अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक पूर्णकालिक जीवन समर्पित करने प्रवीण शर्मा बने मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा बने मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक पूर्णकालिक जीवन समर्पित करने वाले प्रवीण शर्मा का सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। आपने उज्जैन, ग्वालियर एवं मालवा सहित मध्यभारत क्षेत्र में संगठन मंत्री के रूप में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त होने के पश्चात भी प्रवीण शर्मा जनसेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी की विधानसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान की। विशेष रूप से नवीन मतदाता युवाओं के बीच उनकी सक्रियता एवं प्रभावशाली कार्यशैली ने व्यापक जनसमर्थन अर्जित किया। उनके नेतृत्व एवं प्रेरणा से बड़ी संख्या में युवा समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ते रहे हैं। इसी समर्पण, संगठनात्मक क्षमता एवं युवाओं के प्रति उनके सतत कार्य को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदरणीय प्रवीण शर्मा जी को मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके वर्षों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रवीण शर्मा जी अपने नवीन दायित्व का निर्वहन करते हुए युवाओं के हित में प्रभावी नीतियां एवं योजनाएं संचालित करेंगे तथा प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

- इंदौर में विज्ञापन के माध्यम से लुभावने वादे कर की लाखों रुपए की ठगी यूट्यूब विज्ञापन से 'इन्वेस्टमेंट' की ठगी मुरैना के युवक से जालसाजों ने ऐंठे 3 लाख रुपये मुनाफे के जाल में फंसा फरियादी भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस एंकर: इंदौर में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ यूट्यूब पर दिखाए गए एक विज्ञापन ने युवक की मेहनत की कमाई हड़प ली। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहने वाले मुरैना के युवक को एक विदेशी कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। वीओ पुलिस के मुताबिक ठगी का शिकार हुए फरियादी रामप्रीत गुर्जर मूलतः मुरैना के रहने वाले हैं और फिलहाल भंवरकुआं क्षेत्र में रहकर पढ़ाई या काम कर रहे हैं। रामप्रीत ने यूट्यूब पर 'Capital Group Capital Income Builder' नामक कंपनी का एक लुभावना विज्ञापन देखा था। इस पर क्लिक करते ही वह एक ऐसी वेबसाइट पर पहुँचे जहाँ कम समय में पैसा दोगुना करने के दावे किए जा रहे थे।जालसाजों ने रामप्रीत से संपर्क कर उन्हें ऊंचे रिटर्न का झांसा दिया। रामप्रीत उनकी बातों में आ गए और अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना चाहा, तो ठगों ने और रुपयों की मांग शुरू कर दी। ठगी का अहसास होते ही रामप्रीत ने भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया था। बाइट: प्रियंका डोडवे (एडिशनल डीसीपी, इंदौर)1
- *ब्यूरो राजेश विश्वकर्मा* इंदौर मध्यप्रदेश इंदौर शहर में कानून-व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी खुद एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत बीट बिजलपुर में शनिवार देर रात गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दो आरक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक प्रमोद त्यागी और आरक्षक भूरालाल जामले रात 10:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक नियमित गश्त ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात जब दोनों दुर्गा नगर ए.बी. रोड, राजेंद्र नगर क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे, तभी एक स्विफ्ट कार (क्रमांक MP09ZS9848) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आरक्षक प्रमोद त्यागी को पैरों में चोट आई है, जबकि आरक्षक भूरालाल जामले को पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल Choithram Hospital and Research Centre पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, शहर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। {{ यह घटना न केवल तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल भी सड़क हादसों से सुरक्षित नहीं हैं }}1
- Post by प्रदेश खुलासा न्यूज1
- Post by Ck_news1
