम नागौर में कल रात खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का फैसला आखिरी गेंदों तक बना रहा, जिसमें दौसा नर्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को महज 2 रन से शिकस्त दी। दौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 68 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाई माधोपुर की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह कांटे का हो गया और जीत-हार का फैसला बेहद मामूली अंतर से हुआ। दौसा की टीम ने अंतिम क्षणों तक संयम बनाए रखते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इमरत लाल मीणा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे । जीत के बाद दौसा नर्सिंग टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कप्तान राजेश सैनी ने इस जीत को अपनी टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम बताया ।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कोरोना वॉरियर्स की एकता और उत्साह का संदेश दिया।
    3
    रोमांचक मुकाबले में लालसोट दौसा नर्सिंग टीम की शानदार जीत, सवाई माधोपुर को 2 से हराया रन
दौसा : लालसोट- सप्तम राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दौसा एवं सवाई माधोपुर की नर्सिंग टीमों के बीच डीडवाना बुल्स स्टेडियम नागौर में कल रात खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का फैसला आखिरी गेंदों तक बना रहा, जिसमें दौसा नर्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को महज 2 रन से शिकस्त दी।
दौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 68 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाई माधोपुर की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह कांटे का हो गया और जीत-हार का फैसला बेहद मामूली अंतर से हुआ। दौसा की टीम ने अंतिम क्षणों तक संयम बनाए रखते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इमरत लाल मीणा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे ।
जीत के बाद दौसा नर्सिंग टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कप्तान राजेश सैनी  ने इस जीत को अपनी टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम बताया ।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कोरोना वॉरियर्स की एकता और उत्साह का संदेश दिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बस्सी चेयरमैन ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बस्सी चेयरमैन ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
    1
    सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बस्सी चेयरमैन ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बस्सी चेयरमैन ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
    user_Omie Saini
    Omie Saini
    Jamwa Ramgarh, Jaipur•
    4 hrs ago
  • बसवा में रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू।कस्बे में श्री कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही भव्य रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया। यज्ञ से लेकर गुरुकुल शिक्षा तक के प्रसंगों का मंचन तीसरे दिन की लीला की शुरुआत राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ हुई, जिसके लिए उन्होंने श्रृंगी ऋषि के सानिध्य में पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न किया। इसके बाद भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के जन्म लेते ही पूरा पंडाल "भये प्रगट कृपाला..." के जयकारों से गूंज उठा। लीला में आगे गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का नामकरण संस्कार किया गया। चारों भाइयों के गुरुकुल जाकर विद्या और धनुर्विद्या अध्ययन करने के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताड़का वध और मारीच को लंका पहुँचाने की लीला लीला के उत्तरार्ध में महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने का प्रसंग दिखाया गया। वन में जाकर श्री राम और लक्ष्मण ने राक्षसों के आतंक को समाप्त करते हुए ताड़का एवं सुबाहु का वध किया। वहीं, प्रभु श्री राम द्वारा मारीच को एक ही बाण से उड़ाकर सीधे लंका पहुँचाने की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इन कलाकारों ने निभाया अहम किरदार रामलीला के मंचन में विभिन्न पात्रों के रूप में स्थानीय कलाकारों ने शानदार अभिनय किया: मुख्य पात्र: राम के रूप में पुष्पेंद्र सईवाल, लक्ष्मण के रूप में राजा साहू, भरत के रूप में मोहित साहू और शत्रुघ्न के रूप में विशाल मल्लाह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राजदरबार व ऋषिगण: राजा दशरथ का किरदार सुरेश छबीला, सुमंत का रामवतार शर्मा, गुरु वशिष्ठ का रामनारायण हलवाई, श्रृंगी ऋषि का विष्णु चुलीवाल, अग्निदेव का लक्षित कुचोरिया और महर्षि विश्वामित्र की भूमिका योगेश लखेरा ने निभाई। माताएं: माता कौशल्या का अभिनय अनिल प्रजापत, कैकेयी का मांगीलाल सैनी और सुमित्रा का पूरण सैनी ने किया। राक्षस व अन्य पात्र: ताड़का के रूप में मोती मल्लाह, सुबाहु के रूप में ओम प्रकाश साहू, मारीच के रूप में नवीन शर्मा और अहिल्या के रूप में लाला राम राणा ने भूमिका निभाई। व्यास गद्दी पर विराजमान होकर वतन मिश्रा ने प्रसंगों का सस्वर पाठ और संचालन किया। ये गणमान्य लोग रहे मौजूद इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें संभावित जिला परिषद सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी सूरज मल सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांदीकुई सम्पत राम मीणा, विकास व्यास, विजय शर्मा टिक्कीवाल, पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, मनोहर सोडिया, फूलचंद गुप्ता, बाबूलाल तलाव वाला, कैलाश सैनी, जितेंद्र योगी, बनवारी सैनी, बोदन लाल भेड़का और भगवान सैनी नेता व गिर्राज धोबी सहित कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    बसवा में रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू।कस्बे में श्री कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही भव्य रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया।
यज्ञ से लेकर गुरुकुल शिक्षा तक के प्रसंगों का मंचन
तीसरे दिन की लीला की शुरुआत राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ हुई, जिसके लिए उन्होंने श्रृंगी ऋषि के सानिध्य में पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न किया। इसके बाद भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के जन्म लेते ही पूरा पंडाल "भये प्रगट कृपाला..." के जयकारों से गूंज उठा। लीला में आगे गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का नामकरण संस्कार किया गया। चारों भाइयों के गुरुकुल जाकर विद्या और धनुर्विद्या अध्ययन करने के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ताड़का वध और मारीच को लंका पहुँचाने की लीला
लीला के उत्तरार्ध में महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने का प्रसंग दिखाया गया। वन में जाकर श्री राम और लक्ष्मण ने राक्षसों के आतंक को समाप्त करते हुए ताड़का एवं सुबाहु का वध किया। वहीं, प्रभु श्री राम द्वारा मारीच को एक ही बाण से उड़ाकर सीधे लंका पहुँचाने की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इन कलाकारों ने निभाया अहम किरदार
रामलीला के मंचन में विभिन्न पात्रों के रूप में स्थानीय कलाकारों ने शानदार अभिनय किया:
मुख्य पात्र: राम के रूप में पुष्पेंद्र सईवाल, लक्ष्मण के रूप में राजा साहू, भरत के रूप में मोहित साहू और शत्रुघ्न के रूप में विशाल मल्लाह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
राजदरबार व ऋषिगण: राजा दशरथ का किरदार सुरेश छबीला, सुमंत का रामवतार शर्मा, गुरु वशिष्ठ का रामनारायण हलवाई, श्रृंगी ऋषि का विष्णु चुलीवाल, अग्निदेव का लक्षित कुचोरिया और महर्षि विश्वामित्र की भूमिका योगेश लखेरा ने निभाई।
माताएं: माता कौशल्या का अभिनय अनिल प्रजापत, कैकेयी का मांगीलाल सैनी और सुमित्रा का पूरण सैनी ने किया।
राक्षस व अन्य पात्र: ताड़का के रूप में मोती मल्लाह, सुबाहु के रूप में ओम प्रकाश साहू, मारीच के रूप में नवीन शर्मा और अहिल्या के रूप में लाला राम राणा ने भूमिका निभाई।
व्यास गद्दी पर विराजमान होकर वतन मिश्रा ने प्रसंगों का सस्वर पाठ और संचालन किया।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें संभावित जिला परिषद सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी सूरज मल सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांदीकुई सम्पत राम मीणा, विकास व्यास, विजय शर्मा टिक्कीवाल, पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, मनोहर सोडिया, फूलचंद गुप्ता, बाबूलाल तलाव वाला, कैलाश सैनी, जितेंद्र योगी, बनवारी सैनी, बोदन लाल भेड़का और भगवान सैनी नेता व गिर्राज धोबी सहित कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_Om Prakash Sahu
    Om Prakash Sahu
    Baswa, Dausa•
    14 hrs ago
  • ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में दिखी बालिकाओं की प्रतिभा 213 विद्यार्थियों ने लिया भाग, रचनात्मक मॉडल व नवाचार किए प्रस्तुत लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 213 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, गणित, सामाजिक सरोकार एवं दैनिक जीवन से जुड़े रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रारंभिक श्रेणी में दिया शर्मा, लेखन्ता मीना व तमन्ना सैनी तथा माध्यमिक श्रेणी में रितिका रैगर, अल्कू बाई व गौरा राव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर सीबीईओ शीला मीना, एसीबीईओ अमित बड़ाया, संदर्भ व्यक्ति मुकेश कुमार मीणा एवं मेला संयोजक प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना ने विजेताओं को शील्ड एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सीबीईओ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं नवाचार की सराहना की।
    3
    ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में दिखी बालिकाओं की प्रतिभा

213 विद्यार्थियों ने लिया भाग, रचनात्मक मॉडल व नवाचार किए प्रस्तुत
लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 213 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, गणित, सामाजिक सरोकार एवं दैनिक जीवन से जुड़े रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रारंभिक श्रेणी में दिया शर्मा, लेखन्ता मीना व तमन्ना सैनी तथा माध्यमिक श्रेणी में रितिका रैगर, अल्कू बाई व गौरा राव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन पर सीबीईओ शीला मीना, एसीबीईओ अमित बड़ाया, संदर्भ व्यक्ति मुकेश कुमार मीणा एवं मेला संयोजक प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना ने विजेताओं को शील्ड एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सीबीईओ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं नवाचार की सराहना की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नरेश मीणा ने आंदोलन लिया वापस, अब अपने गांव नयागांव से शुरू करेंगे नया आंदोलन सरकार से उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया फैसला, किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान बारां/राजस्थान: किसान नेता नरेश मीणा ने सरकार के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद फिलहाल अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। अब उन्होंने अपने गांव नयागांव से किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू करने की बात कही है। खाद, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर नरेश मीणा पिछले दिनों आंदोलन और जयपुर कूच पर थे। आंदोलन वापस, संघर्ष जारी। नरेश मीणा अब नयागांव से किसानों की आवाज उठाएंगे।
    1
    नरेश मीणा ने आंदोलन लिया वापस, अब अपने गांव नयागांव से शुरू करेंगे नया आंदोलन

सरकार से उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया फैसला, किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बारां/राजस्थान: किसान नेता नरेश मीणा ने सरकार के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद फिलहाल अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। अब उन्होंने अपने गांव नयागांव से किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू करने की बात कही है। खाद, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर नरेश मीणा पिछले दिनों आंदोलन और जयपुर कूच पर थे।


आंदोलन वापस, संघर्ष जारी। नरेश मीणा अब नयागांव से किसानों की आवाज उठाएंगे।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.