मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी । खोजबीन जारी। जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है। जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है। बाईक पीड़ित का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे। उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ। इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।
मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी । खोजबीन जारी। जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है। जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है। बाईक पीड़ित का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे। उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ। इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।
- संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अंचलाधिकारी बिदुपुर ने किया सभी घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश1
- समस्तीपुर: 80 वर्षीय वृद्ध पर गला घोंटने और हँसुआ से हमला, गोली मारने की धमकी का आरोप समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के समना गांव में 80 वर्षीय बच्चा झा ने दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास और हँसुआ से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 25 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे शम्भू राय और बुच्ची राय उसके घर पहुंचे और विवाद के दौरान रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया तथा हँसुआ से हमला कर हाथ में चोट पहुंचाई। आरोप है कि दोनों ने बच्चा झा और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर उनके पुत्र विपिन झा और भतीजे राम भूषण झा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई और पुलिस के निर्देश पर पीड़ित का खानपुर CHC में इलाज कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।1
- बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी1
- एनटीपीसी के समीप हाईवे और चारपहिया वाहन से बचने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, छह सवारों में तीन घायल; पैरों में गंभीर चोट, फ्रैक्चर की आशंका1
- पटोरी नगर परिषद की बैठक संपन्न, बैठक में नल जल, रौशनी, नाला निर्माण आदि मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा । कई मुद्दों पर सर्वसम्मति से लिय गए निर्णय। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद की बैठक नगर अध्यक्षा प्रियंका सुमन की अध्यक्षता एवं ईओ अजय कुमार के सफल संचालन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया | बैठक में नल जल योजना, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण आदि पर विचार विमर्श किया गया | बैठक के दौरान नगर अध्यक्षा श्रीमति सुमन ने वार्ड पार्षदों को जानकारी दी कि क्षेत्र से नल जल को लेकर आ रही लगातार शिकायत के मद्धेनजर क्षेत्र के सभी नल जल से जुड़े नलकूपों को नगर परिषद के अधीन हस्तानांतरण हेतु पीएचईडी विभाग को पत्राचार किया गया है वही नाला निर्माण को लेकर मिल रही शिकायत के मद्देनजर अब परिषद क्षेत्र के सभी नालों को मास्टर प्लान के तहत निर्माण कराए जान पर सहमति जताई गई है, ताकि अगले चरण में मास्टर प्लान के तहत नालों का निर्माण कराया जा सके। इस दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर अध्यक्षा को कई वार्डों में बंद पड़े कई स्ट्रीट लाइटों पर ध्यानाकर्षित कराते हुए जल्द निराकरण करने की बात कही। वहीं इन समस्याओं पर अध्यक्षा श्रीमति सुमन ने रौशनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु अतिरिक्त मानव बल लगाकर शीघ्र ही रौशनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की बात कही , साथ ही कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के बारे मैं भी जानकारी साझा कि। उक्त बैठक में नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी उर्फ राजू चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राम शंकर राय, नगर परिषदकर्मी निशांत कुमार, वार्ड पार्षद कोमल कुमारी, सुलेखा देवी, कसिया देवी, गौतम कुमार, हीरा साह, केशव कुमार उर्फ गोपाल कुमार, दीपक कुमार, राजकिशोर शर्मा, संजू राय, सीता देवी आदि मौजूद थे |1
- *महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रतिवाद मार्च, प्रधानमंत्री का पूतला दहन*1
- गंगा किनारे झाड़ी में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम, पुलिस ने उपकरण किए बरामद पटना के फतुहा से बड़ी खबर है, जहां नदी थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मौनियां घाट के सामने गंगा नदी के टापूनुमा इलाके में झाड़ी के अंदर अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन से चार लोग नाव के जरिए फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित बैरल, बॉडी, ट्रिगर, हैमर, ग्रिप, लोहे के औजार, ड्रिल मशीन समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कई सामान बरामद किया। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- ससुराल में पंखा बनाते समय करंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव में दुखद हादसा सामने आया है, जहां अपने ससुराल आए एक रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोहर चौधरी के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत थे। मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर चौधरी अपने ससुराल बहरामा गांव आए हुए थे। घर में पंखा खराब होने के कारण वह उसे खुद ही ठीक कर लगाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वह पेशे से कोई पंखा मिस्त्री या पेशेवर बिजली मैकेनिक नहीं थे, लेकिन घर वह इसे खुद ही ठीक लगनै लगे। इसी दौरान अचानक वह 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह असंतुलित होकर जोर से फर्श पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से जिस जगह वह गिरे, वहां फर्श पर पानी फैला हुआ था। पानी में करंट का असर फैलने और शरीर में तेज झटका लगने के कारण वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी, तो वह वहीं अचेत अवस्था में पड़े थे। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर बेड पर लेटाया। परिजनों ने उनके शरीर पर राख से मालिश करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भतीजे सिद्धार्थ चौधरी दौड़ते हुए घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनोहर चौधरी बेड पर बेसुध पड़े हैं और लोग राख से उनकी मालिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिद्धार्थ उन्हें तुरंत नजदीकी एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर की घटना; घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा आरोप है कि घटना से आहत होकर छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाशिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा के फरार होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की। इस मामले में जेडीयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई। बताया गया है कि विशाल कुमार की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। गंभीर आरोप होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।1