बाइक चालक की लापरवाही के करण 9 दिनों तक जिंदगी से जूझ रहे महेश विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत उमरिया जिले के थाना पाली में तेज रफ्तार का कहर हिट एंड रन नहीं, लापरवाही की टक्कर, इलाज के नौ दिन बाद महेश विश्वकर्मा की मौत, टक्कर मारने वाली चालक के लाइसेंस पर उठे सवाल बिरसिंहपुर पाली --- उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में 16 सितंबर की सुबह हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए टीवीएस सवार महेश विश्वकर्मा ने 25 सितंबर को जबलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नौ दिन तक जीवन और मौत से जूझने के बाद महेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन चालक पंकज गुप्ता के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर लोगों में संदेह गहरा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों को आशंका है कि मामले की जांच में लीपा-पोती न हो जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे महेश विश्वकर्मा अपनी टीवीएस बाइक (एमपी 54 जेडबी 1838) से किसी काम से उमरिया रोड की ओर से पाली बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पाली बाजार की ओर से दफाई की तरफ जा रही गाड़ी रसिया होटल के सामने (एमपी 21 जेडजे 1099) के चालक पंकज गुप्ता ने महेश की बाइक को पैरदान के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश विश्वकर्मा बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े जबकि टक्कर मारने वाली बाइक इतनी स्पीड में थी की पंकज गुप्ता की बाइक के शाखा और पहिया टूट के अलग हो गए और महेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज मैं साफ दिखाई दे रहा है कि गुप्ता की गाड़ी कितनी स्पीड में थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल महेश को दोपहिया वाहन से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब 11 बजे डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें शहडोल रेफर कर दिया। शहडोल के अमृता अस्पताल में भर्ती कर दिनभर इलाज चला, लेकिन शाम करीब 7 बजे हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में महेश का इलाज चलता रहा। 24 सितंबर को मेट्रो अस्पताल से उन्हें मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद महेश जिंदगी की जंग हार गए। 25 सितंबर को रात लगभग 10 बजे मेडिकल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 26 सितंबर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नगर में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल गाड़ी चला रहे पंकज गुप्ता को सीसीटीवी फुटेज वीडियो साफ देखा जा सकता है और पहचान भी की जा सकती है अब इनके ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सवाल उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज गुप्ता के पास जो लाइसेंस है, वह संदिग्ध है। लोगों को आशंका है कि असली चालक पर कार्रवाई से बचने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के लाइसेंस का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की साजिश रची जा रही है। नगर के लोगो कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा। परिजनों ने सासन प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था, यह सब सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है इसका सही पता लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल के इलाज में हुए भारी खर्च और परिवार के भरण-पोषण को देखते हुए उचित मुआवजे की मांग भी उठाई जा रही है। गौरतलब है कि पाली-उमरिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने व रोड किनारे खड़ी गाड़िया हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि दोषी चालक पर कार्रवाई होती है या मामला लीपा-पोती की भेंट चढ़ जाता है।
बाइक चालक की लापरवाही के करण 9 दिनों तक जिंदगी से जूझ रहे महेश विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत उमरिया जिले के थाना पाली में तेज रफ्तार का कहर हिट एंड रन नहीं, लापरवाही की टक्कर, इलाज के नौ दिन बाद महेश विश्वकर्मा की मौत, टक्कर मारने वाली चालक के लाइसेंस पर उठे सवाल बिरसिंहपुर पाली --- उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में 16 सितंबर की सुबह हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए टीवीएस सवार महेश विश्वकर्मा ने 25 सितंबर को जबलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नौ दिन तक जीवन और मौत से जूझने के बाद महेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन चालक पंकज गुप्ता के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर लोगों में संदेह गहरा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों को आशंका है कि मामले की जांच में लीपा-पोती न हो जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे महेश विश्वकर्मा अपनी टीवीएस बाइक (एमपी 54 जेडबी 1838) से किसी
काम से उमरिया रोड की ओर से पाली बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पाली बाजार की ओर से दफाई की तरफ जा रही गाड़ी रसिया होटल के सामने (एमपी 21 जेडजे 1099) के चालक पंकज गुप्ता ने महेश की बाइक को पैरदान के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश विश्वकर्मा बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े जबकि टक्कर मारने वाली बाइक इतनी स्पीड में थी की पंकज गुप्ता की बाइक के शाखा और पहिया टूट के अलग हो गए और महेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज मैं साफ दिखाई दे रहा है कि गुप्ता की गाड़ी कितनी स्पीड में थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल महेश को दोपहिया वाहन से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब 11 बजे डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें शहडोल रेफर कर दिया। शहडोल के अमृता अस्पताल में भर्ती कर दिनभर इलाज चला, लेकिन शाम करीब 7 बजे हालत में सुधार न होने
पर डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में महेश का इलाज चलता रहा। 24 सितंबर को मेट्रो अस्पताल से उन्हें मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद महेश जिंदगी की जंग हार गए। 25 सितंबर को रात लगभग 10 बजे मेडिकल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 26 सितंबर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नगर में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल गाड़ी चला रहे पंकज गुप्ता को सीसीटीवी फुटेज वीडियो साफ देखा जा सकता है और पहचान भी की जा सकती है अब इनके ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सवाल उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज गुप्ता के पास जो लाइसेंस है, वह संदिग्ध है। लोगों को आशंका है कि असली चालक पर कार्रवाई से बचने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के लाइसेंस का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की साजिश रची जा रही है। नगर के लोगो कहना
