logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देलवाड़ा में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत प्रार्थना पत्र सौंपा राजसमंद जिले के देलवाड़ा नगर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चारभुजा जी मंदिर, सदर बाजार से हुई, जहां से सभी गौ भक्त संकीर्तन करते हुए और शंखनाद के साथ एकत्रित हुए। इसके बाद हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को प्रतीकात्मक रूप से अश्व की पीठ पर रखकर जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर संत श्री सीताराम जी एवं नंदी महाराज के सानिध्य में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा। देलवाड़ा नगर सहित तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में गौ भक्त इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं: भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, ताकि देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव या राष्ट्र धरोहर जैसे सम्मानित दर्जे से नवाजने की मांग।गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने और “केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय” के गठन की मांग।गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के साथ पंचगव्य उत्पादों के निर्माण व विपणन को प्रोत्साहन देने की मांग। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो सेवक, गो पालक और गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Suresh Bagora
Suresh Bagora
Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
15 hrs ago

देलवाड़ा में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत प्रार्थना पत्र सौंपा राजसमंद जिले के देलवाड़ा नगर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चारभुजा जी मंदिर, सदर बाजार से हुई, जहां से सभी गौ भक्त

संकीर्तन करते हुए और शंखनाद के साथ एकत्रित हुए। इसके बाद हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को प्रतीकात्मक रूप से अश्व की पीठ पर रखकर जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर संत श्री सीताराम जी एवं नंदी महाराज के सानिध्य में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा। देलवाड़ा नगर सहित तहसील की विभिन्न

ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में गौ भक्त इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं: भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, ताकि देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव या राष्ट्र धरोहर जैसे सम्मानित दर्जे से नवाजने की मांग।गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने और “केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय”

के गठन की मांग।गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के साथ पंचगव्य उत्पादों के निर्माण व विपणन को प्रोत्साहन देने की मांग। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो सेवक, गो पालक और गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Suresh Bagora
    1
    Post by Suresh Bagora
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के बम्बोरा के निकट बोरी गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को निशाना बनाया। बदमाश ने नकली एयर गन दिखाकर बुजुर्ग के गले से ढाई तोला सोने की चेन (मादलिया) और उनकी पत्नी के गले से दो तोला सोने की जव डोडी तोड़ ली। हालांकि, बुजुर्ग की बहादुरी के कारण बदमाश अपनी नकली गन मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ​सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बोरी निवासी अमरचंद पुत्र भूरीलाल जैन अपनी पत्नी कजोड़ी बाई के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित खेत पर बैठे थे।इस दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और अचानक उन पर गन तान दी। हथियार देख दंपत्ति सहम गए।
    1
    उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के बम्बोरा के निकट बोरी गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को निशाना बनाया। बदमाश ने नकली एयर गन दिखाकर बुजुर्ग के गले से ढाई तोला सोने की चेन (मादलिया) और उनकी पत्नी के गले से दो तोला सोने की जव डोडी तोड़ ली। हालांकि, बुजुर्ग की बहादुरी के कारण बदमाश अपनी नकली गन मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ​सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बोरी निवासी अमरचंद पुत्र भूरीलाल जैन अपनी पत्नी कजोड़ी बाई के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित खेत पर बैठे थे।इस दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और अचानक उन पर गन तान दी। हथियार देख दंपत्ति सहम गए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • माननीय सांसद दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया* *दक्षिण भारत एवं जोधपुर तक यात्रियों को मिली सीधी रेल सुविधा* कोटा। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20481/20482 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया गया है। आज माननीय सांसद (झालावाड़-बारां) दुष्यंत सिंह ने बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में माननीय विधायक (बारां-अटरू) राधेश्याम बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री धीरज गुप्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेल अधिकारियों एवं यात्रियों में हमसफर एक्सप्रेस के इस नए ठहराव को लेकर हर्ष का वातावरण रहा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस के बारां ठहराव का विवरण निम्नानुसार है — गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53 बजे पहुँचकर 19.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08 बजे पहुँचकर 02.10 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इस ठहराव से बारां क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत (तिरुचिरापल्ली) एवं जोधपुर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध रहेगी
    1
    माननीय सांसद  दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया*
*दक्षिण भारत एवं जोधपुर तक यात्रियों को मिली सीधी रेल सुविधा*
कोटा। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20481/20482 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया गया है। 
आज  माननीय सांसद (झालावाड़-बारां)  दुष्यंत सिंह ने बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक (बारां-अटरू)  राधेश्याम बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक  अनिल कालरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन सहित अन्य  वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री धीरज गुप्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेल अधिकारियों एवं यात्रियों में हमसफर एक्सप्रेस के इस नए ठहराव को लेकर हर्ष का वातावरण रहा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस के बारां ठहराव का विवरण निम्नानुसार है —
गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53 बजे पहुँचकर 19.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08 बजे पहुँचकर 02.10 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव से बारां क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत 
(तिरुचिरापल्ली) एवं जोधपुर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध रहेगी
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Rashmi, Chittorgarh•
    20 hrs ago
  • Post by नरेश कुमार सिरवी
    1
    Post by नरेश कुमार सिरवी
    user_नरेश कुमार सिरवी
    नरेश कुमार सिरवी
    Local News Reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बाली उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को 'गौ सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों, संतों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और 'गौ सम्मान दिवस' को मान्यता देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में लगभग 20 हजार लोगों के हस्ताक्षर शामिल थे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर संत श्री संतोष दास उर्फ छोटूराम महाराज (दातीवाड़ा) संत श्री सुरेंद्रनाथ (सादड़ा), संत श्री दशरथ दास महाराज (भादरास), भोजापी गणेश जी (फालनागांव) और संत श्री शिवराम दास महाराज (सुमेरपुर) ने भी गौ संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन तहसील प्रचारक सूजाराम चौधरी (खुडाला), महेंद्र सिंह (गुडिया) और मदन सिंह (खुडाला) ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कैलाश राजपुरोहित, खुशाल गहलोत, हितेश माली सहित कई समाजसेवियों और संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
    1
    बाली उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को 'गौ सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों, संतों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और 'गौ सम्मान दिवस' को मान्यता देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में लगभग 20 हजार लोगों के हस्ताक्षर शामिल थे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर संत श्री संतोष दास उर्फ छोटूराम महाराज (दातीवाड़ा) संत श्री सुरेंद्रनाथ (सादड़ा), संत श्री दशरथ दास महाराज (भादरास), भोजापी गणेश जी (फालनागांव) और संत श्री शिवराम दास महाराज (सुमेरपुर) ने भी गौ संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संयोजन तहसील प्रचारक सूजाराम चौधरी (खुडाला), महेंद्र सिंह (गुडिया) और मदन सिंह (खुडाला) ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कैलाश राजपुरोहित, खुशाल गहलोत, हितेश माली सहित कई समाजसेवियों और संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी का जन्मदिन उत्साह से मनाया, गौ सेवा, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर के हुए आयोजन, कार्यकर्ताओं ने माला और ईकलाई पहनाकर भी जन्मदिन की शुभकामनाएं, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी के जन्मदिन के मौके पर आज राजसमंद के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखा गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में कई आयोजन किए गए। सुबह गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ हवन कर विधायक के लंबे उम्र की कामना की गई। इसके बाद पीपली गांव में तुला दान एवं मिठाई वितरण हुआ। इसके ठीक बाद विधायक टीम के साथ द्वारकेश गौशाला पहुंची और गौ पूजन कर गोवंश की सेवा की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से विधायक ने पास में एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से संवाद किया और उन्हें मिठाई खिलाई। दोपहर में प्रज्ञा बिहार में एक मेडिकल कैंप एवं शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। सभी स्थानों पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईकलाई और माला पहनकर उनका मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार बताया और उन्हें हर कदम पर हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। बाईट - दीप्ती माहेश्वरी ( विधायक, राजसमंद ) नीली साड़ी पहने हुए
    4
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी का जन्मदिन उत्साह से मनाया,
गौ सेवा, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर के हुए आयोजन,
कार्यकर्ताओं ने माला और ईकलाई पहनाकर भी जन्मदिन की शुभकामनाएं,
राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी के जन्मदिन के मौके पर आज राजसमंद के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखा गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में कई आयोजन किए गए। सुबह गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ हवन कर विधायक के लंबे उम्र की कामना की गई। इसके बाद पीपली गांव में तुला दान एवं मिठाई वितरण हुआ। इसके ठीक बाद विधायक टीम के साथ द्वारकेश गौशाला पहुंची और गौ पूजन कर गोवंश की सेवा की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर  सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से विधायक ने पास में एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से संवाद किया और उन्हें मिठाई खिलाई। दोपहर में प्रज्ञा बिहार में एक मेडिकल कैंप एवं शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। सभी स्थानों पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईकलाई और माला पहनकर उनका मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार बताया और उन्हें हर कदम पर हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
बाईट - दीप्ती माहेश्वरी (  विधायक, राजसमंद ) नीली साड़ी पहने हुए
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by नरेश कुमार सिरवी
    1
    Post by नरेश कुमार सिरवी
    user_नरेश कुमार सिरवी
    नरेश कुमार सिरवी
    Local News Reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नीमच में अच्छी बरसात होने के आज के रुझान आ रहे हैं,,,, संभावना है कि निंबाहेड़ा में भी थोड़ी अच्छी बरसात की राहत बरस जाए यहां के अभी के मौसम के मिजाज को देखते हुए
    1
    नीमच में अच्छी बरसात होने के आज के रुझान आ रहे हैं,,,, संभावना है कि निंबाहेड़ा में भी थोड़ी अच्छी बरसात की राहत बरस जाए यहां के अभी के मौसम के मिजाज को देखते हुए
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.