Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ सम्मान आवाहन रैली, प्रार्थना पत्र देने हेतु शुभारंभ, राजेंद्र मार्ग विद्यालय से जिला कलेक्टरी भीलवाड़ा की! झलकियां:-
Jalampura AC morcha adhyaks D.
गौ सम्मान आवाहन रैली, प्रार्थना पत्र देने हेतु शुभारंभ, राजेंद्र मार्ग विद्यालय से जिला कलेक्टरी भीलवाड़ा की! झलकियां:-
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by दिनेश चौहान पत्रकार, (गंगापुर) जिला भीलवाड़ा1
- Post by Dev karan Mali1
- माननीय सांसद दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया* *दक्षिण भारत एवं जोधपुर तक यात्रियों को मिली सीधी रेल सुविधा* कोटा। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20481/20482 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया गया है। आज माननीय सांसद (झालावाड़-बारां) दुष्यंत सिंह ने बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में माननीय विधायक (बारां-अटरू) राधेश्याम बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री धीरज गुप्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेल अधिकारियों एवं यात्रियों में हमसफर एक्सप्रेस के इस नए ठहराव को लेकर हर्ष का वातावरण रहा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस के बारां ठहराव का विवरण निम्नानुसार है — गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53 बजे पहुँचकर 19.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08 बजे पहुँचकर 02.10 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इस ठहराव से बारां क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत (तिरुचिरापल्ली) एवं जोधपुर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध रहेगी1
- सरवाड़: खाद-बीज विक्रेताओं ने बंद रखे प्रतिष्ठान, उपखंड कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन सरवाड़ शहर के खाद-बीज विक्रेताओं ने सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय कृषि संगठन तथा राजस्थान कृषि आदान संगठन के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में स्थानीय विक्रेताओं ने एक दिवसीय बंद रखा। इस दौरान विक्रेताओं ने बताया कि हड़ताल का उद्देश्य कृषि व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलताओं को कम करने और विभागीय कार्यप्रणाली को सरल बनाने की मांग उठाना है। उन्होंने किसानों और विक्रेताओं दोनों से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। विक्रेताओं ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश कुमार सोनी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिल कुमार लड्डा, सुखलाल जाट, कैलाश धाकड़, लक्ष्मण खारोल, राजेंद्र गौतम, मुकेश कुम्हार, भागचंद, बलवीर सिंह गौतम, हुकमचंद, अशोक धुपड़, इलियास खान, राधेश्याम धाकड़ सहित बड़ी संख्या में खाद-बीज विक्रेता मौजूद रहे।1
- राजसमंद जिले के देलवाड़ा नगर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चारभुजा जी मंदिर, सदर बाजार से हुई, जहां से सभी गौ भक्त संकीर्तन करते हुए और शंखनाद के साथ एकत्रित हुए। इसके बाद हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को प्रतीकात्मक रूप से अश्व की पीठ पर रखकर जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर संत श्री सीताराम जी एवं नंदी महाराज के सानिध्य में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा। देलवाड़ा नगर सहित तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में गौ भक्त इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं: भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, ताकि देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव या राष्ट्र धरोहर जैसे सम्मानित दर्जे से नवाजने की मांग।गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने और “केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय” के गठन की मांग।गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के साथ पंचगव्य उत्पादों के निर्माण व विपणन को प्रोत्साहन देने की मांग। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो सेवक, गो पालक और गौ प्रेमी उपस्थित रहे।4
- अजमेर में गौ रक्षकों का प्रदर्शन, गौहत्या रोक के लिए कानून बनाने की मांग1
- भीलवाड़ा = संकटमोचन हनुमान मंदिर के पूज्य महन्त बाबूगिरी महाराज के महामंडलेश्वर बनने, श्री शिव महापुराण कथा का एतिहासिक सफल आयोजन होने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के समर्थन में चल रहे अभियान के उपलक्ष्य में मां भारती ग्रुप द्वारा सोमवार शाम निःशुल्क पानी की टंकिया एवं गौ ग्रास पात्र का वितरण किया गया। महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज के सानिध्य एवं संगठन की अध्यक्ष अलका जोशी की अध्यक्षता में संकटमोचन हनुमान मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में संगठन द्वारा 105 पानी की सीमेंटड टंकिया एवं 25 गौ ग्र्रास पात्र का वितरण किया गया। पानी की टंकी एवं गौ ग्रास पात्र पाने के लिए जीव दया प्रेमी वहां पहुंचे थे। संगठन की अध्यक्ष अलका जोशी ने बताया कि पानी की टंकिया घरों के बाहर छायादार स्थान पर रखी जाएगी ताकि प्यासे पशु उनसे अपनी प्यास बुझा सके। इसी तरह गौग्रास पात्र के माध्यम से गौवंश की सेवा हो सकेगी। पानी की टंकी लेने वाले लोगों को संकल्प कराया गया कि वह इनमें नियमित पानी भरेंगे ताकि गर्मी में प्यासे पशु अपनी प्यास बुझा सके। महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए इस तरह की पहल को जीव दया की भावना से ओतप्रोत बताया। इस अवसर पर समाजसेवी रजनीकांत आचार्य, जगदीश वैष्णव, कैलाश नुवाल, हनुमान अग्रवाल, गोपीचंद पाटोदिया, रमेश बंसल, राजेश कुदाल, रोहित गगरानी, ओमप्रकाश लड्ढा, राजेश सोनी, संजयप्रताप सिंह, कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाश जैन मां भारती ग्रुप की मंजू तंबोली, छनना तंबोली, बिंदाबली, उषा सक्सेना, संतोष नुवाल, विमला वैष्णव आदि ने मौजूद रहकर वितरण कार्य में सहयोग किया।1