logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ: बेतिया पुलिस ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान बिहार पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी 2026) के अवसर पर बेतिया पुलिस ने पहले दिन स्वच्छता अभियान चलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। पुलिस केंद्र, कार्यालयों और सभी थानों में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर साफ-सफाई की। बेतिया पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देना भी है। 👉 ऐसे ही स्थानीय और प्रशासनिक खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

2 hrs ago
user_Neeraj kumar mishra
Neeraj kumar mishra
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ: बेतिया पुलिस ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान बिहार पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी 2026) के अवसर पर बेतिया पुलिस ने पहले दिन स्वच्छता अभियान चलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। पुलिस केंद्र, कार्यालयों और सभी थानों में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर साफ-सफाई की। बेतिया पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देना भी है। 👉 ऐसे ही स्थानीय और प्रशासनिक खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी 2026) के अवसर पर बेतिया पुलिस ने पहले दिन स्वच्छता अभियान चलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। पुलिस केंद्र, कार्यालयों और सभी थानों में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर साफ-सफाई की। बेतिया पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देना भी है। 👉 ऐसे ही स्थानीय और प्रशासनिक खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।
    1
    बिहार पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी 2026) के अवसर पर बेतिया पुलिस ने पहले दिन स्वच्छता अभियान चलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। पुलिस केंद्र, कार्यालयों और सभी थानों में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर साफ-सफाई की।
बेतिया पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देना भी है।
👉 ऐसे ही स्थानीय और प्रशासनिक खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी। जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    3
    मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी।
जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की  कार्रवाई जारी है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Astrologer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • बैरिया स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे किसान सलाहकार समिति की आत्मा योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान किसान प्रशिक्षण, बीज वितरण, फॉर्म रजिस्ट्रेशन तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। आत्मा योजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक अनूप राजा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्य नरेश प्रसाद ने यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उर्वरक विक्रेता 400 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहे हैं। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर रवि दुबे, संजय प्रसाद, राजबली कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    बैरिया स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे किसान सलाहकार समिति की आत्मा योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान किसान प्रशिक्षण, बीज वितरण, फॉर्म रजिस्ट्रेशन तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। आत्मा योजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक अनूप राजा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्य नरेश प्रसाद ने यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उर्वरक विक्रेता 400 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहे हैं। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर रवि दुबे, संजय प्रसाद, राजबली कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • नौतन में फिर से एक बार चोरों का आतंक, तला तोड़ कर एवं सटर उठाकर लाखों की चोरी।
    1
    नौतन में फिर से एक बार चोरों का आतंक, तला तोड़ कर एवं सटर उठाकर लाखों की चोरी।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सुगौली में हुआ हिन्दू सम्मेलन,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। जात-पात छोड़ एकजुट होने का दिया गया संदेश।
    1
    सुगौली में हुआ हिन्दू सम्मेलन,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। जात-पात छोड़ एकजुट होने का दिया गया संदेश।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    पत्रकार सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसकी सशक्त और प्रेरक शुरुआत आज बेतिया पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ की गई। पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन बेतिया पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी पुलिस अग्रणी भूमिका निभाती है। इस व्यापक स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस केंद्र बेतिया, पुलिस कार्यालय बेतिया तथा जिला अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना अध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों में साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यालय परिसर की सफाई, रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थित देखरेख, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और कार्यस्थल को बेहतर व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली आदत है। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आमजन के बीच सकारात्मक छवि भी स्थापित करता है। पुलिस सप्ताह का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना है। इसी कड़ी में आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे, ताकि पुलिस और समाज के बीच की दूरी और कम हो सके। बेतिया पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से एक मजबूत संदेश दिया गया है कि जब पुलिस आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाती है, तो समाज भी प्रेरित होता है। बिहार पुलिस सप्ताह के इस आरंभ ने पूरे जिले में सकारात्मक ऊर्जा और जनसहभागिता का वातावरण तैयार कर दिया है।
    1
    बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसकी सशक्त और प्रेरक शुरुआत आज बेतिया पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ की गई। पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन बेतिया पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी पुलिस अग्रणी भूमिका निभाती है।
इस व्यापक स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस केंद्र बेतिया, पुलिस कार्यालय बेतिया तथा जिला अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना अध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों में साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यालय परिसर की सफाई, रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थित देखरेख, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और कार्यस्थल को बेहतर व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली आदत है।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आमजन के बीच सकारात्मक छवि भी स्थापित करता है। पुलिस सप्ताह का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना है। इसी कड़ी में आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे, ताकि पुलिस और समाज के बीच की दूरी और कम हो सके।
बेतिया पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से एक मजबूत संदेश दिया गया है कि जब पुलिस आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाती है, तो समाज भी प्रेरित होता है। बिहार पुलिस सप्ताह के इस आरंभ ने पूरे जिले में सकारात्मक ऊर्जा और जनसहभागिता का वातावरण तैयार कर दिया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड के जौकटिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार पटेल को अध्यक्ष तथा व्यास पटेल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं उपाध्यक्ष व्यास पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रखंड में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी ने एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी अरसद अली,सत्यनारायण ठाकुर, दूधनाथ सिंह, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, नागेंद्र पांडे, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मनोज पटेल, मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह, निक्कू पटेल, रवि भूषण पटेल समिति सदस्य राजकुमार चौधरी ,प्रमोद सिंह, राजू कुमार ,विकास कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
    3
    मझौलिया प्रखंड के जौकटिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार पटेल को अध्यक्ष तथा व्यास पटेल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।
वहीं उपाध्यक्ष व्यास पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रखंड में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी ने एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी अरसद अली,सत्यनारायण ठाकुर, दूधनाथ सिंह, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, नागेंद्र पांडे, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मनोज पटेल, मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह, निक्कू पटेल, रवि भूषण पटेल समिति सदस्य राजकुमार चौधरी ,प्रमोद सिंह, राजू कुमार ,विकास कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Astrologer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.