है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा। परिजनों ने सासन प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था, यह सब सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है इसका सही पता लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल के इलाज में हुए भारी खर्च और परिवार के भरण-पोषण को देखते हुए उचित मुआवजे की मांग भी उठाई जा रही है। गौरतलब है कि पाली-उमरिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने व रोड किनारे खड़ी गाड़िया हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि दोषी चालक पर कार्रवाई होती है या मामला लीपा-पोती की भेंट चढ़ जाता है।
- धनवाही डैम में मिला अज्ञात युवक का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौरोजाबाद पुलिस। उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत घुलघुली स्थित धनवाही डैम में मंगलवार दोपहर पानी में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। डैम में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी नौरोजाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस द्वारा शव की स्थिति के साथ ही मौके से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आवश्यक जांच के बाद शव को डैम से बाहर निकालकर कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं मिली, छात्राओं ने मीडिया के सामने उठाई आवाज कलेक्टर को सौंपे आवेदन में 2022-23 सत्र की छात्रवृत्ति भुगतान में देरी का मामला उठाया छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं मिली, छात्राओं ने मीडिया के सामने उठाई आवाज कलेक्टर को सौंपे आवेदन में 2022-23 सत्र की छात्रवृत्ति भुगतान में देरी का मामला उठाया उमरिया। छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान लंबे समय से नहीं होने से परेशान छात्राओं ने अपनी समस्या मीडिया के सामने रखी। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं, बावजूद इसके अभी तक उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। इस संबंध में छात्राओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन भी दिया गया है। छात्राओं द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार मामला शैक्षणिक सत्र 2022-23 की छात्रवृत्ति से जुड़ा है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि छात्रवृत्ति के लिए प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद भुगतान लंबित है। छात्राओं का कहना है कि छात्रवृत्ति का भुगतान संबंधित विभागीय प्रक्रिया के तहत होना है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें राशि प्राप्त नहीं हुई। छात्राओं ने बताया कि छात्रवृत्ति उनके लिए पढ़ाई से संबंधित आवश्यक खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण होती है। राशि समय पर नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि वे लगातार भुगतान का इंतजार कर रही हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि आखिर छात्रवृत्ति की राशि कब तक उनके खातों में पहुंचेगी। मीडिया के सामने छात्राओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि यदि दस्तावेज या प्रक्रिया से संबंधित कोई कमी है तो उसकी जानकारी उन्हें दी जाए, ताकि आवश्यक सुधार कर सकें। वहीं यदि विभागीय स्तर पर भुगतान लंबित है तो उसे जल्द पूरा कराया जाए। कलेक्टर से जांच और शीघ्र भुगतान की मांग छात्राओं ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराने तथा संबंधित विभाग से छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति की जानकारी लेकर लंबित राशि जल्द से जल्द दिलाए जाने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से इंतजार के बाद भी भुगतान नहीं होने से उनमें निराशा है। अब उन्हें प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और समाधान की उम्मीद है। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रवृत्ति भुगतान में आ रही अड़चन को दूर कर पात्र विद्यार्थियों को उनका हक समय पर दिलाया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।4
- _धनवाही डैम में मिला अज्ञात इंसानी शव,पुलिस मौके पर पहुंची_* उमरिया/नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घुलघुली स्थित धनवाही डैम में मंगलवार की दोपहर पानी में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया है,इंसानी शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले की जानकारी नौरोजाबाद पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।पुलिस द्वारा शव की स्थिति और घटनास्थल से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आवश्यक तफ्तीश के बाद शव को डैम से बाहर निकालकर कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है।शव की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।मामले को लेकर पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है।_*1
- कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 58 आवेदनों पर की सुनवाई अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 58 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने भी आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए पात्रतानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम भोलगढ़, तहसील अनूपपुर निवासी संतोष पटेल ने बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार ग्राम कटकोना, तहसील कोतमा निवासी रामलाल कोल ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम वेंकटनगर के ग्रामीण प्रार्थियों ने उनके पूर्वजों के नाम दर्ज संपूर्ण आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे कराकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा दिलाए जाने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खजूरवार, तहसील पुष्पराजगढ़ के निवासियों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, शतरंज की बिसात पर दिमागी जंग, ब्यौहारी कॉलेज में गूंजा प्रतिभा का दम ! जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीति और एकाग्रता की ताकत, शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी में 28 सितंबर 2026 को उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने शतरंज की बिसात पर अपनी बौद्धिक क्षमता, धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री शरद जुगलाल कील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि सोचने, रणनीति बनाने और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कॉलेज परिसर में दिखा खेल प्रतिमा का जुनून प्रतियोगिता में शहडोल जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारियों की उपस्थिति रही। शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी से डॉ. विजय प्रताप सिंह, शासकीय महाविद्यालय बुदार से डॉ. नरेन्द्र सिंह करचुली, शासकीय महाविद्यालय केशवाही से डॉ. राम बहादुर सिंह तथा सीधी जिले से व्यायाम निदेशक डरे चौधरी मौजूद रहे। क्रीड़ा अधिकारियों ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग देने के साथ खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के डॉ. राजेश प्रजापति, डॉ. मोहित लाल वर्मा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. उषा तिवारी, डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं डॉ. सुरेश नागवंशी सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शतरंज की हर चाल में दिखा धैर्य और रणनीति का दम मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग जिला स्वरीय- शतरंज पुरुष / महिला खेल कूद प्रतियोगिता वर्ष आयोजक पंडित रामकिशोर शुक्ल स्मृति शालायालयाला (..) में पधारे हुऐं सभी अतिथियो/शि हादिक स्वागत प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने निधारित नियमों के अनुसार मुकाबलों में हिस्सा लिया। शतरंज की प्रत्येक बाजी में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंडी की चाल को सम्दाते हुए आगे की रणनीति तैयार की। कहीं आक्रामक चालों ने रोमांच बढ़ाया तो कहीं चैवं और सूझबूझ ने मुकाबले को दिशा बदली उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों को परिस्थितियों का विश्लेषण करने, धैर्यपूर्वक निर्णय लेने और उपलब्ध विकल्पों में से उचित विकल्प चुनने की सीख देता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों को परिस्थितियों का विश्लेषण करने, धैर्यपूर्वक निर्णय लेने और उपलब्ध विकल्पों में से उचित विकल्प चुनने की सीख देता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्रीड़ा सहायक सुधांशु सिंह की अहम भूमिका प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रोड़ा सहायक श्री सुधांशु सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों के समन्वय, खेत सामग्री, व्यवस्थाओं तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों को व्यवस्थित रूप से संभाला। महाविद्यालय परिवार के सहयोग से प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों से संवाद और अनुभव साइत करने का अवसर भी दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और शतरंज जैसे बौद्धिक खेल नई पीढ़ी में एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और रणनीतिक सोच को मजबूत करते हैं।1
- कटनी मप्र की दो महिलाओ से 4 करोड़ 59 लाख का गांजा बरामद छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी गाँजे की खेप कपड़े गठरिया बना हो रही थी तस्करी कटनी: ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कुल मात्रा 9 क्विंटल 19 किलोग्राम लगभग 9.20 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹4.59 करोड़ आंकी गई है।पकड़े गए 6 आरोपियों में से जो दो महिलाएं शामिल हैं, वे मध्य प्रदेश के कटनी की ही रहने वाली हैं। बाकी के 4 पुरुष आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश बॉर्डर से ठीक पहले वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ गाँजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। कटनी की दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है यह बात सामने आने के बाद कटनी पुलिस भी लगातार छत्तीसगढ़ की पुलिस के संपर्क में और महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है जिले में भी महिलाओं के संबंध में सुराग पुलिस लग रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने इस संबंध में जानकारी दी। •1
- स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज शहडोल की रहने वाली निशा वंशकार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिला। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज शहडोल की रहने वाली निशा वंशकार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिला। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल1
- *सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्र की युवा समाजसेवी यश पाठक ने की मदद, बड़वारा के पास दुर्घटना में घायलों की अपने वाहन से हॉस्पिटल भिजवाया* आज शाम बड़वारा के समीप उमरिया जिले के बांधवगढ़ से वापस लौट रहे एक्सीडेंट में घायल मैहर निवासी अरुण तोमर और उसके पिता को सड़क पर घायल देख युवा समाजसेवी यश पाठक ने तत्काल उनकी मदद की और अपने ही वाहन से उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल बड़वारा पहुंचाया। जहां डॉक्टर के द्वारा उनका उपचार शुरू किए जाने की खबर है । *सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्र की युवा समाजसेवी यश पाठक ने की मदद, बड़वारा के पास दुर्घटना में घायलों की अपने वाहन से हॉस्पिटल भिजवाया* आज शाम बड़वारा के समीप उमरिया जिले के बांधवगढ़ से वापस लौट रहे एक्सीडेंट में घायल मैहर निवासी अरुण तोमर और उसके पिता को सड़क पर घायल देख युवा समाजसेवी यश पाठक ने तत्काल उनकी मदद की और अपने ही वाहन से उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल बड़वारा पहुंचाया। जहां डॉक्टर के द्वारा उनका उपचार शुरू किए जाने की खबर है ।2
- बड़ी खबर नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, कई इलाकों में हालात बिगड़े । 💥 *बड़ी खबर*💥 *नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, कई इलाकों में हालात बिगड़े अब तक 14 की मौत सैकड़ों लापता।* नेपाल में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से एक बार फिर बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बन गए हैं। चितवन में नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग लापता हैं। चितवन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में है। करीब 49 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल अभी पिछले महीने आई भीषण आपदा से उबर ही रहा था, जिसमें सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार करीब 1,450 लोगों की मौत हुई थी।1