Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं में बरसात से इतनी बढ़ी ठंड, अलाव जलाने पड़ गए बदायूं। शुक्रवार को अचानक बिगड़े मौसम के और हुई बरसात के साथ चली बर्फीली हवाओं ने जन जीवन को झकझोर कर रख दिया है । आलम यह था कि कल तक नागरिक सादा कपड़ों में घूम रहे थे और आज गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। तेज बर्फीली हवाओं का असर तब देखने को मिला जब नागरिक ठंड से कॉपने लगे और अलाव जलाकर उसे ताप कर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे ।
Pawan Verma Press Reporter
बदायूं में बरसात से इतनी बढ़ी ठंड, अलाव जलाने पड़ गए बदायूं। शुक्रवार को अचानक बिगड़े मौसम के और हुई बरसात के साथ चली बर्फीली हवाओं ने जन जीवन को झकझोर कर रख दिया है । आलम यह था कि कल तक नागरिक सादा कपड़ों में घूम रहे थे और आज गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। तेज बर्फीली हवाओं का असर तब देखने को मिला जब नागरिक ठंड से कॉपने लगे और अलाव जलाकर उसे ताप कर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं। ग्रामीणनिर्माणाधीन बरेली मथुरा 530 हाइवे पर ग्रामीण इलाकों के सम्पर्क मार्गो हेतु अण्डरपास की मांग को लेकर ग्रामीणो का धरना जारी । ग्रामीण बोले जब तक अण्डरपास नही बनते तब उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।1
- खबर बदायूं के थाना अलापुर से है। तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत, बताया जाता है मृतक सोनू राजपूत पुत्र भीमसेन ग्राम सिड़ोमाई का रहने वाला था, सोनू किसी काम से आलापुर आया था आलापुर से जाते टाइम तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने रौंदा और उस की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई,और शव को कब्जे में ले कर थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक के परिवार को सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई, परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है1
- उझानी / क्षेत्र के गांव पटपरागंज में चल रही श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस पर कथा वाचक आधार चैतन्य ने राजा परीक्षित मोक्ष, श्री कृष्ण की बाल लीलाओं सुदामाचरित्र की कथा सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुदामा चरित्र सुन कर श्रद्धालु श्रोता भाव-विह्वल हो उठे। कथा व्यास आधार चैतन्य ने अपने सुप्रसिद्व अंदाज और गायन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, ध्रुव चरित्र के साथ जनकल्याणक कथाओं के माध्यम से सभी को प्रेम और भाव भक्ति का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु की भक्ति और प्रभु उन्हीं को मिलते हैं जहां प्रेम के पुष्प खिलते हैं। उन्होंने कहा कि " हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहु विधि सब संता " अर्थात हरि अनंत हैं उनकी कथा भी अनंत है सारे संत समाज प्रभु की कृपा का बखान करते और सुनते आये हैं। आधार चैतन्य नें कथा के अंतिम दिवस पर परीक्षित मोक्ष कराया। सुदामा चरित्र को अपने अंदाज में श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि मित्रता कृष्ण-सुदामा सरीखी होंनी चाहिए। द्वारिकाधीश होते हुए भी समाज के सामने भगवान ने दरिद्र ब्राह्मण बचपन के मित्र सुदामा को अपने गले लगाया सुदामा की हालत देख रोने लगे महल में सुदामा के पैरों को धोने के लिए लाये गये पानी को छुआ तक नहीं अपने आंसुओं से ही सुदामा के पग धोकर दोस्ती की मिशाल कायम की " पानी परात को हांथ छुओ नहिं नैनन के जल सों पग धोए। कथा के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान बनवारी सिंह, परीक्षित महाराज अशोक यादव,कांती देवी के अलावा रामपाल, सूबेदार सिंह, समाज सेवी सत्यवीर सिंह यादव, करन सिंह, अमर सिंह, देवानंद, नरवीर, सुंदर सिंह, पप्पू यादव, संजीव, राजीव, रुकुम पाल, वीरेश, संजय, विकास, जसवीर, ब्रजेश, हरलेश, महेंद्र सिंह, आदि तमाम भक्तों का बिशेष सहयोग रहा1
- बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोर्ट ने आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे कि आपकी छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी1
- संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज दातागंज क्षेत्र के गांव किशनी में चल रही पांच दिवसीय बुद्ध कथा का आज रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक कथा का आयोजन हुआ इसमें झांकी प्रस्तुत की जाएगी यह आयोजन प्रारंभ आज रात्रि 08:00 बजे से लगभग 01:00 बजे तक गांव किशनी में बुद्ध कथा का आयोजन हुआ पांच दिवसीय भीम जीवन गाथा व ज्ञान वर्षा के प्रचारक सचिन बौध्द रूपपुर जनपद बदायूं एवं धर्म प्रचारक सोनू बौध्द ग्राम माहोरा जनपद बदायूं ने सभी भक्तों को बुद्ध भगवान की कथा का श्रवण कराया एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की शिक्षा के बारे में भक्तों को अवगत कराया प्रचारक सचिन बौद्ध जनपद बदायूं ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने हाई स्कूल इंटर एवं बी. ए. की परीक्षा मुंबई से पास की शिक्षा के लिए उनके पास धन का अभाव था परिवार की स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने अपनी शिक्षा का बड़े अच्छे प्रकार से अध्ययन किया प्रचारक सोनू बौध्द गांव माहोरा जनपद बदायूं ने झांकी की प्रस्तुत कराई झांकी की प्रस्तुति को देखकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए सचिनबौध्द ने पंडाल में बैठे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया पंडाल में बैठे सभी भक्त कथा का श्रवण करके झूम उठे ऐसे कार्यक्रमों से मनुष्य में सौहार्द एवं प्रेम भाव की भावना जागती है इस आयोजन के आयोजन करता बाबूजी राजपाल गौतम वेदराम गौतम रामसिंह गौतम जयसिंह पप्पू नेताजी रामनिवास दुकानदार नवनीत गौतम रनजीत गौतम जितेन्द्र गौतम धर्मेंद्र गौतम एवं काफी बुजुर्ग एवं बच्चे इस मौके परअधिकांश ग्राम वासी उपस्थित रहे दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट4
- Post by Mohd Saleem1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- बदायूं। शुक्रवार को अचानक बिगड़े मौसम के और हुई बरसात के साथ चली बर्फीली हवाओं ने जन जीवन को झकझोर कर रख दिया है । आलम यह था कि कल तक नागरिक सादा कपड़ों में घूम रहे थे और आज गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। तेज बर्फीली हवाओं का असर तब देखने को मिला जब नागरिक ठंड से कॉपने लगे और अलाव जलाकर उसे ताप कर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे ।1
- उझानी । नगर में ग्रामीण अंचलों में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया और सुबह आठ बजे से जोरदार बरसात होने लगी जिससे ठंड का असर बढ गया और बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बेमौसम हो रही बरसात से कटी पड़ी सरसों की फसल और आलू को नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है वही गेंहू की फसल को यह बरसात फायदेमंद हो सकती है।1