logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांधी नगर वार्ड में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के गांधी नगर वार्ड में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि राजू नाम के व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गांधी नगर वार्ड में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के गांधी नगर वार्ड में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि राजू नाम के व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #जालौन ♦जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 28 जुलाई को हुई करीब 82 हजार रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा। #जालौन ♦जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 28 जुलाई को हुई करीब 82 हजार रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा। ♦शादी समारोह के दौरान शातिर चोरों ने 82 हजार रुपये पर हाथ साफ किया था। ♦मामले में करीब 5 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ♦गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये नकद बरामद। ♦आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। ♦अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने मामले का खुलासा किया। ♦शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ♦पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपी टप्पेबाज गैंग से जुड़े हैं। ♦तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है l
    2
    #जालौन

♦जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 28 जुलाई को हुई करीब 82 हजार रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा।
#जालौन
♦जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 28 जुलाई को हुई करीब 82 हजार रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा।
♦शादी समारोह के दौरान शातिर चोरों ने 82 हजार रुपये पर हाथ साफ किया था।
♦मामले में करीब 5 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
♦गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये नकद बरामद।
♦आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।
♦अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने मामले का खुलासा किया।
♦शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
♦पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपी टप्पेबाज गैंग से जुड़े हैं।
♦तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है l
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🎤शिवमय हो गयी ब्रज नगरी,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मन्दिर🖥️ 🌺श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की करी कामना*l मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। शहर के प्राचीन श्री रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गलतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। सावन के पहले सोमवार पर ब्रजवासियों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन शहर का वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा और हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    2
    🎤शिवमय हो गयी ब्रज नगरी,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मन्दिर🖥️
🌺श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की करी कामना*l
मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे।
शहर के प्राचीन श्री रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गलतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल की कामना की।
मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
सावन के पहले सोमवार पर ब्रजवासियों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन शहर का वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा और हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से  रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है। ​ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    1
    ​सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है।
​ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन : सड़क नहीं पानी नहीं! आटा गांव के लोग कलेक्ट्रेट में फूटे, DM को दी चेतावनी!! सड़क और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन खबर जालौन से है, जहां ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हालात इस कदर खराब हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई और गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क, जलभराव एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाइट- विनय चौरसिया, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बाइट- ग्रामीण
    1
    जालौन : सड़क नहीं पानी नहीं! आटा गांव के लोग कलेक्ट्रेट में फूटे, DM को दी चेतावनी!!
सड़क और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
खबर जालौन से है, जहां ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं।
बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हालात इस कदर खराब हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई और गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया।
इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क, जलभराव एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बाइट- विनय चौरसिया, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
बाइट- ग्रामीण
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🎤सावन के प्रथम सोमवार पर Dm और Sp ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा🖥️ 🌿व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग,CCTV, स्वच्छता,पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश,साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना जनपद जालौन, सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    2
    🎤सावन के प्रथम सोमवार पर Dm और Sp ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा🖥️
🌿व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग,CCTV, स्वच्छता,पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश,साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना
जनपद जालौन,
सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें।
निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की। घटना कथित रूप से वायरल है ,,
    1
    यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की।
घटना कथित रूप से वायरल है ,,
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.