कब्रिस्तान का रास्ता बना जंगल, झाड़ियों के बीच गुजर रहे ग्रामीण* मदनपुर पनियार में खड़ंजे पर उगीं झाड़ियां, बरसात में सांप-बिच्छुओं का खतरा; दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई व्यवस्था बदहाल* लंभुआ/सुलतानपुर। ग्राम पंचायत मदनपुर पनियार में कब्रिस्तान तक जाने वाला इंटरलॉकिंग खड़ंजा झाड़ियों और जंगली घास से घिरा पड़ा है। दोनों मार्गों की हालत लगभग एक जैसी है। झाड़ियां रास्ते तक फैल जाने से ग्रामीणों को इनके बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में घनी झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। कब्रिस्तान आने-जाने वाले ग्रामीणों ने मार्ग की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई नहीं ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद सार्वजनिक रास्ते की नियमित सफाई नहीं हो रही है। लंबे समय से झाड़ियों की कटाई न होने से रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। पंचायत की निगरानी पर सवाल सार्वजनिक रास्तों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखना पंचायत की जिम्मेदारी है। ऐसे में सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद कब्रिस्तान का रास्ता झाड़ियों से घिरा होना पंचायत स्तर पर निगरानी और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब दो सफाईकर्मी तैनात हैं तो सार्वजनिक मार्ग की नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या सफाईकर्मियों के कार्य की पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है?
कब्रिस्तान का रास्ता बना जंगल, झाड़ियों के बीच गुजर रहे ग्रामीण* मदनपुर पनियार में खड़ंजे पर उगीं झाड़ियां, बरसात में सांप-बिच्छुओं का खतरा; दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई व्यवस्था बदहाल* लंभुआ/सुलतानपुर। ग्राम पंचायत मदनपुर पनियार में कब्रिस्तान तक जाने वाला इंटरलॉकिंग खड़ंजा झाड़ियों और जंगली घास से घिरा पड़ा है। दोनों मार्गों की हालत लगभग एक जैसी है। झाड़ियां रास्ते तक फैल जाने से ग्रामीणों को इनके बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में घनी झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। कब्रिस्तान आने-जाने वाले ग्रामीणों ने मार्ग की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई नहीं ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद सार्वजनिक रास्ते की नियमित सफाई नहीं हो रही है। लंबे समय से झाड़ियों की कटाई न होने से रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। पंचायत की निगरानी पर सवाल सार्वजनिक रास्तों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखना पंचायत की जिम्मेदारी है। ऐसे में सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद कब्रिस्तान का रास्ता झाड़ियों से घिरा होना पंचायत स्तर पर निगरानी और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब दो सफाईकर्मी तैनात हैं तो सार्वजनिक मार्ग की नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या सफाईकर्मियों के कार्य की पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है?
- UGC को खत्म करना चाहिए: अयोध्या के महंत बृज मोहनदास बोले- मानव हित में मंदिर-मस्जिद तोड़ना सही, यह लोगों को कष्ट पहुंचाएगा सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कपिल देव दुबे की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम भंडरा परशुरामपुर के मझारी पश्चिम में आयोजित किया गया था। इसमें अयोध्या के महंत बृज मोहन दास शामिल हुए। महंत बृज मोहन दास ने यहां मीडिया से बात की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यूजीसी को खत्म कर देना चाहिए। उनका कहना था कि यह कहीं न कहीं लोगों को परेशानी देगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर जनता सरकार से मांग कर रही है और सरकार को इसे मानना चाहिए। यूपी में मस्जिद और मंदिर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई पर भी महंत ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि आपकी कुशलता और अच्छाई के लिए कई मंदिर टूटते हैं। अगर सड़क चौड़ी हो रही है, आने-जाने में आसानी हो रही है और दुर्घटनाएं कम हो रही हैं, तो मानव हित में किया गया यह काम सही है। बृज मोहन दास ने जीवन में माता-पिता और गुरु के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इन तीनों की कृपा इंसान पर हमेशा बनी रहती है। माता-पिता पहले गुरु होते हैं, जबकि धर्म गुरु दूसरे गुरु होते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पिता को ऊंचा स्थान देना चाहिए। भगवान राम ने अपने पिता को दिए वचन को निभाने के लिए 14 साल वनवास में बिताए, लेकिन पिता के मान-सम्मान को कम नहीं होने दिया। महंत ने अयोध्या के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या सदियों से पूरे विश्व को एक आईना दिखाती है और जीवन जीने का तरीका सिखाती है। अयोध्या के दर्शन से जीवन धन्य हो जाता है और मां सरयू में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप खत्म हो जाते हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू, इंद्रसेन दुबे, सत्य नारायण दुबे, दिवाकर दुबे, देवेश शर्मा और कमल सेन दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।1
- कब्रिस्तान का रास्ता बना जंगल, झाड़ियों के बीच गुजर रहे ग्रामीण* मदनपुर पनियार में खड़ंजे पर उगीं झाड़ियां, बरसात में सांप-बिच्छुओं का खतरा; दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई व्यवस्था बदहाल* लंभुआ/सुलतानपुर। ग्राम पंचायत मदनपुर पनियार में कब्रिस्तान तक जाने वाला इंटरलॉकिंग खड़ंजा झाड़ियों और जंगली घास से घिरा पड़ा है। दोनों मार्गों की हालत लगभग एक जैसी है। झाड़ियां रास्ते तक फैल जाने से ग्रामीणों को इनके बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में घनी झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। कब्रिस्तान आने-जाने वाले ग्रामीणों ने मार्ग की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई नहीं ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद सार्वजनिक रास्ते की नियमित सफाई नहीं हो रही है। लंबे समय से झाड़ियों की कटाई न होने से रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। पंचायत की निगरानी पर सवाल सार्वजनिक रास्तों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखना पंचायत की जिम्मेदारी है। ऐसे में सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद कब्रिस्तान का रास्ता झाड़ियों से घिरा होना पंचायत स्तर पर निगरानी और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब दो सफाईकर्मी तैनात हैं तो सार्वजनिक मार्ग की नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या सफाईकर्मियों के कार्य की पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है?1
- विनोद साहनी हत्याकांड में मोस्ट ने मुख्यमंत्री से की सात सूत्रीय मांग सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : श्यामलाल सुलतानपुर। आज दिनांक 11.09.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर 9 सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। घटना को अत्यंत दुःखद एवं गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय व सुरक्षा न देने वाले थानाध्यक्ष परसपुर व चौकी इंचार्ज सहित संबंधित समस्त जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं राजधानी लखनऊ में शहीद विनोद सहनी की स्मृति में शासन द्वारा एक स्मारक का निर्माण कराये जाने की मांग की है। मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोस्ट निदेशक व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा सरेआम लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। शासन-प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनकर अराजकतत्वों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहा है। गरीब-पिछड़े व वंचित समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों की योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं कराई जा रही हैं। पिछड़ों की दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक साथी विनोद सहनी के परिजनों को समुचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट महिला विंग प्रमुख नंदिनी बौद्ध, रवि निषाद, दिलीप निषाद, विवेक निषाद, सुनील निषाद, हरिश्चंद्र निषाद नेताजी, प्रमोद निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, शिवकुमार निषाद प्रधान, गुरु प्रसाद निषाद, अमृतलाल निषाद, दिनेश निषाद, गुरु चरण निषाद, रोहित निषाद, आनंद निषाद एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे4
- रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक– 10.09.2026* रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीज जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूदध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-478/2026 धारा-115(2),308(5),352,351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर को अलीपुर मोड से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । संक्षिप्त घटना- अभियुक्तगण द्वारा वादी घनश्याम सोनकर पुत्र रामसागर निवासी करौंदिया जनपद सुलतानपुर की जमीन पर जबरन कब्जा कर उस कब्जा को छोडनें के नाम पर उससे रंगदारी की मांग की गई। माँग की रकम न देने पर अभियुक्तगण द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। वादी मुकदमा घनश्याम सोनकर उपरोक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त सुमन्त यादव उर्फ गौरेलाल यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है इसके द्वारा और भी कई लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है तथा लोगों से रंगदारी की माँग की जाती है , न देने पर कई लोगों के साथ मारपीट की घटना भी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- अभियुक्त सुमन्त कुमार यादव उर्फ गोरे लाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी ग्राम महेदवा पो0 पल्हीपुर थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर अपराधिक इतिहास- सुमन्त यादव उर्फ गोरे लाल यादव पुत्र राम लखन यादव निवासीलाली का पुरवा मजरा पल्हीपुर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 1.मु0अ0सं0-714/19 धारा 147/148/308/452/323/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 2.मु0अ0सं0-803/22 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एसीएसटी एक्ट थाना को0 नगर सुलतानपुर 3.मु0अ0सं0-531/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना को0 नगर सुलतानपुर 4.मु0अ0सं0-411/26 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 5.मु0अ0सं0-467/2026 धारा 192/299/329(3) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0-478/2026 धारा 115(2)/308(5)/352,351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(5) एससी/एसटी थाना को0 नगर सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 1- उ0नि0 विनोद कुमार पटेल 2- हे0का0 जितेन्द्र कनौजिया1
- जनपद सुल्तानपुर में कला उत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, जिलाधिकारी रहे मौजूद सुल्तानपुर जनपद में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में कला उत्सव के दौरान छात्राओं ने सुंदर प्रतिभा दिखाई, यह कार्यक्रम पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा, किया गया1
- सुल्तानपुर में जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत: अस्पताल ले जाते समय बड़े भाई की गोद में तोड़ा दम, परिवार में मातम सुल्तानपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरुवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे 16 साल के किशोर विनायक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने अपने बड़े भाई की गोद में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में गहरा दुख छा गया है। बिरैता पाल्हीपुर निवासी मुंशी का 16 वर्षीय बेटा विनायक गुरुवार रात अपने बड़े भाई लालचन्द्र के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। रात में किसी जहरीले जंतु ने विनायक के पैर में काट लिया। कुछ देर बाद जब उसे बेचैनी महसूस हुई, तो उसने अपने बड़े भाई को जगाकर बताया कि उसके पैर में किसी जानवर ने काट लिया है। लालचन्द्र ने तुरंत पिता को जगाया। परिजन विनायक को इलाज के लिए बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने विनायक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस भाई के साथ विनायक रात में सोया था, उसी की गोद में उसने आखिरी सांस ली। रोते-बिलखते परिजन किशोर के शव को लेकर घर लौट आए। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। पूर्व प्रधान बेचू वर्मा और ग्राम पंचायत प्रशासक शेषनाथ समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि पिता की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1
- नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत गऊघाट गढ़वा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब छह बजे बिजलीपुर ग्राम प्रधान ने स्थानीय चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एवं नवाबगंज थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने सहयोगी उपनिरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पेड़ के नीचे एक जोड़ी स्लीपर चप्पल भी मिली है। मृतक हाफ काली टी-शर्ट तथा सफेद पट्टी वाली काली लोअर पहन रखा था ।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे। स्थानीय चौकी प्रभारी और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- महाराष्ट्र – नागपुर के SBI में एक लुटेरा घुसा बैंककर्मियों पर लाल मिर्च का पाउडर फेंका और 4.53 लाख रुपए लूटकर भाग गया हालांकि कुछ ही देर बाद ही लुटेरा सूरज बोरकर पकड़ा भी गया1