logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई लड़की, किया हाई वोल्टेज ड्रामा 😱 खबर जनपद देवरिया से....

2 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH PRATAP
JOURNALIST REETESH PRATAP
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई लड़की, किया हाई वोल्टेज ड्रामा 😱 खबर जनपद देवरिया से....

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं। ग्रामीणनिर्माणाधीन बरेली मथुरा 530 हाइवे पर ग्रामीण इलाकों के सम्पर्क मार्गो हेतु अण्डरपास की मांग को लेकर ग्रामीणो का धरना जारी । ग्रामीण बोले जब तक अण्डरपास नही बनते तब उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
    1
    बदायूं। ग्रामीणनिर्माणाधीन बरेली मथुरा 530 हाइवे पर ग्रामीण इलाकों के सम्पर्क मार्गो हेतु अण्डरपास की मांग को लेकर ग्रामीणो का धरना जारी । ग्रामीण बोले जब तक अण्डरपास नही बनते तब उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर बदायूं के थाना अलापुर से है। तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत, बताया जाता है मृतक सोनू राजपूत पुत्र भीमसेन ग्राम सिड़ोमाई का रहने वाला था, सोनू किसी काम से आलापुर आया था आलापुर से जाते टाइम तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने रौंदा और उस की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई,और शव को कब्जे में ले कर थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक के परिवार को सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई, परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
    1
    खबर 
बदायूं के थाना अलापुर से है। तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत, बताया जाता है मृतक सोनू राजपूत पुत्र भीमसेन ग्राम सिड़ोमाई का रहने वाला था, सोनू किसी काम से आलापुर आया था आलापुर से जाते टाइम तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने रौंदा और उस की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंच गई,और शव को कब्जे में ले कर थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक के परिवार को सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई, परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उझानी / क्षेत्र के गांव पटपरागंज में चल रही श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस पर कथा वाचक आधार चैतन्य ने राजा परीक्षित मोक्ष, श्री कृष्ण की बाल लीलाओं सुदामाचरित्र की कथा सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुदामा चरित्र सुन कर श्रद्धालु श्रोता भाव-विह्वल हो उठे। कथा व्यास आधार चैतन्य ने अपने सुप्रसिद्व अंदाज और गायन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, ध्रुव चरित्र के साथ जनकल्याणक कथाओं के माध्यम से सभी को प्रेम और भाव भक्ति का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु की भक्ति और प्रभु उन्हीं को मिलते हैं जहां प्रेम के पुष्प खिलते हैं। उन्होंने कहा कि " हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहु विधि सब संता " अर्थात हरि अनंत हैं उनकी कथा भी अनंत है सारे संत समाज प्रभु की कृपा का बखान करते और सुनते आये हैं। आधार चैतन्य नें कथा के अंतिम दिवस पर परीक्षित मोक्ष कराया। सुदामा चरित्र को अपने अंदाज में श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि मित्रता कृष्ण-सुदामा सरीखी होंनी चाहिए। द्वारिकाधीश होते हुए भी समाज के सामने भगवान ने दरिद्र ब्राह्मण बचपन के मित्र सुदामा को अपने गले लगाया सुदामा की हालत देख रोने लगे महल में सुदामा के पैरों को धोने के लिए लाये गये पानी को छुआ तक नहीं अपने आंसुओं से ही सुदामा के पग धोकर दोस्ती की मिशाल कायम की " पानी परात को हांथ छुओ नहिं नैनन के जल सों पग धोए। कथा के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान बनवारी सिंह, परीक्षित महाराज अशोक यादव,कांती देवी के अलावा रामपाल, सूबेदार सिंह, समाज सेवी सत्यवीर सिंह यादव, करन सिंह, अमर सिंह, देवानंद, नरवीर, सुंदर सिंह, पप्पू यादव, संजीव, राजीव, रुकुम पाल, वीरेश, संजय, विकास, जसवीर, ब्रजेश, हरलेश, महेंद्र सिंह, आदि तमाम भक्तों का बिशेष सहयोग रहा
    1
    उझानी / क्षेत्र के गांव पटपरागंज में चल रही श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस पर कथा वाचक आधार चैतन्य ने  राजा परीक्षित मोक्ष, श्री कृष्ण की बाल लीलाओं सुदामाचरित्र की कथा सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुदामा चरित्र सुन कर श्रद्धालु श्रोता भाव-विह्वल हो उठे। 
कथा व्यास आधार चैतन्य ने अपने  सुप्रसिद्व अंदाज और गायन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, ध्रुव चरित्र के साथ जनकल्याणक कथाओं के माध्यम से सभी को प्रेम और भाव भक्ति का संदेश दिया।  कथा व्यास ने कहा कि प्रभु की भक्ति और प्रभु उन्हीं को मिलते हैं जहां प्रेम के पुष्प खिलते हैं। उन्होंने कहा कि " हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहु विधि सब संता " अर्थात हरि अनंत हैं उनकी कथा भी अनंत है सारे संत समाज प्रभु की कृपा का बखान करते और सुनते आये हैं। 
आधार चैतन्य नें कथा के अंतिम दिवस पर परीक्षित मोक्ष कराया। सुदामा चरित्र को अपने अंदाज में श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि मित्रता कृष्ण-सुदामा सरीखी होंनी चाहिए।  द्वारिकाधीश होते हुए भी समाज के सामने भगवान ने दरिद्र ब्राह्मण बचपन के मित्र सुदामा को अपने गले लगाया सुदामा की हालत देख रोने लगे महल में सुदामा के पैरों को धोने के लिए  लाये गये पानी को छुआ तक नहीं  अपने आंसुओं से ही सुदामा के पग धोकर दोस्ती की मिशाल कायम की " पानी परात को हांथ छुओ नहिं नैनन के जल सों पग धोए। 
कथा के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान  बनवारी सिंह, परीक्षित महाराज अशोक यादव,कांती देवी के अलावा रामपाल, सूबेदार सिंह, समाज सेवी सत्यवीर सिंह यादव, करन सिंह, अमर सिंह, देवानंद, नरवीर, सुंदर सिंह, पप्पू यादव, संजीव, राजीव, रुकुम पाल, वीरेश, संजय, विकास, जसवीर, ब्रजेश, हरलेश, महेंद्र सिंह, आदि तमाम भक्तों का बिशेष सहयोग रहा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोर्ट ने आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे कि आपकी छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी
    1
    बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोर्ट ने आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे कि आपकी छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mohd Saleem
    1
    Post by Mohd Saleem
    user_Mohd Saleem
    Mohd Saleem
    Electrician दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • रिपोर्टर हुकुम सिंह दातागंज तहसील दातागंज क्षेत्र के हजरत पुर थाना क्षेत्र के हजरतपुर में चोरी के मामले की जांच तेज। तेज तर्रार क्षेत्राधिकारी दातागंज ने स्वयं जाकर किया घटनास्थल का निरीक्षण। पीड़ित का आरोप की 8 लाख की हुई है चोरी। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध पुरानी रंजिश के तहत लगा रहा चोरी का झूठा इल्जाम। क्षेत्राधिकार दातागंज राहुल पांडे ने की आसपास लोगों से बातचीत की जानकारी। पड़ोसियों की माने तो नहीं हुई है कोई भी चोरी पुरानी रंजिश को लेकर लगाया जा रहा है इल्जाम। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर का है। दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
    3
    रिपोर्टर हुकुम सिंह दातागंज 
तहसील दातागंज क्षेत्र के
हजरत पुर थाना क्षेत्र के 
हजरतपुर में चोरी के मामले की जांच तेज। 
तेज तर्रार क्षेत्राधिकारी दातागंज ने स्वयं जाकर किया घटनास्थल का निरीक्षण। 
पीड़ित का आरोप की 8 लाख की हुई है चोरी। 
पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध पुरानी रंजिश के तहत लगा रहा चोरी का झूठा इल्जाम। 
क्षेत्राधिकार दातागंज राहुल पांडे ने की आसपास लोगों से बातचीत की जानकारी। 
पड़ोसियों की माने तो नहीं हुई है कोई भी चोरी पुरानी रंजिश को लेकर लगाया जा रहा है इल्जाम। 
पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर का है।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
    user_Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    3 hrs ago
  • Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    1
    Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं। शुक्रवार को अचानक बिगड़े मौसम के और हुई बरसात के साथ चली बर्फीली हवाओं ने जन जीवन को झकझोर कर रख दिया है । आलम यह था कि कल तक नागरिक सादा कपड़ों में घूम रहे थे और आज गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। तेज बर्फीली हवाओं का असर तब देखने को मिला जब नागरिक ठंड से कॉपने लगे और अलाव जलाकर उसे ताप कर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे ।
    1
    बदायूं।  शुक्रवार को अचानक बिगड़े मौसम के और हुई बरसात के साथ चली बर्फीली हवाओं ने जन जीवन को झकझोर कर रख दिया है । आलम यह था कि कल तक नागरिक सादा कपड़ों में घूम रहे थे और आज गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। तेज बर्फीली हवाओं का असर तब देखने को मिला जब नागरिक ठंड से कॉपने लगे और अलाव जलाकर उसे ताप कर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे ।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उझानी । नगर में ग्रामीण अंचलों में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया और सुबह आठ बजे से जोरदार बरसात होने लगी जिससे ठंड का असर बढ गया और बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बेमौसम हो रही बरसात से कटी पड़ी सरसों की फसल और आलू को नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है वही गेंहू की फसल को यह बरसात फायदेमंद हो सकती है।
    1
    उझानी ।  नगर में ग्रामीण अंचलों में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया और सुबह आठ बजे से जोरदार बरसात होने लगी जिससे ठंड का असर बढ गया और बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बेमौसम हो रही बरसात से कटी पड़ी सरसों की फसल और आलू को नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है वही गेंहू की फसल को यह बरसात फायदेमंद हो सकती है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.