जौनपुर जलालपुर बयालीस महाविद्यालय में पीएम मोदी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जौनपुर जलालपुर बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मना PM मोदी का जन्मदिन, केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे जलालपुर, जौनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी व रामविलास पाल जी रहे। कार्यक्रम के संयोजक आमोद सिंह रिंकू रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी को बधाई दी। केक कटते ही पूरा महाविद्यालय परिसर व पंडाल तालियों और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर जलालपुर बयालीस महाविद्यालय में पीएम मोदी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जौनपुर जलालपुर बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मना PM मोदी का जन्मदिन, केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे जलालपुर, जौनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी व रामविलास पाल जी रहे। कार्यक्रम के संयोजक आमोद सिंह रिंकू रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी को बधाई दी। केक कटते ही पूरा महाविद्यालय परिसर व पंडाल तालियों और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- जिला जौनपुर थाना नेवढ़िया अंतर्गत ग्राम सैदूपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला जौनपुर थाना नेवढ़िया अंतर्गत ग्राम सैदूपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि भूपेंद्र पटेल नामक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद में अपनी मां तथा बहन को किसी धारदार वस्तु से चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया है। इलाज हेतु दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया है। तथा इस पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की बाइट-*1
- सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- शाहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, रक्तदान शिविर में जुटे लोग पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री ए.के. शर्मा ने किया शुभारंभ, विधायक रमेश सिंह समेत क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद जौनपुर/शाहगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शाहगंज में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर समेत जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। शाहगंज विधायक रमेश सिंह सहित क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद रहे। मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के जरिए सेवा और समर्पण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। 🎤 ए.के. शर्मा ने क्या कहा? सुनिए, उन्हीं की जुबानी... #Jaunpur #जौनपुर #Shahganj #शाहगंज #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #AKSharma #RameshSingh #BloodDonation #रक्तदान #JaunpurNews #UPNews #UttarPradesh #जनसेवा #राष्ट्रसेवा #BreakingNews1
- ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी1
- लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना बोले- इंडी गठबंधन फर्जी है,सपा 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी,भाजपा 2027 में हैट्रिक लगाएगी लखनऊ से न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट दिनांक 18-09-2026 को लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा पत्रकार बंधुओं से वार्ता के मुख्य अंश सामने आए विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा कि इंडी पूरी तरह से फर्जी है, सत्ता पाने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, वह 2047 तक पूरा नहीं होगा विपक्ष समझे नकल करने से असलियत नहीं आती, असलियत के लिए असली दिल चाहिए उन्होंने कहा कि सपा का रथ यह संदेश दे रहा है कि समाजवादी पार्टी आएगी तो गुंडागर्दी आएगी, अपराधी आएंगे, जो जेल में बंद हैं वो छोड़ दिए जाएंगे अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि 2027 तो छोड़िए, 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है, समाजवादी पार्टी सैफई के लिए विदा होने जा रही है उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री थे, तब भगवान विश्वकर्मा को क्यों नहीं याद किया, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम के मेडिकल कॉलेज का नाम क्यों बदला, अहिल्याबाई होलकर जी के नाम को क्यों उखाड़ फेंका भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है, 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, 2014 से 2024 तक का इतिहास प्रमाण है कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं खाद्य प्रसंस्करण प्रदर्शनी पर उन्होंने कहा कि यहाँ तमाम स्टॉल्स हैं, अच्छे उत्पाद हैं, जो फूड सेक्टर की इंडस्ट्री स्थापित करना चाहते हैं वो आएं, महिला अगर फूड इंडस्ट्री स्थापित करती है और सोलर पैनल का आवेदन करती है तो 90 प्रतिशत अनुदान फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट दे रहा है, आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में सहभागी बनें1
- भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखे 🙏 भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे देवराज इंद्र के महलों से लेकर देवताओं के एक से बढ़कर एक दिव्य अस्त्रों के निर्माता हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उनके जन्म, उनके द्वारा किए गए अद्भुत निर्माणों और एक विशेष रथकार दंपती की कथा सुनने का विधान है।उनकी पावन कथाएँ कुछ इस प्रकार हैं:1. भगवान विश्वकर्मा के जन्म की कथापौराणिक ग्रंथों और विकिपीडिया पर भगवान विश्वकर्मा से जुड़े विवरणों के अनुसार, सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के पुत्र 'धर्म' का विवाह 'वस्तु' नाम की स्त्री से हुआ था। धर्म और वस्तु के आठ पुत्र हुए, जिन्हें 'अष्ट वसु' कहा जाता है। इन अष्ट वसुओं में से आठवें वसु का नाम 'प्रभास' था। प्रभास का विवाह देवगुरु बृहस्पति की बहन 'वरूत्री' (या अंगिरसी) से हुआ। इन्हीं दोनों की संतान के रूप में भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। वे अपने पिता की तरह ही वास्तुकला और शिल्प कौशल में अत्यंत निपुण हुए और आगे चलकर देवताओं के प्रधान शिल्पकार बने।2. सूर्य देव का तेज कम करने की कथाएक प्रसिद्ध पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री संज्ञा का विवाह सूर्य देव के साथ किया था। लेकिन सूर्य देव का तेज इतना भयंकर और तीव्र था कि संज्ञा उसे सहन नहीं कर पाती थीं। दुखी होकर संज्ञा ने यह बात अपने पिता विश्वकर्मा को बताई।1
- वाराणसी के तरना ओवर ब्रिज बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हुआ पहचान अभी वाराणसी के तरना ओवर ब्रिज बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हुआ घायलों की अभी पहचान नही हुयी1
- जौनपुर पुलिस लाइन में 5,000 दीपों से जगमगाया परिसर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन में 5,000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर सम्यक चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। सम्यक चौधरी और एएसपी गोल्डी गुप्ता ने क्या कहा? सुनिए, उन्हीं की जुबानी। #Jaunpur #जौनपुर #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #UPNews #UttarPradesh #PoliceLine #JaunpurPolice #NarendraModi #PMModi #DeepPrajjwalan #दीप_प्रज्ज्वलन #BreakingNews #ViralNews1
- विश्वकर्मा पूजा में देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरा कैथी में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित करते प्रमुख मार्ग दर्शक दिनेश मोदनवाल न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया पूरा कैथी गाँव में गुरुवार को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 24 वाँ विश्वकर्मा पूजा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला कमेटी द्वारा सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया वहीं प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन हुआ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरा कैथी में श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव कमेटी द्वारा इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया दिन में पूजनोत्सव के दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव आदि जनप्रतिनि धियो ने पहुँचकर पूजन अर्चन किया रात्रि में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया सभी कलाकारों को और कमेटी के लोगो को प्रमुख मार्गदर्शक दिनेश मोदनवाल ,अध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोग भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव धूमधाम से मना रहे है इनकी महिमा महान है इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा,पूर्व प्रधान रामजी मोदनवाल,गोपाल गुप्ता,आनंद सिंह,जयशंकर जायसवाल,महेंद्र भारती,मनोज गुप्ता,विजय गुप्ता,राजू विश्वकर्मा,अमन सिंह,सुनील विश्वकर्मा,शिवम विश्वकर्मा,नीरज,शुभम,सूरज,अभिषेक सिंह,केशरी नंदन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे ।1