ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।

- सड़क बनी मुसीबत, झाड़ियां बनी आफत: नवागरा मार्ग पर हर सफर जोखिम भरा धंबोला जीएसएस से नवागरा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियां फैलकर मार्ग तक पहुंच गई हैं, जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी बाधा बन रही हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को एक-दूसरे को रास्ता देने में मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजाना नवागरा सहित आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।3
- उदयपुर पहुंचे राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग1
- एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।1
- निगम को मिली 1500 बीघा जमीन प्रशासन ने ट्रस्फर की निगम शामिल पंचायत की जमीन उदयपुर लम्बे समय से पेरा फेरी संघर्ष समिति क्षेत्र में पट्टों के लिए संघर्षरत रहीं है। प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए। कुछ जमीनें निगम और पंचायतों को ट्रस्फर की अब स्थानीय निकाय आम जनता को पट्टे जारी कर सकेंगे। संघर्ष समिति की मांग है। जो जहां बसा हुआ है वहां से उसे हटाया नहीं जावे और अपने आशियाने का मौलिक अधिकार पट्टे के रूप में प्रदान करे1
- बारिस बहुत दिन बाद आज बारिश आने से गर्मी और उम्स बड़ा वातावरण से छुटकारा मिला आज कोजरा गांव में जमाजम बारिश की धमाकेदार एंट्री हो गई है गर्मी और उमस से थोड़ा बहुत छुटकारा मिला है और किसानों के लिए भी अपनी फसलों को जीवादन मिलने की संभावना और थोड़ी बहुत बारिश आकर फिर वापस धूप खिल गई है2
- गौरी माता के आशीर्वाद संग सजी बाल विवाह की अनूठी रस्म, नन्हीं बालिकाओं ने निकाला वर्गोंडा धंबोला। क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ गौरी व्रत का आयोजन किया। व्रत की परंपरा के तहत बालिकाओं ने सजे-धजे वर्गोंडा (वरघोड़ा) के साथ दूल्हा-दुल्हन की बारात निकाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न करवाईं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी बालिकाएं सिर पर गौर माता की प्रतिमा लेकर गीत गाती हुई गांव की गलियों से निकलीं। पूरे मार्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। इसके बाद छोटी छोटी बालिकाओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप मे विधिवत पूजन कर विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। गौरी व्रत के दौरान बालिकाएं माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर उत्तम जीवनसाथी, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। यह लोक परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। आयोजन के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक उल्लास और लोक परंपराओं से सराबोर इस आयोजन ने गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना दिया।4
- एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन दक्षिण भारत के सबसे बड़े महाराणा भूपाल चिकित्सालय में वर्षों से कार्यरत ठेका कार्मिकों ने हटाए जाने के आदेश और वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया तथा प्रशासनिक अधिकारी राहुल जैन के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया1
- अवधेशानंद जी महाराज के शिष्य पीयूष महाराज की कार दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी अवधेशानंद जी महाराज के शिष्य पीयूष महाराज की कार दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी1