logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केएसआर महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा को लेकर एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की अलाइनमेंट में बदलाव कर महाविद्यालय को बचाने की मांग समस्तीपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरायरंजन इकाई की ओर से गुरुवार को केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय, सरायरंजन के अस्तित्व की रक्षा की मांग को लेकर सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रस्तावित पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की अलाइनमेंट से महाविद्यालय के सामने उत्पन्न संकट के समाधान की मांग को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व एबीवीपी सरायरंजन नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार ने किया। महायज्ञ में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सरकार, एनएचएआई तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की, ताकि जनहित में न्यायपूर्ण निर्णय लेते हुए महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा है। सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ इस मामले पर विचार कर महाविद्यालय को सुरक्षित रखने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि एबीवीपी पिछले तीन महीनों से लगातार इस गंभीर मुद्दे को उठा रही है। विभिन्न आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है। जब तक महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा को लेकर उचित समाधान नहीं होता, परिषद लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन विकास की योजनाएं ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसी शिक्षण संस्थान और उससे जुड़े विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो। प्रशासन को सभी पक्षों से संवाद कर वैकल्पिक और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि महाविद्यालय सुरक्षित रहे और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय महज एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और स्थानीय समाज की शैक्षणिक पहचान से जुड़ा संस्थान है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मौके पर अंशु श्रीवास्तव, जुशी कुमारी, शिवानी, पप्पू साह, किशोर शाह, उमेश झा, राहुल झा, दिनेश झा, विजय झा, भरत झा, फूलदेव, शुभम कुमार, अमन कुमार झा, निक्कू आर्य, अनुराग कुमार, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, आनंद चौधरी, सोनू झा, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, हिमांशु कुमार यादव, शुभम राज, राम बाबू महतो, करण, रूपेश, आदित्य, आर्यन, रजनीश, अमित कुमार, रौनक कुमार, अंकित, अमर कुमार, आयुष कुमार, धीरज कुमार, कृष्ण यादव, अंशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1 hr ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago
cc5486be-04de-43d2-a9bd-6185819df3cf

केएसआर महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा को लेकर एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की अलाइनमेंट में बदलाव कर महाविद्यालय को बचाने की मांग समस्तीपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरायरंजन इकाई की ओर से गुरुवार को केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय, सरायरंजन के अस्तित्व की रक्षा की मांग को लेकर सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रस्तावित पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की अलाइनमेंट से महाविद्यालय के सामने उत्पन्न संकट के समाधान की मांग को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व एबीवीपी सरायरंजन नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार ने किया। महायज्ञ में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सरकार, एनएचएआई तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए

0e37bba0-7204-486e-9134-6dd9a1c0c051

प्रार्थना की, ताकि जनहित में न्यायपूर्ण निर्णय लेते हुए महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा है। सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ इस मामले पर विचार कर महाविद्यालय को सुरक्षित रखने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि एबीवीपी पिछले तीन महीनों से लगातार इस गंभीर मुद्दे को

b0b7f794-cf14-425b-b63e-209507adf378

उठा रही है। विभिन्न आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है। जब तक महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा को लेकर उचित समाधान नहीं होता, परिषद लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन विकास की योजनाएं ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसी शिक्षण संस्थान और उससे जुड़े विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो। प्रशासन को सभी पक्षों से संवाद कर वैकल्पिक और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि महाविद्यालय सुरक्षित रहे और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय महज एक भवन नहीं,

75e7b7d3-189b-452d-9569-9096c959aa34

बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और स्थानीय समाज की शैक्षणिक पहचान से जुड़ा संस्थान है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मौके पर अंशु श्रीवास्तव, जुशी कुमारी, शिवानी, पप्पू साह, किशोर शाह, उमेश झा, राहुल झा, दिनेश झा, विजय झा, भरत झा, फूलदेव, शुभम कुमार, अमन कुमार झा, निक्कू आर्य, अनुराग कुमार, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, आनंद चौधरी, सोनू झा, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, हिमांशु कुमार यादव, शुभम राज, राम बाबू महतो, करण, रूपेश, आदित्य, आर्यन, रजनीश, अमित कुमार, रौनक कुमार, अंकित, अमर कुमार, आयुष कुमार, धीरज कुमार, कृष्ण यादव, अंशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर 2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं। कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
    1
    समस्तीपुर
2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई
समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं।
कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया।
कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    47 min ago
  • राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल" सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल"
सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Central Government Office Patori, Samastipur•
    8 hrs ago
  • पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग #दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall
    1
    पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग
पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग
#दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण
    1
    गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    22 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है
    1
    नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    1
    रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला

समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    1
    बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी । खोजबीन जारी। जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है। जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है। बाईक पीड़ित का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे। उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ। इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।
    1
    मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी ।
खोजबीन जारी।
जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है।
जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। 
पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है।
बाईक पीड़ित का पहचान 
पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है।
इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे।
उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ।
इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है।
काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.