सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- शाहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, रक्तदान शिविर में जुटे लोग पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री ए.के. शर्मा ने किया शुभारंभ, विधायक रमेश सिंह समेत क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद जौनपुर/शाहगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शाहगंज में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर समेत जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। शाहगंज विधायक रमेश सिंह सहित क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद रहे। मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के जरिए सेवा और समर्पण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। 🎤 ए.के. शर्मा ने क्या कहा? सुनिए, उन्हीं की जुबानी... #Jaunpur #जौनपुर #Shahganj #शाहगंज #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #AKSharma #RameshSingh #BloodDonation #रक्तदान #JaunpurNews #UPNews #UttarPradesh #जनसेवा #राष्ट्रसेवा #BreakingNews1
- जौनपुर जलालपुर बयालीस महाविद्यालय में पीएम मोदी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जौनपुर जलालपुर बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मना PM मोदी का जन्मदिन, केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे जलालपुर, जौनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी व रामविलास पाल जी रहे। कार्यक्रम के संयोजक आमोद सिंह रिंकू रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी को बधाई दी। केक कटते ही पूरा महाविद्यालय परिसर व पंडाल तालियों और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- जिला जौनपुर थाना नेवढ़िया अंतर्गत ग्राम सैदूपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला जौनपुर थाना नेवढ़िया अंतर्गत ग्राम सैदूपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि भूपेंद्र पटेल नामक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद में अपनी मां तथा बहन को किसी धारदार वस्तु से चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया है। इलाज हेतु दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया है। तथा इस पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह की बाइट-*1
- सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी1
- लालानगर विद्युत फीडर पर अघोषित कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं का प्रदर्शन 18 घंटे बिजली आपूर्ति के शासनादेश के बावजूद मनमानी कटौती का आरोप, सुधार नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी गोपीगंज। लालानगर विद्युत वितरण उपखंड पर अघोषित विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के बावजूद लगातार बिजली कटौती किए जाने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप था कि शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का प्रावधान किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका समुचित पालन नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, शाम करीब छह बजे बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसके बाद रात करीब नौ बजे कुछ समय के लिए बिजली आती है और फिर दोबारा आपूर्ति बाधित हो जाती है। भोर में बिजली मिलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि इन दिनों गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, बरसात के मौसम में रात के समय बिजली कटौती होने से गांवों में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे की आशंका भी बनी रहती है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लालानगर के अलावा अन्य विद्युत फीडरों पर भी इसी तरह की समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कुछ विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कथित तौर पर कहा कि उन्हें ऊपर से जो निर्देश प्राप्त होते हैं, उसी के अनुसार विद्युत आपूर्ति संचालित की जाती है। इस पर उपभोक्ताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामीणों को निर्धारित समय के अनुसार बिजली उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। सुधार नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी प्रदर्शन में मौजूद भाजपा नेत्री महिमा चौधरी ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाना जरूरी है। यदि विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार नहीं हुआ और अघोषित कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो उपभोक्ताओं के साथ उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए जाने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति को नियमित करने, अघोषित कटौती पर रोक लगाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर महिमा चौधरी, मनोज उपाध्याय, दीपक पाठक, अश्वनी कुमार उर्फ मनीष पाठक, अंकित पाल, उमेश पाल, महेश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से नही उठ रहा कूड़ा,जिम्मेदार मौन1
- जौनपुर पुलिस लाइन में 5,000 दीपों से जगमगाया परिसर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन में 5,000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर सम्यक चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। सम्यक चौधरी और एएसपी गोल्डी गुप्ता ने क्या कहा? सुनिए, उन्हीं की जुबानी। #Jaunpur #जौनपुर #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #UPNews #UttarPradesh #PoliceLine #JaunpurPolice #NarendraModi #PMModi #DeepPrajjwalan #दीप_प्रज्ज्वलन #BreakingNews #ViralNews1
- वाराणसी के तरना ओवर ब्रिज बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हुआ पहचान अभी वाराणसी के तरना ओवर ब्रिज बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हुआ घायलों की अभी पहचान नही हुयी1
- सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी1