जालौन : सड़क नहीं पानी नहीं! आटा गांव के लोग कलेक्ट्रेट में फूटे, DM को दी चेतावनी!! सड़क और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन खबर जालौन से है, जहां ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हालात इस कदर खराब हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई और गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क, जलभराव एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाइट- विनय चौरसिया, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बाइट- ग्रामीण
जालौन : सड़क नहीं पानी नहीं! आटा गांव के लोग कलेक्ट्रेट में फूटे, DM को दी चेतावनी!! सड़क और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन खबर जालौन से है, जहां ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हालात इस कदर खराब हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई और गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क, जलभराव एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाइट- विनय चौरसिया, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बाइट- ग्रामीण
- जालौन : सड़क नहीं पानी नहीं! आटा गांव के लोग कलेक्ट्रेट में फूटे, DM को दी चेतावनी!! सड़क और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन खबर जालौन से है, जहां ग्राम आटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हालात इस कदर खराब हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई और गांव को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क, जलभराव एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाइट- विनय चौरसिया, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बाइट- ग्रामीण1
- 🎤सावन के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक देवकली मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़🖥️ 🌿इस मंदिर में स्थापित शिव लिंग का प्रति बर्ष जौ के बराबर बढ़ता है आकार ऐंकर - आज सावन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और सावन का प्रथम सोमबार है। सावन के प्रथम सोमवार पर औरैया के ऐतिहासिक देवकली मंदिर में सुबह 4 बजे से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से साधक की शीघ्र ही मनोकामना पूर्ण होती है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने शिव को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए सावन मास में ही आराधना की थी और भगवान भोलेनाथ को वर के रूप में पाया था। यही बजह है कि सावन में शिव आराधना, उपासना के साथ ही शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, के साथ पवित्र नदियों का जल भगवान भोलेनाथ को चढ़ाते है और अपनी मनोकामना की भगवान भोले नाथ से कामना करते है। औरैया के ऐतिहासिक देवकली मंदिर में कई प्रदेशों से श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व कांवर चढ़ाने के लिए आते है। ऐसी मान्यता है कि देवकली मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ से मांगी गई मुराद अवश्य ही पूरी होती है। यहाँ सावन के सोमवार के साथ ही शिवरात्रि पर भी लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने व कांवर चढ़ाने को बड़ी दूर- दूर से आते है। इस मंदिर में स्थापित शिव लिंग प्रति बर्ष जौ के बराबर बढ़ता भी है। औरैया के देवकली मंदिर में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक इंतजामात किये गए है। जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही रूट डाइवर्जन, एम्बुलेंस, खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर व रास्ते मे पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर में कांवर व डाक कांवर चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को दूसरे द्वार से प्रवेश कराया जा रहा है तो वही महिला व पुरूष अपनी- अपनी लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर दर्शन पूजन कर रहे है। इतना की नही यमुना नदी से जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को द्रष्टगति रखते हुये यमुना नदी पर गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। रिपोर्ट : जनपद औरैया से soni news के लिये रामजी व्यास औरैया2
- 3 से 4 घंटे ही मिल रही बिजली, सूखने लगीं धान और तिल की फसलें ककहरा और बिनौरा के किसानों का आरोप—जेई बना रहे ओवरलोड का बहाना, कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगाई गुहार उरई। भीषण गर्मी और फसलों को पानी की सख्त जरूरत के बीच जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है। जालौन जिले के ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव में पिछले एक सप्ताह से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में महज 3 से 4 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। सोमवार को आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अनवरत बिजली आपूर्ति की मांग की। जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में किसानों ने बिजली विभाग के क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (J.E.) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे आपूर्ति में सुधार के लिए जेई से शिकायत करते हैं, तो वे ओवरलोड का बहाना बनाकर ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव की ही बिजली कटवा देते हैं। किसान रामपाल सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि कृषि फीडर औता (नंबर-2) से औता, हजरतपुर, जगतपुरा-बुजुर्ग और सिहारी दाऊदपुर गांव भी जुड़े हुए हैं। आरोप है कि इन गांवों के 10 से 15 किसानों को नियम विरुद्ध ग्रामीण फीडर से जोड़कर लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जबकि ककहरा और बिनौरा के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। बिजली की बेतरतीब कटौती से किसान बेहद परेशान हैं। इस समय खेतों में धान, उर्द, तिल, मूंग और ज्वार की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। नलकूप न चलने के कारण सिंचाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांवों के नलकूपों को रोजाना कम से कम 10 से 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही औता कृषि फीडर के जिन उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से चलाया जा रहा है, उन्हें तुरंत अलग करके वापस कृषि फीडर से जोड़ा जाए ताकि लोड संतुलित रहे और सभी को समान रूप से बिजली मिल सके।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण पाल सिंह, रामपाल सिंह, आशीष, संजय कुमार, अजीत सिंह, ब्रजकिशोर, रामकुमार, सुनील कुमार, कुलदीप, भारत, अभय प्रताप, अमन तिवारी, जितेन्द्र सिंह, ललिता प्रसाद, प्रवीन कुमार, शिवबहादुर, शूरनारायण, सोहनलाल, जयेन्द्र सिंह व अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा देशभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह अभियान भारत की विविधता में एकता, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता1
- नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला उड़ाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व दो बाइक बरामद जालौन। नगर के एक व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की वारदात का कोतवाली जालौन पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर ही निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने की घटना के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यापारी के यहां कार्यरत नौकर सजल फरीदी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 80 हजार रुपये की पूरी धनराशि, बजाज प्लेटिना (UP 92 AJ 1520) तथा होंडा शाइन (UP 92 R9807) मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाशिल पुत्र नाजिम, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी, सुफियान उर्फ लकी पुत्र अनसार, फरहान पुत्र नौशाद तथा शानू पुत्र अकील अली निवासी जालौन नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वाशिल सहित कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।1
- जालौन जालौन में व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच चोरों को किया गिरफ्तार, जालौन में व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की घटना में इस्तेमाल दो बाइकें चोरों से हुई बरामद, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 हजार कैश भी पुलिस ने किया बरामद, जालौन कोतवाली पुलिस एवं स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई। बाइट- ईशान सोनी-- ASP जालौन4