- बड़ी खबर राजधानी भोपाल से आ रही है पॉलिटेक्निक चौराहा मानस भवन के आसपास 30 से 40 मकान को कड़ी सुरक्षा के बीच तोड़ा जा रहा है बीती रात लोगों ने यहां उसका विरोध किया पूर्व मंत्री पीपी शर्मा भी लोगों के बीच पहुंचे थे इस समय पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है जिला प्रशासन निगम प्रशासन पुलिस प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी की जगह मौजूद हैं किसी भी भारी व्यक्तियों को नहीं जाने दिया जा रहा है फिलहाल मीडिया को भी इस कवरेज से दूर रखा गया है कई मकानों में ताले डले, है जिन्हें तोड़कर सामान बाहर किया जा रहा है इस समय राजधानी भोपाल में यह अतिक्रमण की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है अतिक्रमण्य कर्मचारियों द्वारा सामान को भरकर शिफ्ट अन्य जगहों पर किया जा रहा है सूत्र बताते हैं कि विगत 50 वर्षों से यहां लोग रह रहे थे कुछ आदिवासी परिवार भी, इसमें है इस समय कार्रवाई जारी है बड़ी संख्या में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस कर्मी तैनात हैं आम नागरिकों के लिए फिलहाल दोनों रोड बंद कर दिए गए हैं कमला पार्क और पॉलिटेक्निक चौराहे पर भी रास्ते बंद किए है4
- विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा लोक व्याख्यात आचार्य सुधांशु महाराज का 71 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। आचार्य सुधांशु महाराज के 71 वें जन्मोत्सव पर शुद्ध शरबत का वितरण इन्दौर। लोक व्याख्यात आचार्य श्री सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा सुधांशु महाराज का 71वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के राजबाड़े पर मनाया गया। -विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल कृष्णमुरारी शर्मा, दिलीप बडोले, घनश्याम पटेल ने बताया की लोक व्याख्यात आचार्य श्री सुधांशु महाराज का 71 वें जन्मोत्सव हर्षोल्लास तीन दिन तक मनाया जा रहा है। प्रथम दिन गुरुदेव का जन्मोत्सव पर पादुका पूजन एवं भजन गुरुदेव के जन्मोत्सव के उपलक्ष में इंदौर मंडल के केसर बाग रोड स्थित कार्यालय में का कार्यक्रम किया गया है। द्वितीय दिवस को आचार्य श्री सुधांशु महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर शहर के ह्रदय स्थल राजबाडे पर दोपहर से रात तक पचास हजार लिटर गुलाब का शरबत वितरण किया गया। तृतीय दिवस को रविवार को सुबह 9.30 बजे रुद्राभिषेक अन्नपूर्णा मंदिर में होगा। कार्यक्रम में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र और महिलाएं लाल साड़ी पहनकर शामिल होगें। कार्यक्रम के दौरान शिवाष्टक व रुद्राष्टक महिला मंडल द्वारा सम्पन्न होंगे। सभी गुरुभक्त भगवान भोलेनाथ की महाआरती करेंगे। आयोजन के पश्चात माँ अन्नपूर्णा के दरबार में अन्नपूर्णा की कृपा से महाप्रसादी होगी। शरबत वितरण के अवसर पर विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के कृष्ण मुरारी शर्मा घनश्याम पटेल गोविंद गंगराड़े मधुसूदन तिवारी , वंदना शर्मा , चित्रा शर्मा श्रीमती पायल खानचंदानी ,अजय बैंडवाल कान्हा शर्मा सहित दीक्षार्थी बंधु उपस्थित थे।1
- इंदौर में तेज रफ्तार का कहर दो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर हॉस्पिटल में ईलाज जारी कार ने गश्त कर रहे दो जवानों को मारी टक्कर डीआरपी लाइन में तैनात विजय नामक पुलिसकर्मी चला रहा घायल जवान अस्पताल में भर्ती कराया है एंकर: इंदौर में तेज रफ्तार कर के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना लगातार बढ़ रही है बीती 48 घंटे में दो सड़क दुर्घटनाएं इसी तरह की के सामने आए ताजा मामले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथी बताया जा रहा है जो कर चालक है वह भी डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी ही है जिसको लेकर अब जांच पड़ताल की जा रही है। वीओ राजेंद्र नगर के आनंद नगर इलाके की है। पुलिस जवान भूरालाल और प्रमोद अपनी बाइक से रूटीन गश्त पर थे, ताकि इलाके में सुरक्षा बनी रहे। इसी दौरान डीआरपी लाइन में पदस्थ सिपाही विजय अपनी कार लेकर वहां पहुँचा। विजय ने कार पर नियंत्रण खो दिया और सीधे गश्ती दल की बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाइट: प्रियंका डोडवे (एडिशनल डीसीपी, इंदौर)1
- Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 1001
- अब ऐसा लगने लगा कलयुग पूर्ण रूप से आने वाला है1